एक्सप्लोरर

बुजुर्गों, दिव्यांगों के बाद अब कर्मचारियों का बैलेट पेपर से मतदान शुरू, 24 मई तक डाल सकते हैं वोट

Haryana Lok Sbaha Election 2024: 85 वर्ष से अधिक, दिव्यांगों के घर पर मतदान के बाद, 19 मई से गुरुग्राम में सेवारत अन्य जिलों के कर्मचारियों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान शुरू हुआ.

Haryana Lok Sabha Election Ballot Paper Voting: 85 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों, दिव्यांगों को घर से मतदान कराने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कर्मचारियों के लिए बैलेट पेपर से मतदान की प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई. सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में रविवार (19 मई) को पोस्टल बैलेट पेपर से दूसरे जिलों के गुरुग्राम में सेवारत कर्मचारियों के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू की.
 
मतदान के लिए परिसर में पांच मतदान सुविधा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां फार्म 12 जमा करवाने वाले गुरुग्राम जिला में सेवारत तीन हजार 311 कर्मचारी अपना वोट 24 मई तक डाल सकते हैं. 

वोट देने की सहमति प्रदान की है
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि पुलिस, श्रम, खाद्य एवं पूर्ति, रोजगार विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा, सिंचाई सहित अन्य विभागों में जो कर्मचारी दूसरे जिलों के गुरुग्राम में सेवारत हैं, उनसे फार्म 12 जमा करवाया गया था. गुरुग्राम जिला के 3311 कर्मचारियों ने यह फार्म जमा करवा कर पोस्टल बैलेट पेपर से वोट देने की सहमति प्रदान की है. इन सभी कर्मचारियों के संबधित जिला निर्वाचन कार्यालयों से पोस्टल बैलेट पेपर मंगवाए गए हैं. हर एक कर्मचारी अपने-अपने पोस्टल बैलेट पेपर पर उम्मीदवार के नाम के  सामने निशान लगाकर मतदान कर सकता है. 

नोडल अधिकारी किया गया है नियुक्त
उन्होंने बताया कि बूथ नंबर एक पर रोहतक व अंबाला, बूथ नंबर दो पर भिवानी, करनाल, बूथ नंबर तीन पर गुरुग्राम व कुरुक्षेत्र, बूथ नंबर चार पर हिसार एवं सिरसा तथा बूथ नंबर पांच पर फरीदाबाद व सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के लिए वोट डलवाए जा रहे हैं. रविवार को कर्मचारियों ने अपने बूथ पर आकर मतदान शुरू कर दिया है. पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान व मतगणना के कार्य को संपन्न करवाने के लिए एडिशनल लेबर कमिश्नर कुशल कटारिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. पांच मतदान केंद्रों पर पांच पोलिंग पार्टियां तैनात की गई हैं, जिनके साथ सुरक्षा कर्मचारी भी मौजूद हैं. 

वंचित नहीं किया जा सकता मतदान से
यहां 24 मई तक मतदान की प्रक्रिया जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि मतदान हर एक नागरिक का अधिकार है. किसी कर्मचारी को केवल ड्यूटी के कारण मतदान से वंचित नहीं किया जा सकता. आज राजनीतिक दलों के पोलिंग एजेंटों ने इस मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया और अपनी संतुष्टि जताई.

राजेश यादव की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए खास पहल, बीएलओ बांट रहे मतदान निमंत्रण पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget