एक्सप्लोरर

'पूरी प्लानिंग कर रखी है, बहुमत मिला तो...', अमृतसर में रोड शो में BJP पर CM केजरीवाल का हमला

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से निकलने के बाद पहली बार पंजाब पहुंचे. उन्होंने अमृतसर में पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ एक रोड शो किया.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ रोड शो किया. सीएम केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों ने झूठे केस में जेल में अंदर डाल दिया. भगवंत मान मिलने आया करते थे. सुप्रीम कोर्ट ने 20 दिनों की मोहलत दी तो मैं आपसे मिलने चला आया. अगर आप झाड़ू का बटन दबाओगे तो मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा.

बीजेपी के 400 सीटों के दावे पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आरक्षण खत्म करना है. इन्होंने पूरी प्लानिंग कर रखी है. अगर इन्हें बहुमत मिला तो दोबारा चुनाव बंद करा देंगे. हमारे बड़े-बड़े नेताओं को जेल में डाल रखा है. हमारे लिए जेल समस्या नहीं है, देश और संविधान हमारे लिया बड़ा है. 

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ''मैं मान साहब से यही पूछा करता था कि पंजाब में सबकुछ ठीक चल रहा है? लोग खुश हैं कि नहीं. मैं सोच रहा था कि इन लोगों ने मुझे जेल में क्यों डाला? मेरा कसूर क्या है? मैं तो एक छोटा सा आदमी हूं. हमारी छोटी सी पार्टी है. हमारा कसूर ये है कि हमने आपलोगों की बिजली फ्री कर दी. ये नहीं चाहते हैं कि बिजली फ्री हो. मेरा कसूर ये है कि मैंने दिल्ली और पंजाब में आपके स्कूल ठीक करने शुरु कर दिए. गरीबों के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का इंतजाम कर रहे हैं. इसलिए इन्होंने मुझे जेल में डाला. ये नहीं चाहते कि सरकारी स्कूल ठीक हो''. 

उन्होंने आगे कहा, ''आपके लिए फ्री दवाइयों और इलाज का इंतजाम कर दिया. लेकिन विडंबना देखिए कि जब मैं तिहाड़ गया तो इन्होंने मुझे दवाइयां नहीं दी. मैं शुगर का मरीज हूं. रोज मुझे इंसुलिन के इंजेक्शन लगते हैं. तिहाड़ में इन्होंने मुझे 15 दिन तक इंसुलिन नहीं दी. ये लोग पता नहीं मेरे साथ क्या करना चाहते थे. ऊपर वाले की कृपा है कि सुप्रीम कोर्ट ने 20 दिन की मोहलत दे दी और मैं आपलोगों के बीच में हूं. मैं फिर से जेल जाऊंगा कि नहीं जाऊंगा ये आप लोगों पर निर्भर करता है.'' 

सीएम भगवंत मान ने क्या कहा?

अमृतसर में रोड शो के दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान लोगों से अपील करते हुए कहा, "एकजुट रहें. 25 मई को दिल्ली में चुनाव हैं. वहां अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को वोट देने के लिए कहें. दिल्ली में एक नारा है, '25 मई, बीजेपी गई'...पंजाब का नारा है 'पंजाब बनेगा हीरो, 13-0'...आपका सारा प्यार हमारे पिछले जन्म के अच्छे कर्मों का नतीजा होगा.'' उन्होंने अकाली दल, बीजेपी और कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि उनसे कोई आशा न रखें.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने जारी की पंजाब में स्टार प्रचारकों की लिस्ट, नवजोत सिंह सिद्धू का नाम है या नहीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
गहरी नींद में था इलाका, तभी फटा गैस सिलेंडर, चंडीगढ़ के छोटे मकान में मची तबाही, सब जलकर राख
गहरी नींद में था इलाका, तभी फटा गैस सिलेंडर, चंडीगढ़ के छोटे मकान में मची तबाही, सब जलकर राख
Punjab Lottery Result: लॉटरी से घूमा चक्की वाले की किस्मत का पहिया, रातोंरात जीते 50 लाख रुपए
Punjab Lottery Result: लॉटरी से घूमा चक्की वाले की किस्मत का पहिया, रातोंरात जीते 50 लाख रुपए
Punjab: 'जो हमारे भाइयों को नुकसान पहुंचाएगा, उसका यही हाल होगा', सरपंच के भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग
Punjab: 'जो हमारे भाइयों को नुकसान पहुंचाएगा, उसका यही हाल होगा', सरपंच के भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाला मारा गया', ईरान से जंग के बीच नेतन्याहू ने कर दिया ऐलान
Live: 'होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाला मारा गया', ईरान से जंग के बीच नेतन्याहू ने कर दिया ऐलान
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां...'
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां...'
जंग के बीच ट्रंप की भाषा बोलने लगा पाकिस्तान! इशाक डार के बयान से भड़केगा ईरान का गुस्सा
जंग के बीच ट्रंप की भाषा बोलने लगा पाकिस्तान! इशाक डार के बयान से भड़केगा ईरान का गुस्सा
1000 करोड़ कमाने में किस फिल्म को लगे कितने दिन? टॉप 5 में साउथ का कब्जा
1000 करोड़ कमाने में किस फिल्म को लगे कितने दिन? टॉप 5 में साउथ का कब्जा
शादी के लिए रिजेक्ट हुआ क्रिकेटर, कोई अपनी बेटी देने को नहीं तैयार, खुद किया हैरतअंगेज खुलासा
शादी के लिए रिजेक्ट हुआ क्रिकेटर, कोई अपनी बेटी देने को नहीं तैयार, खुद किया हैरतअंगेज खुलासा
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
PNG कनेक्शन पर इन लोगों को नहीं देनी होगी सिक्योरिटी फीस, अप्लाई करने से पहले जान लीजिए नियम
PNG कनेक्शन पर इन लोगों को नहीं देनी होगी सिक्योरिटी फीस, अप्लाई करने से पहले जान लीजिए नियम
EPFO Recruitment 2026: EPFO में 153 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका; लास्ट डेट से पहले करें आवेदन
EPFO में 153 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका; लास्ट डेट से पहले करें आवेदन
Embed widget