एक्सप्लोरर

Blast in Ludhiana Court: लुधियाना की जिला अदालत में धमाका, 1 की मौत, दो घायल, सीएम चन्नी ने कहा- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

Blast in Ludhiana Court: पंजाब के लुधियाना की जिला अदालत में धमाका होने की खबर आ रही है. ब्लास्ट के बाद अदालत में अफरा-तफरी का माहौल है. फिलहाल पुलिस बल मौके पर मौजूद है

Blast in Ludhiana Court:  पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है. बता दें कि यहां की जिला अदालत में एक धमाका हुआ है.  ब्लास्ट कोर्ट परिसर की दूसरी री मंजिल पर हुआ है. फिलहाल काफी संख्या में  पुलिस बल मौके पर मौजूद है. वहीं धमाके में एक महिला की मौत हो गई है और दो घायल हुए हैं. 

धमाके में एक महिला की मौत

जिस वक्त अदालत में धमाका हुआ उस वक्त वहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे. ब्लास्ट होते ही कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई. लोग अफरा-तफरी में इधर उधर दौड़ने लगे. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना कोर्ट की दूसरी मंजिल पर बने वॉश रूम के पास धमाका हुआ था जिसमें महिला की मौत हो गई.इसे उच्च तीव्रता वाला ब्लास्ट  बताया जा रहा है.

बेहद जबरदस्त था धमाका

 धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरी इमारत हिल गई. दहशत में लोग इध-उधर दौड़ने लगे. वहीं खबर ये भी है कि धमाके की वजह से नीचे पार्किंग में खड़ी कई कारों को भी नुकसान पहुंचा है. फिलहाल पुलिस जांच करने में जुट गई है. जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह ब्लास्ट किसने किया और किस मकसद से किया. गौरतलब है कि इस ब्लास्ट की वजह से पूरी इमारत को नुकसान पहुंचा है. 

 

लुधियाना के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुलर ने क्या कहा? 

वहीं मामले में लुधियाना के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुलर  ने कहा कि कोर्ट के सेंकंड फ्लोर पर जो वॉशरूम है उसमें ब्लास्ट हुआ है. इस घटना में एक की मौत हुई है और दो घायल हैं. फिलहाल बॉम्ब डिस्पोजल SQUAD और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच रही है. उन्होंने कहा कि  पैनिक की बात नहीं है, तहकीकात करके ब्रीफ करेंगे. फिलहाल पूरा एरिया  सील कर दिया गया है. 

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा दोषियों को नहीं बख्शेंगे

ब्लास्ट को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, देश विरोधी ताकतें ऐसा कर रही हैं. हम दोषियों को नहीं बख्शेंगे. मैं घटनास्थल पर जा रहा हूं.

 

ये भी पढ़े

UK Election 2022: घनसाली पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करोड़ों की योजनाओं का किया लोकार्पण, कांग्रेस पर भी साधा निशान

Omicron Variant: दिल्ली में क्रिसमस-नए साल के जश्न पर ओमिक्रोन की गाज, नियमों में सख्ती, बढ़ते मामलों के बीच केजरीवाल की समीक्षा बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावधान! बच्चों की फेवरेट डिश छीन रही सांसें? मोमोज-चाप खाकर सोए भाई-बहन, रात में हो गई मौत
सावधान! बच्चों की फेवरेट डिश छीन रही सांसें? मोमोज-चाप खाकर सोए भाई-बहन, रात में हो गई मौत
बठिंडा में ड्रग इंस्पेक्टर 1 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, फैक्ट्री मालिक से मांग रहा था 10 लाख
बठिंडा में ड्रग इंस्पेक्टर 1 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, फैक्ट्री मालिक से मांग रहा था 10 लाख
पंजाब में गर्मी का टॉर्चर! मार्च में ही पारा सामान्य से 6 डिग्री ऊपर, फरीदकोट 33.5°C के साथ सबसे गर्म
पंजाब में गर्मी का टॉर्चर! मार्च में ही पारा सामान्य से 6 डिग्री ऊपर, फरीदकोट 33.5°C के साथ सबसे गर्म
Ludhiana: गैस कटर से काटा ICICI बैंक का ATM, आधे घंटे में 7 लाख रुपए उड़ा ले गए बदमाश
Ludhiana: गैस कटर से काटा ICICI बैंक का ATM, आधे घंटे में 7 लाख रुपए उड़ा ले गए बदमाश

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
Delhi Politics: दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह
ईशान किशन पर टूटा था गमों का पहाड़, दो दिन पहले परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
ईशान पर टूटा था गमों का पहाड़, परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?
नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?
इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़
इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
Embed widget