एक्सप्लोरर

Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव के ऐलान के बाद BJP पर भड़के सुरजेवाला, 'शकुनी के चौसर की तरह...'

Haryana Election 2024: कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने अब बीजेपी के पर्दे के पीछे का छुपा खेल भी समझ लिया. इस बार सारा हिसाब बराबर होगा.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव में बीजेपी की विदाई होने जा रही है. उन्होंने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि जिनका DNA ही किसान विरोधी है, उन्होंने किसानों की शहादत के बाद भी MSP पर धोखा ही दिया.

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोशल मीडिया X पर लिखा, ''विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही हरियाणा का इंतजार पूरा होने जा रहा है. पहली अक्टूबर को, पहले पहर में ही भाजपा की विदाई पर जनता की मुहर लग जाएगी.''

'बीजेपी ने हरियाणा को चौतरफ़ा चौपट करने का पाप किया'

उन्होंने आगे लिखा, ''जनता के जनमत से विश्वासघात करके बनी भाजपा सरकार ने, शकुनी के चौसर की तरह फांस कर हरियाणा को चौतरफ़ा चौपट करने का पाप किया है. बीजेपी के डबल इंजन ने एक तरफ हरियाणा के किसानों को अपने खेत खलिहान छोड़कर बार-बार न्याय की गुहार लिए, दिल्ली के दरवाजे पर दस्तक देने को मजबूर किया.''

उनका DNA ही किसान विरोधी- सुरजेवाला

कांग्रेस नेता आगे कहा, ''तो दूसरी तरफ लाठी-डंडे, कील-कांटे से लैस अपने सारे क्रूर तंत्र को झोंककर, हर दिन धरती पुत्रों की आवाज़ दबाने, आंदोलन का दमन करने और साजिशें रचने पूरी ताकत लगा दी. मगर जिनका DNA ही किसान विरोधी है, उन्होंने किसानों की शहादत के बाद भी MSP पर धोखा ही दिया.''

अग्निपथ योजना और पहलवानों को लेकर बीजेपी पर हमला

उन्होंने अग्निपथ योजना और पहलवान बेटियों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ''हरियाणा के नौजवानों से सेना में जाने का सपना छीन कर, उन्हें बेरोजगारी के "अग्निपथ" पर धकेल दिया और मोदी जी के चहेते, बीजेपी के नेता बृजभूषण शरण सिंह के अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाती हरियाणा की पहलवान बेटियों को दिल्ली पूलिस से सड़कों पर घसीटवाया और पिटवाया.''

नकल माफिया और पेपर लीक को लेकर तंज

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आगे लिखा, ''नकल माफियाओं और पेपर लीक के सरगनाओं का आतंक ऐसा कि हरियाणा में एक भी भर्ती परीक्षा ठीक से होना मुश्किल रहा. भाजपा-जजपा की "पर्ची और खर्ची" वाली सरकार ने भर्ती के नाम पर युवाओं को सिर्फ धोखा दिया और जमकर उगाही की. आए दिन अपराध की घटनाएं हरियाणा के हर इलाके से सुर्खियां बनती रहीं.''

इस बार सारा हिसाब बराबर होगा- सुरजेवाला

कांग्रेस नेता ने कहा, ''हरियाणा की जनता ने अब बीजेपी के पर्दे के पीछे का "छुपा खेल" भी समझ लिया. इस बार सारा हिसाब बराबर होगा. जनता अब बीजेपी के हर धोखे, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार का जवाब देने जा रही है. अब "कांग्रेस का हाथ" और "हरियाणा का साथ" मिलकर, प्रदेश को फिर से उन्नति और खुशहाली के पथ पर लेकर जाने को तैयार है.''

कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने अंत में लिखा, ''1 अक्टूबर को मतदान और 4 अक्टूबर के नतीजों का इंतज़ार है. अबकी बार हरियाणा में आ रही, फिर से कांग्रेस की सरकार है.''

ये भी पढ़ें: Haryana Election 2024: इस बार हरियाणा में किसकी सरकार? जानें वो मुद्दे जो विधानसभा चुनाव में छाए रहेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
मोहाली में प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन का समापन, CM भगवंत मान ने निवेशकों को दिया ये भरोसा
मोहाली में प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन का समापन, CM भगवंत मान ने निवेशकों को दिया ये भरोसा
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Punjab: गरीब का मसीहा बनी मुख्यमंत्री सेहत योजना, पटियाला के गुरतेज सिंह के लिए वरदान बना 'स्वास्थ्य कार्ड'
Punjab: गरीब का मसीहा बनी मुख्यमंत्री सेहत योजना, पटियाला के गुरतेज सिंह के लिए वरदान बना 'स्वास्थ्य कार्ड'

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
Oscar 2026: पति आनंद संग ऑस्कर के रेड कार्पेट पर छाईं ईशा अंबानी, स्ट्रैपलेस विंटेज गाउन में लगीं बेहद ग्लैमरस
पति आनंद संग ऑस्कर के रेड कार्पेट पर छाईं ईशा अंबानी, विंटेज गाउन में लगीं बेहद ग्लैमरस
Rajya Sabha Election Results 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
Ice Melting In Space: अंतरिक्ष में बर्फ को पिघलने में कितना लगेगा समय, जानें पृथ्वी से कितनी जल्दी होगा यह?
अंतरिक्ष में बर्फ को पिघलने में कितना लगेगा समय, जानें पृथ्वी से कितनी जल्दी होगा यह?
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां, वीडियो वायरल
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां
Embed widget