एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले पर हरसिमरत कौर बादल का बड़ा बयान, 'जब तक ये आतंकवादी...'

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर ने कहा कि सिर्फ अटारी बॉर्डर बंद करने से उद्देश्य पूरा नहीं होगा. हम सभी पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहते हैं.

Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले पर शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जब तक ये आतंकवादी गतिविधियां पूरी तरह से बंद नहीं हो जातीं, तब तक पाकिस्तान के साथ कोई भी समझौता नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अटारी बॉर्डर बंद कर दिया गया है, लेकिन महाराष्ट्र और गुजरात के बड़े बंदरगाह, जहां से अमीर लोग पाकिस्तान के साथ अपना कारोबार करते हैं, उन्हें भी बंद कर देना चाहिए.

हरसिमरत कौर ने आगे कहा कि अगर आप पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहते हैं, तो इसे सबके लिए समान बना दें. पाकिस्तान उस रास्ते से और गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों का इस्तेमाल करके जो नशीले पदार्थों का व्यापार करता है, उसे बंद किया जाना चाहिए. सिर्फ अटारी बॉर्डर बंद करने से उद्देश्य पूरा नहीं होगा. हम सभी पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहते हैं."

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने क्या कहा?

इससे पहले पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि केंद्र सरकार को पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के इशारे पर निर्दोष भारतीय नागरिकों की हत्या की गई है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं के दावों के विपरीत यह हमला दिखाता है कि जम्मू-कश्मीर में अभी भी सामान्य स्थिति नहीं लौटी है.

हमले ने हर नागरिक की अंतरात्मा को चोट पहुंचाई- पंजाब मंत्रिमंडल

इस बीच पंजाब मंत्रिमंडल ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को आज श्रद्धांजलि दी और कहा कि इस घटना ने हर नागरिक की ‘अंतरात्मा को चोट पहुंचाई है.’ एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने हमले के पीड़ितों के सम्मान में कुछ क्षणों का मौन रखा.

पंजाब मंत्रिमंडल ने मंगलवार को हुए हमले की निंदा की और इसे ‘बर्बर और अमानवीय कृत्य’ बताया. मंत्रिमंडल ने कहा, ‘‘इस हमले ने हर देशवासी की अंतरात्मा को चोट पहुंचाई है, जो हमले में निर्दोष लोगों के मारे जाने से दुखी हैं.’’ पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रोपर्टी का किया बंटवारा, बेटी को अमृतसर वाला घर, बेटे को दिया पुश्तैनी मकान
नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रोपर्टी का किया बंटवारा, बेटी को अमृतसर वाला घर, बेटे को दिया पुश्तैनी मकान
पंजाब में OTS स्कीम को मिला बम्पर समर्थन! 298 करोड़ के बकाए के लिए आए 7845 आवेदन
पंजाब में OTS स्कीम को मिला बम्पर समर्थन! 298 करोड़ के बकाए के लिए आए 7845 आवेदन
'केंद्र की आयुष्मान स्कीम सिर्फ दिखावा, हमारी 'मुख्यमंत्री सेहत योजना है असली वरदान'- सीएम मान
'केंद्र की आयुष्मान स्कीम सिर्फ दिखावा, हमारी 'मुख्यमंत्री सेहत योजना है असली वरदान'- सीएम मान
'नशा माफिया से लड़ने की हिम्मत नहीं तो छोड़ दें पार्टी'- अमृतसर में विधायकों से बोले सिसोदिया
'नशा माफिया से लड़ने की हिम्मत नहीं तो छोड़ दें पार्टी'- अमृतसर में विधायकों से बोले सिसोदिया

वीडियोज

Donald Trump के U-Turn ने दुनिया को चौंकाया | Iran Vs America Israel War
Iran-Israel War: Middle East में बारूद की बारिश ने बढ़ाया युद्ध का खतरा | World War3 | Drones Attack
Sansani: ट्रंप के लिए अमेरिका में नफरत बढ़ रही है? | Middle East
Owaisi करेंगे Humayun Kabir की पार्टी से गठबंधन? सियासत में हलचल | Breaking News
War Update: ईरान-इजरायल टकराव ने बढ़ाया दुनिया का खतरा | Iran Vs America Israel War | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ईरान पर हमला करेगा पाकिस्तान? सऊदी अरब ने शहबाज-मुनीर को याद दिलाई डिफेंस डील
क्या ईरान पर हमला करेगा पाकिस्तान? सऊदी अरब ने शहबाज-मुनीर को याद दिलाई डिफेंस डील
'निशांत के कंधों पर हो बिहार संभालने की जिम्मेदारी...', नीतीश कुमार के भाई ने CM पद के लिए की पैरवी
'निशांत के कंधों पर हो बिहार संभालने की जिम्मेदारी...', नीतीश कुमार के भाई ने CM पद के लिए की पैरवी
Oil Crisis: पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
Israel-US Iran War Live: कब तक चलेगा ईरान युद्ध? अमेरिकी वित्त सचिव बोले- हमारे पास पर्याप्त फंड
Live: कब तक चलेगा ईरान युद्ध? अमेरिकी वित्त सचिव बोले- हमारे पास पर्याप्त फंड
'पीड़ा बढ़ रही है…पीड़ित बढ़ रहे हैं...', मंत्री संजय निषाद मंच पर रोए तो बोले अखिलेश यादव
'पीड़ा बढ़ रही है…पीड़ित बढ़ रहे हैं...', मंत्री संजय निषाद मंच पर रोए तो बोले अखिलेश यादव
इन जरूरतों के लिए नहीं निकाल सकते PF का पैसा, जान लीजिए नियम
इन जरूरतों के लिए नहीं निकाल सकते PF का पैसा, जान लीजिए नियम
Embed widget