एक्सप्लोरर

Ellenabad Bypoll Results: अभय चौटाला जीत के बाद विरोधियों पर बरसे, किसानों के समर्थन की बात दोहराई

Ellenabad Bypoll Results: अभय चौटाला ने बीजेपी, जेजेपी और कांग्रेस पर साथ मिलकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया. अभय ने कहा कि वह किसानों के लिए दोबारा इस्तीफा देने को तैयार हैं.

Ellenabad Bypoll Results: ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में इनेलो उम्मीदवार जीत दर्ज करने में कामयाब रहे. अभय चौटाला ने जीत के बाद बीजेपी, जेजेपी और कांग्रेस पर मिलकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया. इसके साथ अभय चौटाला ने कहा कि वह किसान आंदोलन के समर्थन में दोबारा इस्तीफा देने को तैयार हैं.

अभय चौटाला ने चुनाव जीतने के बाद अपने विरोधियों को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, ''बीजेपी, जेजेपी, कांग्रेस मिल कर चुनाव लड़ लड़े थे. कांग्रेस की जमानत जब्त हुई. बीजेपी ने हजारों करोड़ रुपया खर्च किया वरना पचास हजार के अंतर से जीत होती.''

अभय चौटाला ने किसान आंदोलन का समर्थन करने की बात को भी दोहराया. ऐलनाबाद से पांचवीं बार विधायक चुने जाने के बाद अभय चौटाला ने कहा, ''दीवाली के बाद टिकरी बॉर्डर और सिंघु बॉर्डर जाऊंगा. किसान कहेंगे तो दुबारा इस्तीफा दे दूंगा.''

किसान आंदोलन के समर्थन में दिया था इस्तीफा

इस साल की शुरुआत में अभय चौटाला ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए विधानसभा से इस्तीफा दिया था. अभय चौटाला ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा था कि अगर 26 जनवरी 2021 तक तीन कृषि कानून वापस नहीं होंगे तो वह विधायकी छोड़ देंगे. अभय चौटाला अपनी इस बात पर कायम रहे.

अभय ने हालांकि इस सीट पर दोबारा चुनाव लड़ने का फैसला किया और बीजेपी उम्मीदवार गोबिंद कांडा को 6708 वोट से मात दी. कांग्रेस उम्मीदवार पवन बेनिवाल तीसरे स्थान पर रहे. अभय चौटाला ऐलनाबाद विधानसभा सीट से पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं.

Ellenabad By-election Results: अभय चौटाला ने मारी बाजी, बीजेपी ने दी कड़ी टक्कर, कांग्रेस की जमानत जब्त

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Woman Dies in Lift Accident: लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
Embed widget