एक्सप्लोरर

Gurugram News: लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुग्राम में बीजेपी का मेगा प्लान तैयार, कार्यकर्ताओं को सौंपी ये अहम जिम्मेदारी

Haryana News: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारी जोरों पर है. बीजेपी के कार्यकर्ता 9 फरवरी से 24 घंटे के लिए बूथों पर उतरने वाले हैं. वह लोगों से मुलाकात कर स्थिति का आकलन करेंगे.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए बीजेपी के कार्यकर्ता शुक्रवार (9 फरवरी) की सुबह नौ बजे से 24 घंटे के लिए बूथों पर उतरेंगे. 'गांव चलो अभियान' के तहत 19813 बूथों पर इतने ही प्रवासी कार्यकर्ता 9 फरवरी से 10 फरवरी सुबह नौ बजे तक रहकर मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं के विषय में बूथ क्षेत्र में रहने वाले हर वर्ग के लोगों से मुलाकात करेंगे और बूथ में वर्तमान स्थिति का आकलन करेंगे.

जितने बूथ हैं, उतने ही कार्यकर्ताओं यानी 19813 कार्यकर्ताओं को 311 मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित कर विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है. इन प्रशिक्षित कार्यकर्ता से पार्टी ने उम्मीद लगाई है कि वे हर बूथ पर 24 घंटे बिताकर पिछली बार के मुकाबले 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का काम करेंगे. प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब और प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष नायब सैनी को उम्मीद है कि इस बार कार्यकर्ताओं की मेहनत से 51 प्रतिशत वोट लेने में बीजेपी कामयाब होगी.

कार्यकर्ता करेंगे बूथों पर प्रवास

नायब सैनी ने बताया कि जो कार्यकर्ता बूथों पर प्रवास करेंगे, वे बूथ समिति बनाने, वॉल पेंटिंग के जरिए एक बार फिर से मोदी सरकार नारा दीवारों पर लिखवाने, बूथ पर सरकार की योजनाओं से लाभान्वित व्यक्ति से मिलने, नए मतदाताओं से मिलकर उन्हें मोदी-मनोहर सरकार की नीतियों से अवगत करवाने, नमो एप डाउनलोड करवाने और विकसित भारत एंबेसडर बनने के लिए स्थानीय लोगों को प्रेरित करने का काम करेंगे. इसके बाद कार्यकर्ता आंगनबाड़ी वर्करों, क्षेत्र स्वयं सहायता समूह की सदस्यों से बातचीत तथा हेल्थ सेंटर पर पहुंचकर लोगों से बातचीत करेंगें. 

प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने बताया कि 24 घंटे के प्रवास के दौरान स्वच्छता अभियान, बूथ क्षेत्र में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों का दर्शन करने, किसी शहीद सैनिक या स्वतंत्रता सेनानी के स्मारक पर श्रद्धांजलि देने का काम भी कार्यकर्ताओं की तरफ से किया जाएगा. नायब सैनी ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार ने जितना दस सालों में किया है, उतना कांग्रेस 65 साल के अपने शासन काल में नहीं कर पाई. उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित बनने की राह पर है. हरियाणा का एक एक व्यक्ति विकसित भारत के लिए संकल्पित है. नायब सैनी ने कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता विश्वास से भरा हुआ है और इस विश्वास और जनता के आशीर्वाद से हरियाणा की दसों लोकसभा सीटें बीजेपी जीतेगी

(राजेश यादव की रिपोर्ट)


ये भी पढ़ें: Gurugram News: गुरुग्राम में फर्जी रोड टैक्स रसीद देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, इन पांच राज्यों में गिरोह सक्रिय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा
'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा
'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget