एक्सप्लोरर

Punjab: कांग्रेस ने फिल्लौर के विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी को किया सस्पेंड

Vikramjit Singh Chaudhary Suspended: विक्रमजीत सिंह चौधरी जालंधर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी का विरोध कर रहे थे. उन्होंने बयानबाजी की जिसके चलते पार्टी ने कार्रवाई की.

कांग्रेस ने पंजाब की फिल्लौर सीट से विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सस्पेंड कर दिया है. उन्होंने जालंधर से पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ बयानबाजी की थी. इस बयानबाजी के बाद उन पर पार्टी ने कार्रवाई की है. विक्रमजीत जालंधर सीट से चन्नी की उम्मीदवारी का विरोध कर रहे थे.

बता दें कि विक्रमजीत की मां करमजीत कौर 20 अप्रैल को बीजेपी में शामिल हुई थीं. वो पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट से लड़ी थीं लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. 

पंजाब कांग्रेस के प्रभारी ने विक्रमजीत सिंह चौधरी को लिखी चिट्ठी में कहा, "पार्टी की गाइडलाइन से हटकर आपकी तरफ से दिए जा रहे अनर्गल बयान आपके पद की गरिमा के मुताबिक नहीं हैं। इससे पार्टी संगठन की छवि खराब हो रही है और जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच गलत संदेश जा रहा है."

पंजाब कांग्रेस प्रभारी ने कहा, "आपको व्यक्तिगत तौर पर दी गई कई चेतावनियों के बावजूद पार्टी विरोधी गतिविधियां जारी रहीं. ऐसे में आपको पार्टी के सभी पदों से आपको सस्पेंड किया जाता है."

जालंधर से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए विक्रमजीत सिंह चौधरी ने उन्हें 'शकुनी' कह दिया था. उन्होंने कहा कि जिस तरह 'भगवान कृष्ण' ने 'शकुनि' और उसकी मंडली को दंडित किया, उसी तरह जालंधर के वोटर्स चन्नी को बाहर निकालकर विश्वासघात के लिए सबक सिखाएंगे.

वहीं पूर्व सीएम चन्नी ने कहा था कि वो जालंधर में 'सुदामा' की तरह जा रहे हैं और दोआबा की जनता से 'भगवान कृष्ण' की तरह खुद का खयाल रखने की अपील कर रहे हैं.

विक्रम सिंह चौधरी ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान चमकौर साहिब और भदौर क्षेत्रों से पू्र्व सीएम चन्नी की चुनावी हार की ओर भी इशारा किया था. विक्रमजीत दिवंगत कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी के बेटे हैं. उन्होंने पंजाब विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक के रूप में अपना इस्तीफा दे दिया था. पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए 1 जून को मतदान होगा.

Amritpal Singh: जेल में बंद वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह लड़ेगा लोकसभा चुनाव, सीट भी फाइनल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fazilka News: फाजिल्का में महिला नेता का मोबाइल हैक, पाकिस्तान से मिल रहीं धमकियां, साथियों से मांगे जा रहे रुपये
फाजिल्का में महिला नेता का मोबाइल हैक, पाकिस्तान से मिल रहीं धमकियां, साथियों से मांगे गए रुपये
'त्योहारों की खुशियों में न भूलें बलिदान', AAP सांसद अशोक मित्तल बोले- इस बार शहीदों के नाम मनाएं होली
'त्योहारों की खुशियों में न भूलें बलिदान', AAP सांसद अशोक मित्तल बोले- इस बार शहीदों के नाम मनाएं होली
आबकारी राजस्व में 86.77% की ऐतिहासिक वृद्धि! 'आप' सरकार ने 4 साल में तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड
आबकारी राजस्व में 86.77% की ऐतिहासिक वृद्धि! 'आप' सरकार ने 4 साल में तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड
पंजाब में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइक! एक साल में 51648 तस्कर गिरफ्तार, 2277 किलो हेरोइन जब्त
पंजाब में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइक! एक साल में 51648 तस्कर गिरफ्तार, 2277 किलो हेरोइन जब्त

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: MVA की तरफ से शरद पवार का राज्यसभा जाना तय! कांग्रेस ने किया समर्थन का ऐलान
महाराष्ट्र: MVA की तरफ से शरद पवार का राज्यसभा जाना तय! कांग्रेस ने किया समर्थन का ऐलान
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
World Luxurious Prison: इस देश की जेल के आगे फीके पड़ जाएंगे होटल, जानें क्या है इनके आलिशान होने की वजह
इस देश की जेल के आगे फीके पड़ जाएंगे होटल, जानें क्या है इनके आलिशान होने की वजह
Embed widget