एक्सप्लोरर

Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव में BJP का कैसा रहेगा प्रदर्शन? दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहले ही कर दिया ये दावा

Haryana Politics: अंबाला में कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीब, एससी, एसटी, किसान और कर्मचारी से लेकर हर वर्ग के साथ सरकार ने अन्याय किया है.

Haryana Latest News: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा मंगलवार को अंबाला शहर पहुंची, जहां कांग्रेसियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. पदयात्रा में काफी भीड़ रही. हरियाणा के रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लेकर जनता की तरफ से अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है. देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, अपराध और नशा हरियाणा में है.

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी के दस साल के कार्यकाल के दौरान गरीब, एससी, एसटी समाज को उनके अधिकारों से वंचित किया गया. किसान कर्मचारी से लेकर हर वर्ग के साथ इस सरकार ने अन्याय किया है. इसलिए दस साल हरियाणा बेहाल, मांगे हिसाब. सरकार ने हर वर्ग को ठगने का काम किया है, उसका हिसाब मांगा जा रहा है. यात्रा को लोगों का बहुत प्यार व सहयोग मिल रहा है. 

‘लोकसभा में हाफ हुई, विधानसभा में साफ हो जाएगी बीजेपी’
कांग्रेस सांसद ने कहा कि हरियाणा लोकसभा में बीजेपी हाफ हो गई और विधानसभा में साफ हो जाएगी. सरकार चुनावी घोषणाएं कर रही हैं, जो जमीन पर दिखाई नहीं दे रही. वहीं हरियाणा में अपराध पर भी दीपेंद्र हुड्डा ने सवाल उठाए और कहा कि हरियाणा अपराधियों का शरण स्थली बन गया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा आए थे, उन्हें बताना चाहिए था कि उनके महकमे की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में अपराध का क्या ग्राफ है. फिरौती की कॉल सबसे ज्यादा हरियाणा में आई है. हरियाणा हत्या दर में देश दूसरे स्थान पर है, इसका उनको जवाब देना चाहिए.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हुड्डा पर बोला था हमला
बता दें कि महेंद्रगढ़ में कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कांग्रेस के ‘हरियाणा मांगे हिसाब'’ अभियान को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ‘हुड्डा साहब, आपको 10 साल के कुशासन और हरियाणा को विकास से वंचित रखने का हिसाब देना होगा. उन्होंने कहा, ‘‘मैं बनिया का बेटा हूं. मैं एक-एक पैसे का हिसाब लेकर आया हूं."

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम के नामी निजी अस्पताल में विदेशी महिला से रेप, पुलिस ने आरोपी अटेंडेंट को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget