एक्सप्लोरर

Ellenabad By-election Results: अभय चौटाला ने मारी बाजी, बीजेपी ने दी कड़ी टक्कर, कांग्रेस की जमानत जब्त

Ellenabad By-election Results: ऐलनाबाद उपचुनाव के नतीजे अभय चौटाला के पक्ष में रहे. अभय चौटाला पांचवीं बार इस सीट से चुनाव जीतने में कामयाब हुए.

Ellenabad By-election Results: ऐलनाबाद उपचुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार अभय चौटाला को बड़ी जीत मिली है. अभय चौटाला 6708 वोट के अंतर से बीजेपी उम्मीदवार गोबिंद कांडा को हराने में कामयाब हुए हैं. इस सीट पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार पवन बेनिवाल की जमानत जब्त हो गई. अभय चौटाला ऐलनाबाद विधानसभा सीट से पांचवी बार विधायक चुनाव जीते हैं.

अभय चौटाला के इस्तीफा देने के बाद ही ऐलनाबाद की सीट पर चुनाव करवाने की जरूरत पड़ी. अभय चौटाला को कुल 65897 वोट मिले, जबकि गोबिंद कांडा 59189 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे. कांग्रेस उम्मीदवार पवन बेनिवाल 20857 वोट ही हासिल कर पाए. इस सीट पर चुनाव लड़ रहे बाकी और 16 उम्मीदवारों की भी जमानत जब्त हो गई.

अभय चौटाला ने क्यों दिया था इस्तीफा?

अभय चौटाला की पार्टी इनेलो शुरुआत तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रही है. अभय चौटाला ने कहा था कि अगर 26 जनवरी 2021 तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होंगे तो वह विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे. अभय चौटाला ने किसानों से किया गया यह वादा पूरा किया और इस साल की शुरुआत में ही विधायकी से इस्तीफा दे दिया था.

कोरोना वायरस की वजह से हालांकि ऐलनाबाद का उपचुनाव करवाने में देरी हुई. अभय चौटाला ने एक बार फिर से इस सीट पर दांव अजमाने का फैसला किया और जीत हासिल की. इससे पहले अभय चौटाला 2000 और 2010 के ऐलनाबाद उपचुनाव में भी जीत दर्ज कर चुके हैं. अभय चौटाला ने 2014 और 2019 के विधानसभा चुनाव में ऐलनाबाद से जीत दर्ज की थी.

किसान नेताओं ने किया था अभय का सर्मथन

बीजेपी ने ऐलनाबाद सीट पर चुनाव लड़ने के लिए गोबिंद कांडा पर दांव लगाया था. कांग्रेस ने पवन बेनिवाल पर भरोसा जताया. लेकिन इन दोनों कैंडिडेट्स को ऐलनाबाद से लगातार तीसरी चुनावी हार का सामना करना पड़ा.

ऐलनाबाद के चुनावी नतीजों को किसान आंदोलन के समर्थन से जोड़कर भी देखा जा सकता है. बीजेपी-जेजेपी के खिलाफ प्रचार करते हुए किसान नेताओं ने अभय चौटाला का समर्थन किया था.

Congress के लिए मुश्किल बन गए हैं नवजोत सिंह सिद्धू, पार्टी ना हटा पा रही है और ना मना पा रही है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा
'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा
'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?
BJP में राहुल गांधी के सबसे फेवरेट नेता, कांग्रेस में होंगे शामिल?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget