एक्सप्लोरर

'बीजेपी ने तोड़ने की बहुत कोशिश की लेकिन सभी विधायक...', बोले- पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा

Harpal Singh Cheema On News: पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब में 91 विधायक हैं. प्रत्येक विधायक आप और पंजाब के लोगों के प्रति वफादार है.

Harpal Singh Cheema On BJP: पंजाब के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा ने एक बार फिर से बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को कई बार तोड़ने की कोशिश की है लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पाए हैं. इसके साथ ही मंत्री चीमा ने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा पर निशाना साधते हुए उन्हें बीजेपी का एजेंट तक करार दिया.

पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, ''आम आदमी पार्टी के पंजाब में 91 विधायक हैं. प्रत्येक विधायक आप और पंजाब के लोगों के प्रति वफादार है. आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जिसे तोड़ने की कई बार कोशिशें की गई. बीजेपी ने कई मौकों पर आप को तोड़ने की कोशिश की है, लेकिन हमारे सभी विधायक अरविंद केजरीवाल के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं''. 

हरपाल सिंह चीमा का प्रताप सिंह बाजवा पर तंज

उन्होंने आगे कहा, ''आप के सभी विधायक पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं. ये बीजेपी वाले जितना मर्जी जोर लगा लें लेकिन हमारे एक भी विधायक नहीं टूटेंगे. वे हमारी पार्टी को तोड़ नहीं पाएंगे''. इसके साथ ही मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कांग्रेस ने प्रताप सिंह बाजवा को भी घेरा. उन्होंने कहा, ''पूरा पंजाब जानता है कि (कांग्रेस नेता) प्रताप सिंह बाजवा बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं, उनका शरीर कांग्रेस में है, लेकिन दिल बीजेपी में है.'' 

गौरतलब है साल 2022 में आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 में से शानदार 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. आप नेता भगवंत मान अभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हैं. इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (SAD) और बीजेपी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा. आम आदमी पार्टी ने अकेले सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ा. पार्टी को तीन सीटों पर जीत हासिल हुई. वहीं, कांग्रेस को 7 सीटों पर जीत मिली. शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल को भी जीत मिली. वहीं दो सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते.

ये भी पढ़ें:

जालंधर उपचुनाव की CM भगवंत मान ने संभाली कमान, बोले- जीत के लिए नेता और कार्यकर्ता करें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget