एक्सप्लोरर

Haryana: मां-बाप और भाई ने मिलकर की थी अंजलि की हत्या, चुपके से किया अंतिम संस्कार, सामने आई ये बड़ी वजह

गुरुग्राम से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. मां-बाप और भाई ने मिलकर महिला का गला दबाकर हत्या कर दी. उसके बाद गांव में ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Haryana News: हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने दूसरी जाति के पुरुष से शादी करने वाली महिला की परिवार के सदस्यों द्वारा की गई कथित हत्या में इस्तेमाल कार और बाइक को बरामद कर लिया है. एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अंजलि (22) की परिवार की इच्छा के विपरीत शादी करने पर कथित तौर माता-पिता और भाई ने ही उसका गला घोंट कर हत्या कर दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस मामले में अंजलि के पिता कुलदीप (44), मां रिंकी (42) और भाई कुणाल (22)को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. 

सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

पुलिस ने कुणाल की बजाज पलसर बाइक और मारुती आल्टो जब्त की है. अधिकारी ने बताया कि कुलदीप ने कार अपने परिचित से अंजली का शव दाह संस्कार के लिए ले जाने के वास्ते मांगी थी. उप निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम शनिवार को गुरुग्राम के सेक्टर 102 स्थित आरओएफ सोसाइटी भी गई और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि तीनों आरोपी कार से सोसाइटी में दाखिल हो रहे हैं और अंजलि का शव लेकर जाते हुए दिख रहे हैं. उसने बताया कि परिवार ने महिला की गला दबाकर हत्या की और शव कार में रखकर फारूखनगर बाइपास के रास्ते झज्जर जिले के सुरहेती गांव ले गए. 

गांव के लड़के से ही की थी शादी

पुलिस ने बताया कि अंजलि के अवशेष को पुलिस ने सुरहेती गांव के श्मशान से लेकर शनिवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. गुरुग्राम सिविल अस्पताल के डॉ.सुधीर ने कहा कि केवल अस्थियों से मौत के कारण का पता लगाना संभव नहीं है, इसलिए अवशेष को डीएनए जांच के लिए भेजा गया है. अदालत ने कुलदीप, रिंकी और कुणाल को शुक्रवार को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. अंजलि सुरहेती गांव की रहने वाली थी और उसने इसी गांव के निवासी और पब में काम करने वाले संदीप से पिछले साल दिसंबर में शादी की थी. वह गुरुग्राम के सेक्टर 102 में किराए के फ्लैट में संदीप के साथ रहती थी. 

गांव ले जाकर किया अंतिम संस्कार

संदीप ने पुलिस से की शिकायत में आरोप लगाया कि अंजलि की कथित हत्या उसके माता-पिता और भाई ने बृहस्पतिवार को तब की जब वह घर से बाहर गया था एवं सबूत को मिटाने के लिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया. शिकायत के मुताबिक गुरुवार को अपराह्न करीब एक बजे संदीप के एक दोस्त ने फोन कॉल कर बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है और उसका परिवार सुरहेती गांव में मृतका का अंतिम संस्कार कर रहा है.

