एक्सप्लोरर

BJP Candidate List: पंजाब की तीन सीटों पर BJP की लिस्ट, आनंदपुर साहिब से सुभाष शर्मा को टिकट

Punjab BJP Candidate List: पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए आखिरी चरण में 1 जून को वोटिंग होगी. नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. बीजेपी ने फतेहगढ़ साहिब सीट पर अभी तक ऐलान नहीं किया है.

Punjab BJP Candidate List 2024: पंजाब की तीन लोकसभा सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है. आनंदपुर साहिब से डॉ. सुभाष शर्मा, फ़िरोज़पुर से राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और संगरूर सीट से अरविन्द खन्ना को टिकट दिया है. इन तीन नामों के ऐलान के साथ ही बीजेपी ने राज्य की 12 लोकसभा सीटों पर अपने कैंडिटेट उतार दिए हैं. फतेहगढ़ साहिब सीट पर अपनी उम्मीदवार की घोषणा पार्टी ने नहीं की है.

सीट  उम्मीदवार का नाम
आनंदपुर साहिब डॉ. सुभाष शर्मा
फिरोजपुर राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी
संगरूर अरविन्द खन्ना
खडूर साहिब मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड
अमृतसर तरणजीत सिंह संधू
जालंधर सुशील कुमार रिंकू
पटियाला परनीत कौर
होशियारपुर अनिता सोम प्रकाश
गुरदासरपुर दिनेश सिंह बब्बू
बठिंडा परमपाल कौर सिद्धू
फरीदकोट हंसराज हंस
लुधियाना रवनीत सिंह बिट्टू

पंजाब में बीजेपी अकेले चुनाव लड़ रही है. पहले बीजेपी और शिरोमणी अकाली दल के गठबंधन की चर्चा हुई लेकिन बात नहीं बनी. इसके बाद पार्टी ने ऐलान किया कि वो पंजाब में बिना अकाली दल के गठबंधन के ही पंजाब में चुनाव लड़ेगी. शिरोमणी अकाली दल बसपा के साथ गठबंधन में चुनावी मैदान में उतरी है.

वहीं, दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रही है लेकिन पंजाब में दोनों दलों ने सहमति से ये फैसला किया है कि वे अलग-अलग मैदान में उतरेंगे. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं. पंजाब और दिल्ली दोनों ही जगहों पर आम आदमी पार्टी की सरकार है.

पंजाब में नामांकन की प्रक्रिया 14 मई तक चलेगी. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 17 मई है. पंजाब में वोटर्स की संख्या 2,14,21,555 है. इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,12,67,019 और महिला वोटर्स की संख्या 1,01,53,767 है. राज्य में 5,28,864 ऐसे वोटर्स हैं जो पहली बार वोट देंगे. 

नायब सैनी सरकार पर संकट के बीच दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान, '...तो हम कांग्रेस का समर्थन करने को तैयार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट

Embed widget