एक्सप्लोरर

अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की वापस ली गई सुरक्षा! सुखबीर बादल बोले- 'इसे मेरी जान लेने की...'

Bikram Singh Majithia Security: सुखबीर सिंह बादल ने दावा किया कि पंजाब सरकार ने अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की सुरक्षा वापस ली है. मजीठिया ने भी इसे लेकर पंजाब सरकार की आलोचना की है.

Bikram Singh Majithia Latest News: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को दावा किया कि पंजाब सरकार ने पार्टी के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की सुरक्षा वापस ली है. उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर 'राजनीतिक प्रतिशोध' का आरोप लगाया. अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष बादल ने आरोप लगाया कि आप सरकार मजीठिया को मादक पदार्थ मामले में फंसाने की कोशिश कर रही है. मजीठिया, सुखबीर बादल के रिश्तेदार हैं.

बादल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "बिक्रम सिंह मजीठिया की 'जेड प्लस’ सुरक्षा हटाना आप सरकार की अकाली दल नेतृत्व के खिलाफ खतरनाक साजिश की पुष्टि करता है.’’ उन्होंने यह भी कहा कि दिसंबर में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहर उन पर हुए हमले को भी इस फैसले से जोड़कर देखा जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि मजीठिया की सुरक्षा वापस लेने को मेरी जान लेने की असफल कोशिश में सरकार की मिलीभगत के रूप में देखा जाना चाहिए, यह कोशिश केवल गुरु साहिबान के दिव्य हस्तक्षेप से विफल हुई.

सुखबीर सिंह बादल पर गोल्डन टेंपल में चली थी गोली

बादल पर छह दिसंबर को स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर नजदीक से गोली चलाई गई थी, लेकिन लेकिन सादे कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मियों ने हमलावर नारायण सिंह चौरा को पकड़ लिया था, जिससे गोली चूक गई थी. अमृतसर की एक अदालत ने 26 मार्च को चौरा को जमानत दे दी थी.

मजीठिया ने किया ये बड़ा दावा

बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी अपनी सुरक्षा हटाने को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की. मजीठिया ने कहा, "जब वे मेरी आवाज दबाने में नाकाम रहे, तो 29 मार्च की शाम को मेरी सुरक्षा वापस ले ली गई." उन्होंने यह भी दावा किया कि पंजाब पुलिस ने साल 2021 के मादक पदार्थ मामले में उनके खिलाफ पांचवीं बार नई विशेष जांच टीम (SIT) बनाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ludhiana News: लुधियाना MBD मॉल कर्मचारी की हत्या! सुबह खाली प्लॉट में मिला युवक का लाश
लुधियाना MBD मॉल कर्मचारी की हत्या! सुबह खाली प्लॉट में मिला युवक का लाश
Punjab Weather: पंजाब में फिर पड़ेगी भीषण गर्मी! IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें अगले दिनों का हाल
पंजाब में फिर पड़ेगी भीषण गर्मी! IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें अगले दिनों का हाल
Punjab News: पटियाला में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत! परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
पटियाला में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत! परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
Punjab Weather Update: पंजाब में कब बदलेगा मौसम? जानें बारिश और हीटवेव का पूरा अपडेट
पंजाब में कब बदलेगा मौसम? जानें बारिश और हीटवेव का पूरा अपडेट

वीडियोज

YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
INDIA Bloc Meeting LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office: वरुण धवन की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
'है जवानी तो इश्क होना है' हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
Embed widget