एक्सप्लोरर

Holi 2024: होली पर आसानी से घर जा सकेंगे प्रवासी, गुरुग्राम रोडवेज डिपो से चलेंगी एक्स्ट्रा बसें

Holi Special Buses In Haryana: होली में प्रवासी कर्मचारियों के लिए गरुग्राम में हरियाणा रोडवेज की तरफ से बस में चलाई जा रही है. इस सुविधा से हर प्रवासी समय से अपने घर और गांव पहुंच पाएगा.

Holi Roadways Buses: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम को महानगर भी कहा जाता है, क्योंकि यहां पर दूसरे राज्यों से आए प्रवासी कंपनियों में काम कर रहे हैं. इसी को देखते हुए गुरुग्राम रोडवेज डिपो ने एक बड़ा और अहम फैसला लिया है. किसी यात्री को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए होली पर दूर दराज के राज्यों और जिलों के लिए एक्स्ट्रा बसें चलाने का फैसला लिया गया है. 

होली के त्योहार पर सभी लोग अपने घर गांव जाते हैं. पब्लिक ट्रांसपोर्ट ना चलने की वजह से लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है. कई बार जहां पर प्रवासी काम करते हैं वह कंपनी होली से पहले छुट्टी नहीं करती है. होली के दिन ही छुट्टी करती है, इसलिए प्रवासी कर्मचारी अपने घर नहीं पहुंच पाए क्योंकि उस दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहता है. 

प्रवासी कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही है बस
इस बार गुरुग्राम में हरियाणा रोडवेज की तरफ से बहुत अच्छी पहल की जा रही है, जिसमें प्रवासी कर्मचारियों के लिए बस में चलाई जा रही है. इसमें जिस रूट पर बसें चल रही है वह तो चलेगा ही लेकिन इसके अलावा अन्य रूटों पर एक्स्ट्रा बसें चलाने का भी गुरुग्राम डिपो ने निर्णय लिया है. हरियाणा रोडवेज की इस सुविधा से हर प्रवासी समय से अपने घर और गांव पहुंच पाएगा. 

त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए लिया गया है फैसला
गुरुग्राम रोडवेज डिपो प्रबंधन ने इसको लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. लंबे रूटों के साथ ही दूसरे जिलों में आवागमन करने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए डिपो स्तर पर यह निर्णय लिया गया है. जिस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होने पर बस चलाने की मांग की जाएगी, उसी रूट पर रोडवेज बस को भेजा जाएगा. हालांकि इस दौरान किसी नए रूट पर रोडवेज बस नहीं चलाई जाएगी. 

होली पर ड्राइवर और कंडक्टरों की छुट्टियां की कैंसिल
गुरुग्राम रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार अहलावत ने बताया कि होली के त्योहार पर यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी.  इसके लिए सभी बसों के ड्राइवर और कंडक्टरों की छुट्टी रद्द कर दी गई है. इसके अलावा जिस रूट पर बस की मांग करेंगे उस रूट पर बस लगाई जाएगी. इसके अलावा जिन लोकल रुट पर बसें चल रही है उन रूटों पर एक्स्ट्रा बसें भी लगाई जाएगी, ताकि किसी भी यात्री को होली के त्योहार पर कोई समस्या ना हो. 

इन जिलों के लिए चलाई जाएंगी बसें 
गुरुग्राम रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार अहलावत ने बताया कि होली के त्योहार पर अपने घरों पर जाने वाले यात्रियों के लिए शनिवार और रविवार को अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा. होली पर रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द की गई है, ताकि बसों के संचालन में कोई बाधा ना आए. लोकल स्तर पर यात्रियों को आवागमन में कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए गुरुग्राम डिपो से रोहतक, हिसार, सिरसा, भिवानी, जींद, फतेहाबाद, चंडीगढ़, रेवाड़ी, नारनौल, पंचकूला आदि जिलों में यात्रियों की सुविधा के लिए बसें चलाई जाएगी. 

यूपी के इन जिलों के लिए भी चलेंगे बसें
गुरुग्राम डिपो के मुख्य निरीक्षक (सीआई) राजबीर सिंह ने बताया कि गुरुग्राम से आगरा, मथुरा, हरिद्वार, जयपुर आदि रूटों पर भी यात्रियों की संख्या काफी होती है. ऐसे में अगर इन रूटों पर अतिरिक्त बस चलाने की मांग की जाती है तो यात्रियों की सुविधा के लिए बस भेजी जाएगी. हालांकि इसके लिए लगभग 30 सवारी होनी चाहिए.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Elvish Yadav: पीएफए अफसर का एल्विश यादव पर धमकी देने का आरोप, HC ने चार सप्ताह के अंदर पुलिस ने मांगी रिपोर्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget