एक्सप्लोरर

Haryana Politics: 'मैं रात के एक बजे जेपी नड्डा से मिला और...', गठबंधन टूटने के बाद दुष्यंत चौटाला का बड़ा खुलासा

Dushyant Chautala News:दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्होंने जेपी नड्डा को ऑफर दिया था, पेंशन 5100 कर दें तो जेजेपी हरियाणा में किसी सीट से चुनाव नहीं लड़ेगी. इस पर जेपी नड्डा ने विचार करने की बात कही थी.

Dushyant Chautala on Haryana Politics: जननायक जनता पार्टी की ओर से चौधरी अजय सिंह चौटाला को जन्मदिन की शुभकामनाएं. ये कह सकता हूं कि आपका जन्मदिवस सभी के चेहरे पर खुशियां लाने का काम कर गया. हरियाणा सरकार में फेरबद वाले घटनाक्रम पर बात करते हुए दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि केवल उन्हें हटाने के लिए ये सब हुआ. राजपाठ बपौती नहीं होते, बल्कि जनता की दी हुई ताकत से बनते हैं. जनता अपने मत से हमें ताकत देने का काम करती है. 

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बीजेपी आज भी हमारे सहयोग से सरकार चला रही है. 48 निर्दलीय और बीजेपी के विधायकों के साथ विधानसभा में बहुमत आज भी उनके पास है. लेकिन, साढ़े 4 साल जो हमने सरकार चलाई वो प्रदेश की उन्नति और तरक्की के साथ, मजदूरों के सश्क्तिकरण की सोच के साथ चलाई. 

'मेरे साथ-साथ खट्टर और विज की भी कुर्सी गई'
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वह एक जेपी नड्डा से मिलने गए तो उन्होंने रोहतक सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया. इस पर उन्होंने जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला से चर्चा की. अजय चौटाला ने कहा कि बीजेपी को कह दो पेंशन 5100 कर दें, हम हरियाणा से एक भी सीट नहीं लड़ेंगे.

इसके बाद दुष्यंत चौटाला रात एक बजे जेपी नड्डा से मिले और उनको यह बात कही, जिस पर जेपी नड्डा ने जवाब दिया कि वह विचार कर के बताएंगे. फिर विचार ऐसे हुए कि दुष्यंत चौटाला के साथ-साथ मनोहर लाल खट्टर और अनिल विज की भी कुर्सी चली गई.

'हमारे लगाए पौधों को पानी दे सरकार'
दुष्यंत चौटाला ने आगे कहा कि अब जो सत्ता में लोग बैठे हैं, वो हमारे लगाए पौधों को पानी दे दें, उन्हें उखाड़ कर ना फेंके. पांच साल हिसार का सांसद रहा हूं. इन पांच साल में संसद के अंदर हरियाणा के लिए जितनी लड़ाई लड़ सका, उतनी लड़ी. हरियाणा के लिए विकास योजनाओं के बारे में किसी ने सोचा तो वो जेजेपी है. 

'हरियाणा में आम जनता और किसानों के लिए किया काम'
जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने कहा, 'हिसार एलीवेटेड रोड बनेगी, तो उसका लाभ हिसार के सभी लोग उठा सकेंगे. हरियाणा का पहला अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनने पर पूरे हरियाणा को फायदा होगा. मजदूरों को 3 हजार बेरोजगारी भत्ता मिल सका, क्योंकि मजदूरों की सुनने वाले राज्य में बैठे थे. 14 फसलें MSP पर खरीदीं. एक लाख करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में पहुंचा सके, क्योंकि किसानों की सुध लेने वाले हरियाणा में हैं.'

बीजेपी पर दुष्यंत चौटाला का निशाना
बीजेपी प्रभारी बिप्लव देव पर निशाना साधते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वह हमारे विधायक तोड़ कर ले जाने वाले थे. तोड़ फोड़ से तो डर नहीं लगता. चौधरी देव लाल ने भी संघर्ष किया था. गीता में भी यह लिखा हुआ है कि जो हुआ अच्छा हुआ, जो हो रहा है अच्छा हो रहा है और जो होगा वो भी अच्छा होगा.

बीजेपी प्रभारी के लिए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी की चिंता छोड़ दें, अपने आफ को संभालें. चुनावी मौसम में अगर कार्यकर्ता मजबूत है, तो डॉ. अजय सिंह चौटाला की सेना को कोई चोटिल नहीं कर सकता.

यह भी पढ़ें: Haryana Politics: दुष्यंत चौटाला को लेकर JJP का बड़ा दावा- 'छह महीने बाद CM की कुर्सी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab: बटाला में कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बुजुर्ग पति-पत्नी की मौके पर मौत
Punjab: बटाला में कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बुजुर्ग पति-पत्नी की मौके पर मौत
पंजाब में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल का इमरजेंसी स्टॉक, CM भगवंत मान ने दी जानकारी, PM से की ये मांग
पंजाब में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल का इमरजेंसी स्टॉक, CM भगवंत मान ने दी जानकारी, PM से की ये मांग
देश में शादी से पहले लड़कों का डोप और मेडिकल टेस्ट होगा जरूरी! जानें- क्यों शुरु हुई ये चर्चा?
देश में शादी से पहले लड़कों का डोप और मेडिकल टेस्ट होगा जरूरी! जानें- क्यों शुरु हुई ये चर्चा?
क्या करती हैं राबिया सिद्धू? पिता नवजोत सिंह सिद्धू ने गिफ्ट कर दी अमृतसर वाली कोठी
क्या करती हैं राबिया सिद्धू? पिता नवजोत सिंह सिद्धू ने गिफ्ट कर दी अमृतसर वाली कोठी

वीडियोज

Saas Bahu Aur Saazish: दिशा की शादी रोकेगी अभीरा? | Yeh Rishta Kya Kehlata Hain
Chitra Tripathi: अडिग है ईरान... अमेरिका-इजरायल परेशान! | Iran- Israel War
Chitra Tripathi: Middle East संकट पर महा कवरेज, स्टूडियो में छिड़ी जुबानी लड़ाई | Iran- Israel War
Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala
Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के करीबी बनने चले शहबाज-मुनीर, अमेरिका ने दिया ऐसा झटका, जिंदगी भर रहेगा याद, US कांग्रेस ने जारी कर दी रिपोर्ट
ट्रंप के करीबी बनने चले शहबाज-मुनीर, अमेरिका ने दिया ऐसा झटका, जिंदगी भर रहेगा याद!
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
रणजी भी नहीं खेला, अभिनंदन सिंह का डायरेक्ट IPL में RCB से हुआ डेब्यू; 2 बार कोहली को किया आउट
रणजी भी नहीं खेला, अभिनंदन सिंह का डायरेक्ट IPL में RCB से हुआ डेब्यू; 2 बार कोहली को किया आउट
'सिगरेट नहीं पी, फोन तोड़े', 'धुरंधर 2' में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
'सिगरेट नहीं पी, फोन तोड़े', 'धुरंधर 2' में आर माधवन के किरदार से तुलना पर परेश रावल ने दी प्रतिक्रिया
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
CUET UG 2026: कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
कब होगी CUET UG परीक्षा? जानें इसकी तैयारी का पूरा प्लान
Video: वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
Embed widget