एक्सप्लोरर

Haryana News: भोंडसी जेल में मर्डर केस में विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या, बाथरूम में लटका मिला शव

Bhondsi jail Suicide Case: गुरुग्राम जिला जेल में कैदी का शव फंदे से लटकता मिला. इसकी सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. मृतक पर हत्या का मामला कोर्ट में विचाराधीन था.

Gurugram Jail Suicide Case: हरियाणा के गुरुग्राम जिले जेल भोंडसी में एक विचाराधीन युवा कैदी ने आत्महत्या कर ली. शुक्रवार (16 दिसंबर) की देर रात को मृतक कैदी ने बैरक के बाथरूम में बेड शीट से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद जेल में अफरा-तफरी मच गई. जेल अधिकारियों ने इसकी सूचना तत्काल बड़े अधिकारियों को दी. मौके पर पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी मृतक कैदी के शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया.

जिला जेल में आत्महत्या करने वाले कैदी की पहचान कन्हैया लाल के रुप में हुई है, उत्तर प्रदेश के हाथरस का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार कन्हैया लाल को अगस्त 2022 में पालम विहार के एक पीजी में अपने रुममेट की हत्या की आरोप में 30 अगस्त 2022 को गिरफ्तार किया गया था. कन्हैया लाल पर जिस रुममेट की हत्या का आरोप है, उसका नाम राधा वल्लभ (26) था. वह भी उत्तर प्रदेश के मथुरा का रहने वाला था. कन्हैया लाल ने 25 अगस्त की रात को दोस्त राधावल्लभ की हत्या के बाद उसके शव को पीजी रुम में बंद कर भाग गया था. 

बाथरुम में फंदे के सहारे लटका मिला शव
इस मामले में कन्हैया लाल के खिलाफ पालम विहार थाने में एफआईआर दर्ज की गई. तभी से वह जेल में बंद था. शनिवार (16 दिसंबर) की सुबह करीब पांच बजे जेल की बैरक नंबर-6 बी में कैदी कन्हैया लाल का शव बाथरूम में वेंटिलेटर के फंदे के सहारे लटका हुआ मिला. शुक्रवार (15 दिसंबर) को रात्रि ड्यूटी पर मौजूद जेल वार्डर ने मृतक के शव को देखा. उसने जेल अधिकारियों को इसकी सूचना दी. जेल अधिकारियों ने तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया.

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में उतारा गया शव
कैदी की मौत के बाद जेल अधिकारियों के द्वारा तुरंत पुलिस और ड्यूटी मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाया गया. मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में मृतक के शव को नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि कैदी कन्हैया लाल ने चद्दर को बाथरूम की छत पर बांधकर आत्महत्या की है. प्रशासन इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गया है. 

रिपोर्ट- राजेश यादव

ये भी पढ़ें:

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुई बीजेपी, पार्टी ने जनसंपर्क अभियान किया शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jalandhar News: होली से पहले जालंधर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा- 'इस बार खून की होली'
होली से पहले जालंधर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा- 'इस बार खून की होली'
नोट कर लें! पंजाब में बदला स्कूलों का टाइम, मौसम के मिजाज को देखते हुए शिक्षा विभाग सख्त
नोट कर लें! पंजाब में बदला स्कूलों का टाइम, मौसम के मिजाज को देखते हुए शिक्षा विभाग सख्त
Punjab: पंजाब के इस गांव में पीलिया ने दी दस्तक! 12 साल की बच्ची की हुई मौत, एक दर्जन बच्चे बीमार
Punjab: पंजाब के इस गांव में पीलिया ने दी दस्तक! 12 साल की बच्ची की हुई मौत, एक दर्जन बच्चे बीमार
Punjab: प्रेम संबंध से परेशान 19 साल के युवक ने लगाई फांसी, मकान मालिक की बेटी पर FIR दर्ज
Punjab: प्रेम संबंध से परेशान 19 साल के युवक ने लगाई फांसी, मकान मालिक की बेटी पर FIR दर्ज

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-Isarel News: ईरान पर सपा और कांग्रेस के 2 मुस्लिम सांसदों के बयान से हलचल, कहा- इस्लाम न कभी...
ईरान पर सपा और कांग्रेस के 2 मुस्लिम सांसदों के बयान से हलचल, कहा- इस्लाम न कभी...
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
लखपति बिटिया योजना का कौन उठा सकता है लाभ, जानें कौन से डॉक्यूमेंट होने जरूरी?
लखपति बिटिया योजना का कौन उठा सकता है लाभ, जानें कौन से डॉक्यूमेंट होने जरूरी?
Embed widget