एक्सप्लोरर

Haryana Nuh Clash: 'नूंह हिंसा बड़े गेम प्लान का हिस्सा' अनिल विज बोले- गहन जांच के बाद निष्कर्ष तक पहुंचना संभव

Nuh Violence: अनिल विज का कहना है कि की नूंह की हिंसक घटना एक योजना का हिस्सा है. इस मामले की गहन जांच किए बिना निष्कर्ष तक नहीं  पहुंचा जा सकता. 

Punjab News: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज (Anil vij) ने नूंह हिंसा (Haryana Nuh Clash) को लेकर अपने ताजा बयान में कहा है कि इस मामले की जांच हो रही है. जिस तरह से लोगों ने धेरेबंदी की, उसके पीछे एक बड़ा गेम प्लान था. लोग मंदिरों के बगल की पहाड़ियों पर चढ़ गए. उनके हाथों में लाठियां थीं. किसी न किसी ने लाठियों की व्यवस्था की होगी. गोलियां चल रही थीं. एंट्री प्वाइंट पर लोग जमा हो गए थे. यह सब एक उचित योजना के बिना संभव नहीं है. कुछ लोगों ने हथियारों का भी इंतजाम कर रखा था. ये सब एक योजना का हिस्सा है. गहन जांच किए बिना हम किसी शीघ्र निष्कर्ष पर नहीं पहुंचेंगे. हालात सुधरने के बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी. 

इससे पहले नूंह हिंसा में सोशल मीडिया की भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि इसको लेकर भी जांच जारी है. प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सोशल मीडिया पर निगरानी रखने और स्कैनिंग के लिए तीन सदस्यों की एक समिति बनाई गई है. ये समिति बीती 21 जुलाई से लेकर 31 जुलाई के दौरान सोशल मीडिया के फेसबुक, टवीटर, व्हाट्सएप प्लेटफार्म को स्कैन करेंगी. अगर इस दौरान किसी ने भी उत्तेजनात्मक पोस्ट डाली होगी तो उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रदेश के गृह मंत्री ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर ऐसा कुछ भी न तो पोस्ट करें न ही किसी को फारवर्ड करें. ऐसा इसलिए​ कि सोशल मीडिया जांच एजेंसियों की निगाह है, जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. 

घरों को आग के हवाले करने का हक किसी को नहीं

अनिल विज ने मोनू मानेसर के पोस्ट को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यदि किसी अपराधी ने सोशल मीडिया पर कोई वीडियो जारी कर दी थी, तो इसका मतलब यह नहीं है कि लोग घरों को आग के हवाले कर दें या हिंसक घटनाओं को अंजाम देने लग जाएं. उन्होंने पूछा कि ये कौन सी किताब में लिखा है कि कोई अपराधी इस तरह से वीडियो जारी करता है तो हिंसा कर दो. बता दें कि नूंह शहर में 31 जुलाई को उस वक्त हिंसा फैली जब वीएचपी की तरफ से ब्रजमंडल यात्रा निकाली जा रही थी. हिंसा की आग ना केवल पूरे नूंह शहर में फैली, बल्कि पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद और रेवाड़ी में भी इसके बाद कई घटाएं हुईं.

यह भी पढ़ें: Haryana: नूंह की घटना पर दुष्यंत चौटाला ने मुस्लिमों का किया जिक्र, बोले- 'किसी एक के पीछे पड़ने से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में तेज तूफान-बारिश समेत गरज का अलर्ट! किसानों को सावधानी बरतने की सलाह
पंजाब में तेज तूफान-बारिश समेत गरज का अलर्ट! किसानों को सावधानी बरतने की सलाह
लुधियाना में व्यापारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मंडी में आलू-प्याज के थोक का करता था कारोबार
लुधियाना में व्यापारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मंडी में आलू-प्याज के थोक का करता था कारोबार
Punjab News: ‘आप’ सरकार के चार साल पूरे, CM भगवंत मान बोले- सभी गारंटियां पूरी की
Punjab News: ‘आप’ सरकार के चार साल पूरे, CM भगवंत मान बोले- सभी गारंटियां पूरी की
Punjab: मोगा सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल, मेले में खिलौनों की दुकान लगाने जा रहे थे दोनों
Punjab: मोगा सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल, मेले में खिलौनों की दुकान लगाने जा रहे थे दोनों

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget