एक्सप्लोरर

Haryana Floor Test: नायब सिंह सैनी सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, ध्वनि मत से विश्वास प्रस्ताव पारित

Haryana Government Floor Test: हरियाणा विधानसभा में आज नायब सिंह सैनी सरकार ने बहुमत हासिल कर लिया. मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, मैं उसी को निभा रहा हूं.

Haryana Government Floor Test: हरियाणा की नई नायब सिंह सैनी सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है. ध्वनिमत से विश्वास प्रस्ताव पास हो गया है. हरियाणा में दुष्यंत चौटाला को उस समय बड़ा झटका लगा है, जब व्हिप जारी करने के बाद भी जेजेपी के चार विधायक विधानसभा पहुंचे. वहीं इससे पहले दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी ने अपने विधायकों को व्हिप जारी कर विधानसभा में गैर हाजिर रहने के लिए कहा था. 

हरियाणा विधानसभा में विश्वास मत पेश करने के बाद चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, मैं उसी को निभा रहा हूं. बीजेपी के काम को देखते हुए ही लोग कह रहे हैं फिर एक बार मोदी सरकार. उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े नौ सालों में मनोहर लाल सरकार ने हरियाणा में बड़ा अच्छा काम किया.

सैनी सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास किया

हरियाणा की नई नायब सिंह सैनी सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है. विधानसभा में बिना मतदान ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर दिया गया. इससे पहले सीएम हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, मैं उसी को निभा रहा हूं. इस दौरान उन्होंने मनोहर लाल खट्टर के काम की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े नौ सालों में मनोहर लाल सरकार ने हरियाणा में बड़ा अच्छा काम किया.

सदन में हुड्डा का शायराना अंदाज

हरियाणा विधानसभा में विश्वासमत पर चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जेजेपी और बीजेपी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि मालूम था सबको एक दिन बेवफा यार बदलेंगे. नाटक वही रहेगा, किरदार बदलेंगे, तुम सीएम बदलते रहना, हम एक दिन पूरी सरकार बदलेंगे.

अनिल विज भी फ्लोर टेस्ट में रहे मौजूद

हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज भी बुधवार को फ्लोर टेस्ट के दौरान विधानसभा पहुंचे. बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज मंगलवार को नाराजगी के बाद नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे थे. विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले हरियाणा के मंत्री जेपी दलाल ने दावा किया था कि नायब सिंह सैनी विश्वास मत हासिल कर लेंगे क्योंकि वो जमीनी स्तर के नेता हैं. वहीं, प्रदेश के एक और मंत्री रणजीत सिंह चौटाला (Ranjit Singh Chautala) ने भी इसे महज औपचारिक बताया था. उन्होंने दावा किया था कि सैनी सरकार को 48 विधायकों का समर्थन है.

खट्टर के इस्तीफे के बाद मिली सैनी को कमान

हरियाणा में मंगलवार (12 मार्च) को मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी को कमान सौंपी गई थी. मुख्यमंत्री बनने से पहले नायब सिंह सैनी प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. मुख्यमंत्री सैनी के साथ 5 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी. इनमें बीजेपी के 4 विधायकों जबकि एक निर्दलीय विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली थी. 

हरियाणा में कौन-कौन नेता बने हैं मंत्री

हरियाणा में नायब सिंह सैनी की सरकार में बीजेपी विधायक कंवर पाल, मूलचंद शर्मा को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही बीजेपी के जय प्रकाश दलाल, बनवारी लाल भी मंत्री बने हैं. इसके अलावा निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला को भी मंत्री बनाया गया है. कैबिनेट में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अनिल विज को जगह नहीं मिली है. 

ये भी पढ़ें:

Gurugram Water Crisis: गुरुग्राम वाले आज ही कर लें पानी का इंतजाम, नहीं तो पेयजल किल्लत करना होगा सामना, जानें क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP के हमलों के बीच राघव चड्ढा ने शेयर किया '2 मिनट' का वीडियो, 'भगत सिंह को भारत रत्न...'
AAP के हमलों के बीच राघव चड्ढा ने शेयर किया '2 मिनट' का वीडियो, 'भगत सिंह को भारत रत्न...'
Raghav Chadha News: 'राघव चड्ढा बीजेपी के साथ...' राज्यसभा सांसद के मुद्दे पर बोले पंजाब के सीएम भगवंत मान
'राघव चड्ढा बीजेपी के साथ...' राज्यसभा सांसद के मुद्दे पर बोले पंजाब के सीएम भगवंत मान
Punjab: रिश्तों का कत्ल! 'मुंहबोली बहन' बनाकर राजस्थान ले गया, 10 दिनों तक बंधक बनाकर किया रेप
रिश्तों का कत्ल! 'मुंहबोली बहन' बनाकर राजस्थान ले गया, 10 दिनों तक बंधक बनाकर किया रेप
चीमा गांव को मिली वर्ल्ड क्लास सुविधा, CM मान ने किया 30 बेड वाले 'अत्याधुनिक' अस्पताल का उद्घाटन
चीमा गांव को मिली वर्ल्ड क्लास सुविधा, CM मान ने किया 30 बेड वाले 'अत्याधुनिक' अस्पताल का उद्घाटन

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Donald Trump On Iran: ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका
ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका
'मैं किसी गोल टोपी और दाढ़ी वालों की वजह से विधायक नहीं बना', मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'मैं किसी गोल टोपी और दाढ़ी वालों की वजह से विधायक नहीं बना', मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'धुरंधर 2' की सुपर सक्सेस के बाद बदली रणवीर सिंह की चाल-ढाल, NMACC के इवेंट में 'जसकीरत' का दिखा रॉयल अंदाज, लोग बोले- 'ये है सुपरस्टार'
'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद बदली रणवीर सिंह की चाल-ढाल, इवेंट में रॉयल अंदाज में दिखे 'जसकीरत'
Iran-US War: अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
नकली नोटों पर सपा-BJP में छिड़ी रार! अखिलेश यादव ने काली टोपी का जिक्र कर पूछा 5 बड़ा या 7?
नकली नोटों पर सपा-BJP में छिड़ी रार! अखिलेश यादव ने काली टोपी का जिक्र कर पूछा 5 बड़ा या 7?
Health Checkup Routine : कितने समय में कराना चाहिए हेल्थ चेक-अप? डॉक्टरों ने उम्र के हिसाब से बताया पूरा प्लान
कितने समय में कराना चाहिए हेल्थ चेक-अप? डॉक्टरों ने उम्र के हिसाब से बताया पूरा प्लान
गमले में उगाना चाहते हैं शिमला मिर्च तो अपनाएं ये आसान टिप्स, होगा तगड़ा फायदा
गमले में उगाना चाहते हैं शिमला मिर्च तो अपनाएं ये आसान टिप्स, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget