एक्सप्लोरर

हत्या के मामले में जेल जा चुके बजिंदर सिंह कैसे बने ईसाई धर्मगुरु? जानें पूरी कहानी

Bajinder Singh: बजिंदर सिंह का जन्म हरियाणा के एक जाट परिवार में हुआ. इंस्टाग्राम पर बजिंदर सिंह के 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वो सड़क पर निकलते हैं तो उनके पीछे हजारों लोगों की भीड़ होती है.

Bajinder Singh News: ईसाई धर्मगुरु बजिंदर सिंह पंजाब में बेहद मशहूर हैं. बजिंदर सिंह किसी धर्मगुरु के चोले में मंच पर नहीं पहुंचते बल्कि अपनी हर सभा में वो ब्लेजर शर्ट पैंट के पूरे कॉरपोरेट लुक में दिखाई देते हैं. प्रोफेट बजिंदर सिंह के नाम से यूट्यूब पेज मौजूद है जिस पर उनके करीब 36 लाख सब्सक्राइबर्स हैं. इस यूट्यूब पेज पर बजिंदर सिंह की सभाओं के 5 घंटे से लेकर 5 मिनट तक के वीडियो डाले जाते हैं जिसमें उनकी सभा से लेकर यीशु की ताकत तक का ब्योरा पेश किया जाता है.

बजिंदर सिंह के पीछे हजारों की भीड़ होती है मौजूद

इंस्टाग्राम पर बजिंदर सिंह के 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. बजिंदर सिंह जब सड़क पर निकलते हैं तो ऐसा लगता है कि मानो कोई रैली निकली है जिसके पीछे हजारों लोगों की भीड़ मौजूद होती है. चंडीगढ़ में 25 दिसंबर की शाम क्रिसमस का जश्न मनाया गया था. इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम में जया प्रदा, अरबाज खान, रजा मुराद, तुषार कपूर समेत कई सेलेब्रिटीज पहुंचे थे. कुल मिलाकर बड़े पैमाने पर उन्हें मानने वाले लोग हैं. 

जेल जा चुके बजिंदर सिंह कैसे बने ईसाई धर्मगुरु?

बजिंदर सिंह का जन्म हरियाणा के एक जाट परिवार में हुआ था. बजिंदर सिंह की वेबसाइट के मुताबिक उनकी उम्र 42 साल है और जब वो आठवीं क्लास में थे तब गलत लोग उन्हें बेहद परेशान करते थे. बजिंदर सिंह के ही वीडियो में बताया गया है कि 20 साल की उम्र में वो हत्या के मामले में फंसे थे और जेल में ही रहते हुए उनका ईसाई धर्म से जुड़ाव हुआ. बताया जाता है कि 12 साल पहले साल 2012 के आसापस वो वक्त था जब जेल में रहते हुए बजिंदर सिंह ने ईसाई धर्म का रुख किया था.

बजिंदर सिंह कैसे हो गए इतने लोकप्रिय?

बजिंदर सिंह लोकप्रियता के ऐसे शिखर पर कैसे पहुंच गए? तो जवाब है चमत्कार और ईसाई धर्म गुरु की भविष्यवाणियां ने उन्हें लोकप्रिय बना दिया. 2012 के बाद बजिंदर सिंह ने शुरुआत जालंधर के ताजपुर गांव से की थी जहां वो अपने चमत्कारिक शक्तियों से गंभीर से गंभीर रोगों को ठीक करने का दावा करते थे. बजिंदर सिंह की वेबसाइट के मुताबिक साल 2016 में चंडीगढ़ के चर्च में पहली सभा का आयोजन किया गया था जिसमें करीब 100 लोग मौजूद थे. उसी साल जालंधर में एक और चर्च शुरू किया गया जिसमें 50 लोग जमा हुए थे.

