एक्सप्लोरर

अमृतसर से हावड़ा जा रही ट्रेन में धमाका, अफरातफरी के बीच जान बचाने के लिए कूदे लोग, 4 घायल

Amritsar Howrah Mail: अमृतसर-हावड़ा ट्रेन में सरहिंद स्टेशन के पास पटाखों में आग लगने से हुए धमाकों में चार यात्री घायल हो गए. बिजली की चिंगारी से पटाखों में आग लगी, जिससे गाड़ी में धुआं और भगदड़ मची.

Blast in Amritsar Howrah Mail: अमृतसर से हावड़ा जा रही गाड़ी संख्या 13006 में शनिवार देर रात एक धमाका हुआ. ट्रेन के एक डिब्बे में रखे पटाखों में तब आग लग गई जब रेलगाड़ी फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास थी. गाड़ी में धमाके के बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई. रेलवे पुलिस और विभाग अधिकारी भी आधी रात को दौड़े. घटना के दौरान करीब आधा घंटा गाड़ी को सरहिंद स्टेशन पर रोका गया. इस हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं. 

घायलों को फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गाड़ी की पिछली जनरल बोगी में यह धमाका हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन की बोगी में धुआं ही धुआं हो गया था, जिसके बाद यात्रियों ने छलांग लगानी शुरू कर दी. ट्रेन लुधियाना से चलकर सरहिंद जंक्शन पर रुकने के बाद अंबाला के लिए निकली ही थी, इसलिए उसकी स्पीड कम थी. 

ट्रेन में कई धमाके हुए 
ब्राह्मणमाजरा रेलवे पुल के पास ही बोगी में एक के बाद एक कई धमाके हुए. बोगी में धुआं ही धुआं हो गया और लोगों का शोर मच गया. गाड़ी की रफ्तार धीमी थी तो यात्री जान बचाने के लिए बाहर दौड़े. किसी ने छलांग लगाई तो कोई इमरजेंसी खिड़की से निकला. गनीमत रही कि गाड़ी की रफ्तार धीमी थी. अगर स्टॉपेज न होता तो बड़ा हादसा हो सकता था.

बाल्टी में रखे पटाखों को लगी आग
घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी के डीएसपी जगमोहन सिंह अपनी टीम समेत मौके पर आए और बोगी का मुआयना किया. जांच में सामने आया कि एक यात्री अपने गांव सामान के साथ पटाखे लेकर जा रहा था. बाल्टी में पटाखे रखे थे. बोगी में बिजली के शॉट सर्किट से पटाखों में आग लगी और धमाका हुआ. घटना में एक दंपती समेत चार यात्री घायल हुए. सबकी हालत खतरे से बाहर है.

तारों से चिंगारी निकलती देखी
लखनऊ जा रहे यात्री राकेश पाल ने बताया कि बोगी में काफी भीड़ थी. सरहिंद से गाड़ी निकली तो बिजली की तारों से चिंगारी निकली और साथ ही धमाके होने लगे. यात्रियों ने शोर मचा दिया और फिर गाड़ी रोकी गई. बाद में पता चला कि बाल्टी में पटाखे रखे थे, जिन्हें आग लगी थी.

(मनजोत सिंह की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में AQI अब भी बेहद खराब, जानें किस जिले में क्या है हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'त्योहारों की खुशियों में न भूलें बलिदान', AAP सांसद अशोक मित्तल बोले- इस बार शहीदों के नाम मनाएं होली
'त्योहारों की खुशियों में न भूलें बलिदान', AAP सांसद अशोक मित्तल बोले- इस बार शहीदों के नाम मनाएं होली
आबकारी राजस्व में 86.77% की ऐतिहासिक वृद्धि! 'आप' सरकार ने 4 साल में तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड
आबकारी राजस्व में 86.77% की ऐतिहासिक वृद्धि! 'आप' सरकार ने 4 साल में तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड
पंजाब में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइक! एक साल में 51648 तस्कर गिरफ्तार, 2277 किलो हेरोइन जब्त
पंजाब में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइक! एक साल में 51648 तस्कर गिरफ्तार, 2277 किलो हेरोइन जब्त
मिडल ईस्ट में फंसे पंजाबियों के लिए CM मान का बड़ा कदम, हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम बनाया
मिडल ईस्ट में फंसे पंजाबियों के लिए CM मान का बड़ा कदम, हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम बनाया

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: 1,88,70,00,00,00,000 रुपये, ईरान में अमेरिका के युद्ध का खर्च, ट्रंप ने बताया कब तक चलेगी जंग?
1,88,70,00,00,00,000 रुपये, ईरान में अमेरिका के युद्ध का खर्च, ट्रंप ने बताया कब तक चलेगी जंग?
Holi 2026: मथुरा में होली की धूम, ब्रज मंडल में पहुंचे 44 लाख से अधिक श्रद्धालु, हुड़दंगियों पर पैनी नजर
मथुरा में होली की धूम, ब्रज मंडल में पहुंचे 44 लाख से अधिक श्रद्धालु, हुड़दंगियों पर पैनी नजर
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
रंगों की मस्ती के बीच छाए बॉलीवुड के ये चार्टबस्टर सॉन्ग्स, एक ने तो पार किए 1 बिलियन व्यूज
रंगों की मस्ती के बीच छाए बॉलीवुड के ये चार्टबस्टर सॉन्ग्स, एक ने तो पार किए 1 बिलियन व्यूज
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
Viral Video: गुरुग्राम ऑफिस में होली की धूम, लैपटॉप हाथ में लेकर डांस करता कर्मचारी हुआ वायरल
गुरुग्राम ऑफिस में होली की धूम, लैपटॉप हाथ में लेकर डांस करता कर्मचारी हुआ वायरल
होली पर सेहत से न करें समझौता, ऐसे पहचानें आपका गुलाल असली है या मिलावटी
होली पर सेहत से न करें समझौता, ऐसे पहचानें आपका गुलाल असली है या मिलावटी
Holi 2026 Warning: सिंथेटिक रंगों से स्किन-आंखों और फेफड़ों को कैसे हो सकता है नुकसान? जानें इनसे बचने का तरीका
सिंथेटिक रंगों से स्किन-आंखों और फेफड़ों को कैसे हो सकता है नुकसान? जानें इनसे बचने का तरीका
Embed widget