एक्सप्लोरर

Gurugram: गुरुग्राम पुलिस ने इनामी बदमाश को दबोचा, तीन पिस्टल और 31 कारतूस बरामद

Gurugram News: सोहना के एक फार्म हाउस में ज्ञानेंद्र नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में गुरुग्राम की एसटीएफ ने मुख्य आरोपी को गुरुग्राम के सेक्टर 14 से गिरफ्तार किया है.

Gurugram Crime News: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में एसटीएफ के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है. गुरुग्राम एसटीएफ (STF) ने एक बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. जिसके ऊपर 5 हजार का इनाम घोषित था. इसके अलावा गुरुग्राम के सोहना की एक फार्म हाउस में एक युवक पर हत्या का भी आरोपी था.

दरअसल गुरुग्राम एसटीएफ ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके ऊपर पुलिस की तरफ से इनाम घोषित था और वह हत्या के मामले में पिछले काफी दिनों से फरार चल रहा था. आरोपी पुलिस की फाइलों में मोस्ट वांटेड आरोपी है. लेकिन अब यह मोस्ट वांटेड आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. 

गोली मार कर हत्या

गुरुग्राम एसटीएफ के डीएसपी प्रीतपाल सिंह ने बताया की सोहना के एक फार्म हाउस में 13 अप्रैल 2023 में ज्ञानेंद्र नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसमें कुल 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. इस हत्या का मुख्य सूत्रधार कपिल उर्फ पंडित था. इस पूरे मामले में गुरुग्राम पुलिस पहले अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. लेकिन ये मुख्य आरोपी कपिल उर्फ पंडित पिछले काफी समय से फरार था.

जिसके ऊपर पुलिस ने 5 हजार का इनाम रखा हुआ था. इसके साथ-साथ डीएसपी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि आपसी रंजिश के चलते यह हत्या को अंजाम दिया गया था. वहीं इस मामले में जो गवाह थे उनकी भी हत्या का प्लान कपिल पिछले काफी समय से बना रहा था. लेकिन इसमें वह सफल नहीं हो पाया और पुलिस की गिरफ्त में आ गया.

 पिस्टल और 31 जिंदा कारतूस बरामद

गुरुग्राम की एसटीएफ ने आरोपी कपिल को गुरुग्राम के सेक्टर 14 से गिरफ्तार किया.  आरोपी से पुलिस ने तीन पिस्तौल और 31 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. 5 हजार के इस इनामी बदमाश को पिछले काफी समय से पुलिस तलाश कर रही थी, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर 14 से आरोपी कपिल को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की.  फिलहाल अब आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है और अन्य मामलों में वांछित इस आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Gurugram Blast: गुरुग्राम की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पड़े मलबे में जोरदार धमाका, घरों के शीशे टूटे, कटिया की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab: लुधियाना में खूनी वारदात, बेटे के सामने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की कुल्हाड़ी से काट डाला
Punjab: लुधियाना में खूनी वारदात, बेटे के सामने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की कुल्हाड़ी से काट डाला
'मरना नहीं चाहता, लेकिन पत्नी ने मजबूर किया', शादी के 1 साल बाद युवक ने फांसी लगा दे दी जान
'मरना नहीं चाहता, लेकिन पत्नी ने मजबूर किया', शादी के 1 साल बाद युवक ने फांसी लगा दे दी जान
Punjab News: लुधियाना में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की हत्या, कुल्हाड़ी से मारकर फरार हुए बाइक सवार
लुधियाना में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की हत्या, कुल्हाड़ी से मारकर फरार हुए बाइक सवार
'युद्ध नशेयां विरुद्ध' का बड़ा असर! फरीदकोट में अपराध दर 37% गिरी, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी
'युद्ध नशेयां विरुद्ध' का बड़ा असर! फरीदकोट में अपराध दर 37% गिरी, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
लिव इन रिलेशनशिप पर इलाहाबाद HC की बड़ी टिप्पणी, अलग-अलग धर्मों के लड़का-लड़की साथ रह सकेंगे या नहीं?
लिव इन रिलेशनशिप पर इलाहाबाद HC की बड़ी टिप्पणी, अलग-अलग धर्मों के लड़का-लड़की साथ रह सकेंगे या नहीं?
India Vs Pakistan Fighter Jet: राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
Explained: बीते 3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
Colored Capsicum Farming: 60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है रंगीन शिमला मिर्च, किसान ऐसे कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है रंगीन शिमला मिर्च, किसान ऐसे कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
IGNOU के हेल्थकेयर कोर्स पर विवाद, UGC नियमों के बाद छात्रों के भविष्य पर सवाल
IGNOU के हेल्थकेयर कोर्स पर विवाद, UGC नियमों के बाद छात्रों के भविष्य पर सवाल
Embed widget