बजिंदर सिंह मिनिस्ट्री के नाम से मौजूद वेबसाइट के पन्ने पर देश के कोने-कोने में, फरीदाबाद से लेकर शिमला तक और कर्नाटक, छत्तीसगढ़ से लेकर ओडिशा तक के पते मौजूद हैं. विदेश में भी बजिंदर सिंह की शाखाएं हैं, जिसमें अमेरिका से लेकर इजरायल और मॉरिशस से लेकर मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया तक का नाम है. अब आलम ये है कि बजिंदर सिंह के मंच पर होने वाली प्रार्थना सभा में चमत्कार को देखने के लिए हजारों वाली भीड़ लाखों की हो चुकी है.

धर्मांतरण के आरोपों पर क्या बोले?

बजिंदर सिंह की लोकप्रियता के साथ धर्मांतरण के आरोपों से भी उनका नाम जुड़ा है. एबीपी न्यूज़ ने जब उनसे ये सवाल किया तो उन्होंने धर्मांतरण के आरोप से इनकार किया. उन्होंने कहा कि जो ईसाई धर्म में आते हैं वो अपनी इच्छा से आते हैं.

ये भी पढ़ें:

जगजीत सिंह डल्लेवाल की भूख हड़ताल का 29वां दिन, SKM ने आंदोलन को तेज करने के लिए बनाई रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab Budget 2026-27: मुख्यमंत्री सेहत योजना के लिए ₹2,000 करोड़ का प्रावधान, होगा कैशलेस इलाज
Punjab Budget 2026-27: मुख्यमंत्री सेहत योजना के लिए ₹2,000 करोड़ का प्रावधान, होगा कैशलेस इलाज
Punjab News: मानसा में आवारा कुत्तों का हमला, 9 साल की बच्ची जख्मी
Punjab News: मानसा में आवारा कुत्तों का हमला, 9 साल की बच्ची जख्मी
पंजाब में बड़ी वारदात! बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा, गुस्से में सिर पर किया हमला
पंजाब में बड़ी वारदात! बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा, गुस्से में सिर पर किया हमला
Punjab: पेपर मिल पावर प्लांट में हादसा! 55 साल के कर्मचारी की बंडल गिरने से मौत
Punjab: पेपर मिल पावर प्लांट में हादसा! 55 साल के कर्मचारी की बंडल गिरने से मौत

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत-पाकिस्तान में हो सकता परमाणु युद्ध', ईरान में जंग के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, ट्रंप के उड़ गए होश?
'भारत-पाकिस्तान में हो सकता परमाणु युद्ध', ईरान में जंग के बीच आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, ट्रंप के उड़ गए होश?
नीतीश कुमार जा रहे राज्यसभा तो महागठबंधन के इस विधायक को BJP पर हुआ 'भरोसा', कहा- 'दरवाजा…'
नीतीश कुमार जा रहे राज्यसभा तो महागठबंधन के इस विधायक को BJP पर हुआ 'भरोसा', कहा- 'दरवाजा…'
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, इस दिग्गज को टीम में किया शामिल
IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, इस दिग्गज को टीम में किया शामिल
कौन हैं 'धुरंधर 2' के 'बड़े साहब'? विलेन के रोल में जान फूंकने वाले दानिश इकबाल के बारे में जानें सबकुछ
कौन हैं 'धुरंधर 2' के 'बड़े साहब'? दानिश इकबाल के बारे में जानें सबकुछ
Iran-Israel War: जंग के बीच 85 देशों में महंगा हुआ डीजल-पेट्रोल, सबसे ज्यादा कहां, ये रही लिस्ट
जंग के बीच 85 देशों में महंगा हुआ डीजल-पेट्रोल, सबसे ज्यादा कहां, ये रही लिस्ट
B1B Lancer Cost: कितनी है अमेरिका के B-1B लांसर की कीमत, जिसने ईरान में मचा दी तबाही?
कितनी है अमेरिका के B-1B लांसर की कीमत, जिसने ईरान में मचा दी तबाही?
गंगा नदी की तेज धार में फंस गया था बंदर, राफ्टिंग कर रहे लोगों ने यूं बचाई जान, इमोशनल कर देगा वीडियो
गंगा नदी की तेज धार में फंस गया था बंदर, राफ्टिंग कर रहे लोगों ने यूं बचाई जान, इमोशनल कर देगा वीडियो
Embed widget