एक्सप्लोरर

Gurugram: 69 शिकायतों में 73 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कैसे बनाता था शिकार?

Gurugram News: पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए साइबर क्राइम यूनिट ने टीम का गठन किया था. आरोपी की पहचना अजय कुमार के तौर पर हुई है जो हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाला है.

Gurugram Farud: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम की अपराध शाखा ने 69 शिकायतों में 73 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गुरुग्राम की साइबर अपराध शाखा को 3 जुलाई 2023 को एक व्यक्ति द्वारा शिकायत प्राप्त हुई थी. इसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है. उसने बताया कि यूट्यूब/मोज ऐप पर वीडियो/फोटो लाइक करने के नाम पर रुपए इन्वेस्ट कराकर उससे 10 लाख 20 हजार रुपए का फ्रॉड किया गया है. इस संबंध में साइबर अपराध शाखा ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. साइबर अपराध शाखा ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 66D आईटी एक्ट व 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया. 

साइबर अपराध शाखा ने टीम गठित कर आरोपी को धर दबोचा

साइबर अपराध शाखा के एसीपी विपिन अहलावत ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि ठगी करने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए साइबर अपराध शाखा ने टीम का गठन किया और साइबर अपराध शाखा ने अपने तकनीकी सहायता के जारिए ठगी करने वाले आरोपी को गुरुग्राम से ही गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपों की पहचान अजय कुमार सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है. पकड़ा गया आरोपी अजय कुमार की उम्र 28 वर्ष है.  
 
गुरुग्राम साइबर अपराध शाखा के एसीपी विपिन अहलावत ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अजय सहज पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने पीड़ित से व्हाट्सएप लिंक के माध्यम से यूट्यूब/मोज ऐप पर फोटो/वीडियो लाइक करने के टास्क को पूरा करने पर मुनाफा कमाने का लालच दिया था. इसके अलावा पीड़ित को अपनी बातों के जाल में फंसा कर उससे रुपए इन्वेस्ट करवा दिए. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि कि मैं पीड़ित से एक बड़ा अमाउंट इन्वेस्ट करने के लिए शुरू में बड़े मुनाफे के तौर पर रुपए भी ट्रांसफर करवा लिए थे. पकड़े गए आरोपी ने पुलिस के सामने यह भी बताया कि पीड़ित को ज्यादा लालच देकर उसके खाते से 10 लाख 20 हजार रुपए ठग लिए. 

Gurugram: CET ग्रुप डी परीक्षा के चलते कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, सेंटर्स के आस-पास धारा 144 लागू

एसीपी साइबर अपराध शाखा विपिन अहलावत ने बताया कि आरोपी से पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि उसने इसके एक अन्य साथी के कहने पर अपने बैंक खाता मे पीड़ित से ठगी की राशि मे से 06 लाख 80 हजार रुपए अपने बैंक खाता मे ट्रांसफर करवाये थे. खाते में रुपए ट्रांसफर करवाने के लिए इसे इसके साथी द्वारा 50 हजार रुपए  कमीशन के तौर पर दिए गए थे. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी द्वारा ठगी मे प्रयोग किये जा रहे बैंक खाता पर साइबर अपराध  पुलिस थाना की 02 शिकायतों सहित पूरे भारत में कुल 69 शिकयत मिली है, जिनमे लगभग 73 लाख रुपए की ठगी गयी राशि को जमा करवा गया है.

पकड़े गए आरोपी के कब्ज़ा से वारदात मे प्रयोग किया गया एक मोबाइल और दो सिम कार्ड बरामद किए गए है. पकड़े गए आरोपी को गुरुग्राम पुलिस जिला अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. पुलिस को रिमांड के दौरान आरोपी से और भी खुला से होने की उम्मीद है.  (राजेश यादव की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब की सबसे छोटी लाभार्थी! 1 साल की मासूम को 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' से मिला नया जीवन
पंजाब की सबसे छोटी लाभार्थी! 1 साल की मासूम को 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' से मिला नया जीवन
'पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर 1 मई को देश के सामने आएगी हकीकत' मनीष तिवारी का बड़ा दावा
'पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर 1 मई को देश के सामने आएगी हकीकत' मनीष तिवारी का बड़ा दावा
लुधियाना मर्डर मिस्ट्री: जायदाद के लालच में कसाई बन गई पत्नी, बेटे से ही करवा दी पति की हत्या
लुधियाना मर्डर मिस्ट्री: जायदाद के लालच में कसाई बन गई पत्नी, बेटे से ही करवा दी पति की हत्या
बिजली विभाग की लापरवाही ने ली बलि! खेलते वक्त हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आई 8 साल की बच्ची, हुई मौत
बिजली विभाग की लापरवाही ने ली बलि! खेलते वक्त हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आई 8 साल की बच्ची, हुई मौत

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका, इजरायल-ईरान जंग खत्म कराने को पाकिस्तान तैयार, कौन-कौन मीटिंग में होगा शामिल, जानें
अमेरिका, इजरायल-ईरान जंग खत्म कराने को पाकिस्तान तैयार, कौन-कौन मीटिंग में होगा शामिल, जानें
UP Weather: यूपी में मौसम का यूटर्न, आगरा-मथुरा समेत कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में मौसम का यूटर्न, आगरा-मथुरा समेत कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
Video: लहंगे में भी ‘हसल’ जारी, शादी के दिन दुल्हन ने भेजा जॉब एप्लिकेशन… वीडियो हुआ वायरल
लहंगे में भी ‘हसल’ जारी, शादी के दिन दुल्हन ने भेजा जॉब एप्लिकेशन… वीडियो हुआ वायरल
पानी के बेहिसाब खर्च के मामले में कौन सा देश टॉप पर? हैरान कर देंगे आंकड़े
पानी के बेहिसाब खर्च के मामले में कौन सा देश टॉप पर? हैरान कर देंगे आंकड़े
Embed widget