परिवार की मर्जी के खिलाफ हुई थी शादी

पुलिस पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि उसकी बेटी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी और वे इससे खुश नहीं थे, इसलिए अंजलि की हत्या का फैसला लिया. पुलिस ने दावा किया कि कुलदीप ने बताया कि योजना के तहत बेटा कुणाल अपनी पत्नी के साथ अंजलि के घर रहने के लिए गया. उसने बताया कि गुरुवार को संदीप अपनी बहन के घर गया था और कुणाल की पत्नी काम पर गई थी तभी तीनों ने अंजलि की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस अधिकारी ने बताया हम कुणाल की पत्नी की भूमिका भी जांच कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Operation Seal-3- पंजाब में 4 राज्यों के बॉर्डर पर नाकेबंदी, ऑपरेशन सील-3 के तहत 49 गिरफ्तार, 40 लोगों पर FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raghav Chadha News: 'राघव चड्ढा बीजेपी के साथ...' राज्यसभा सांसद के मुद्दे पर बोले पंजाब के सीएम भगवंत मान
'राघव चड्ढा बीजेपी के साथ...' राज्यसभा सांसद के मुद्दे पर बोले पंजाब के सीएम भगवंत मान
Punjab: रिश्तों का कत्ल! 'मुंहबोली बहन' बनाकर राजस्थान ले गया, 10 दिनों तक बंधक बनाकर किया रेप
रिश्तों का कत्ल! 'मुंहबोली बहन' बनाकर राजस्थान ले गया, 10 दिनों तक बंधक बनाकर किया रेप
चीमा गांव को मिली वर्ल्ड क्लास सुविधा, CM मान ने किया 30 बेड वाले 'अत्याधुनिक' अस्पताल का उद्घाटन
चीमा गांव को मिली वर्ल्ड क्लास सुविधा, CM मान ने किया 30 बेड वाले 'अत्याधुनिक' अस्पताल का उद्घाटन
'पंजाब में ऐसे तत्व काम कर रहे हैं...', पंजाब BJP हेडक्वार्टर के बाहर ग्रेनेड हमले पर सियासत तेज
'पंजाब में ऐसे तत्व काम कर रहे हैं...', पंजाब BJP हेडक्वार्टर के बाहर ग्रेनेड हमले पर सियासत तेज

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Donald Trump Remark: ट्रंप की किसने कर दी ईसा मसीह से तुलना? खुद भी बोले- 'कुछ लोग मुझे...'
ट्रंप की किसने कर दी ईसा मसीह से तुलना? खुद भी बोले- 'कुछ लोग मुझे...'
राघव चड्ढा के वीडियो पर अब संजय सिंह का पलटवार, बोले- 'बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है...'
राघव चड्ढा के वीडियो पर अब संजय सिंह का पलटवार, बोले- 'बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है...'
'सिर्फ अमेरिकी धरती पर जन्म नागरिकता का आधार नहीं', ट्रंप सरकार ने SC में क्या कहा जिसने बढ़ा भी इंडियंस की टेंशन?
'सिर्फ अमेरिकी धरती पर जन्म नागरिकता का आधार नहीं', ट्रंप सरकार ने SC में क्या कहा जिसने बढ़ा भी इंडियंस की टेंशन?
IPL 2026 में पहली हार के बाद ऋषभ पंत को डांट रहे थे संजीव गोयनका? LSG ने शेयर किया वीडियो; बताई सच्चाई
IPL 2026 में पहली हार के बाद ऋषभ पंत को डांट रहे थे संजीव गोयनका? LSG ने शेयर किया वीडियो; बताई सच्चाई
दूसरी बार 'मां' बनीं सोनम कपूर ने अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सिंपल लुक ने जीता दिल
दूसरी बार 'मां' बनीं सोनम कपूर ने अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सिंपल लुक ने जीता दिल
Explained: मोदी, मोरारजी, देवगौड़ा सीधे बने प्रधानमंत्री… नीतीश, ज्योति बसु, मुलायम चूक गए मौका! जानें PM रेस के अनसुने किस्से
PM रेस के अनसुने किस्से! मोदी, मोरारजी, देवगौड़ा सीधे बने प्रधानमंत्री.. नीतीश, मुलायम.. चूक गए
Viral video: मौत बनी बच्चों का खेल... मासूमों के कंधों पर गुड़िया का जनाजा, कलेजा थाम कर देखना ये वीडियो
मौत बनी बच्चों का खेल... मासूमों के कंधों पर गुड़िया का जनाजा, कलेजा थाम कर देखना ये वीडियो
Bhu Naksha Portal: ऑनलाइन ऐसे देख सकते हैं अपने खेत का नक्शा, जान लीजिए तरीका
ऑनलाइन ऐसे देख सकते हैं अपने खेत का नक्शा, जान लीजिए तरीका
Embed widget