एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में बिहार के मजदूर की हत्या को मनीष तिवारी ने बताया 'दुर्भाग्यपूर्ण', केंद्र पर साधा निशाना

Jammu-Kashmir Target Killing: जम्मू में बिहार के मजदूर की हत्या को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहा है. मनीष तिवारी ने घटना को केंद्र सरकार की विफलता बताया है.

Jammu-Kashmir Target Killing News: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों की ओर से बिहार के एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसको लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को निशाना बना रहा है. इसी कड़ी में चंडीगढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी मनीष तिवारी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अफसोस जताया है. इसके साथ ही मनीष तिवारी ने घटना को केंद्र सरकार की विफलता करार दिया है.

सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर एक केंद्र शासित प्रदेश है और केंद्र सरकार को अतिरिक्त प्रयास करना चाहिए. केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जो लोग उस राज्य में काम करने गए हैं और जो उस राज्य की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहे हैं, उनका जीवन सुरक्षित रहे.

बिहार का रहने वाला था मजदूर 
बिजबेहरा इलाके के जबलीपोरा इलाके में आंतकवादियों ने एक शख्स को निशाना बनाया. एक गोली उसके गले और दूसरी उसके पेट पर लगी थी. गोली की आवाज सुनकर लोग वहां मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई थी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हो अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक बिहार का रहने वाला था उसकी पहचान राजा शाह पुत्र शंकर शाह के रूप में हुई है.

पंजाब के श्रमिकों को भी मारी गई गोली
बता दें कि इससे पहले हरपोरा में आतंकवादियों ने उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाली व्यक्ति को भी निशाना बनाया था. वहीं उससे पहले फरवरी महीने में पंजाब के रहने वाले 2 श्रमिकों की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के श्रमिकों को मारने वाले आतंकी गिरफ्तार कर लिया था. आतंकी श्रीनगर का ही रहने वाला था. उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी बरामद की गई थी.

यह भी पढ़ें: Punjab Lok Sabha Election 2024: परमिंदर सिंह ढींडसा का टिकट कटने पर SAD नेताओं में नाराजगी! सुखबीर सिंह बादल ने इनसे की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा विवाद पर तरविंदर मारवाह का AAP पर हमला, 'सांसद को रोकना पार्टी के अधिकार में नहीं'
राघव चड्ढा विवाद पर तरविंदर मारवाह का AAP पर हमला, 'सांसद को रोकना पार्टी के अधिकार में नहीं'
Punjab: मान सरकार का कमाल! 90% घरों को दी मुफ्त बिजली, घाटे में चल रहे विभाग ने मुनाफा कमाया
Punjab: मान सरकार का कमाल! 90% घरों को दी मुफ्त बिजली, घाटे में चल रहे विभाग ने मुनाफा कमाया
Navjot Sidhu: पहले सरकारी नौकरी, फिर BJP, कांग्रेस और अब नई पार्टी, कौन हैं नवजोत सिद्धू जो बदलेंगी पंजाब की सियासत?
पहले सरकारी नौकरी, फिर BJP, कांग्रेस और अब नई पार्टी, कौन हैं नवजोत सिद्धू जो बदलेंगी पंजाब की सियासत?
लुधियाना: स्कूल जा रही 14 साल की छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाया, श्मशान घाट ले जाकर पड़ोसी ने किया रेप
लुधियाना: स्कूल जा रही 14 साल की छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाया, श्मशान घाट ले जाकर पड़ोसी ने किया रेप

वीडियोज

Pawan Khera Controversy: Himanta की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाना पड़ा भारी | Assam Police
Iran Israel War Updates: महायुद्ध के बीच बड़ी खबर..Train सफर पर बड़ा अपडेट! | Donald Trump
Iran Israel War: US Pilot Rescue Operation पर Trump का बड़ा खुलासा! | Iran Israel Ceasefire
US Rescue Mission In Iran: आसानी से नहीं मिला America का Pilot..Rescue Operation पर बड़ा खुलासा!
Trump Ultimatum to Iran: आज रात ईरान खत्म? Trump की चेतावनी से हड़कंप! | Iran Israel War Ceasefire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी को झटका, 56 इंच का सीना...' अमेरिका-ईरान सीजफायर में पाकिस्तान के रोल पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया
'मोदी को झटका, 56 इंच का सीना...' US-ईरान सीजफायर में पाकिस्तान के रोल पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया
CM पद छोड़ने से पहले नीतीश कुमार की पार्टी ने कर दी बड़ी मांग, 'हम लोग चाहते हैं…'
CM पद छोड़ने से पहले नीतीश कुमार की पार्टी की बड़ी मांग, JDU ने रख दी ये शर्त!
Iran-US Ceasefire: अमेरिका-ईरान जंग के सीजफायर से भारत को होगा बड़ा फायदा! इंडिया की टेंशन कैसे होगी खत्म, जानें
अमेरिका-ईरान जंग के सीजफायर से भारत को होगा बड़ा फायदा! इंडिया की टेंशन कैसे होगी खत्म, जानें
MI गेंदबाजों की कुटाई के बाद वैभव सूर्यवंशी ने 4 शब्दों के मैसेज में ऐसा क्या लिख दिया जिसकी हो रही चर्चा, जानिए
MI गेंदबाजों की कुटाई के बाद वैभव सूर्यवंशी ने 4 शब्दों के मैसेज में ऐसा क्या लिख दिया जिसकी हो रही चर्चा, जानिए
'धुरंधर 2' की नाक के नीचे इस 10 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने लूट लिया Box Office, 6 दिन में 302% कमा डाला मुनाफा
'धुरंधर 2' की नाक के नीचे इस फिल्म ने महज 6 दिन में लूट लिया बॉक्स ऑफिस, 302% कमा डाला मुनाफा
Assembly Elections 2026 Live: 'हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, कांग्रेस-बीजेपी में हो सीधा मुकाबला', आम आदमी पार्टी ने कहां के लिए किया बड़ा ऐलान
Live: 'हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, कांग्रेस-बीजेपी में हो सीधा मुकाबला', आम आदमी पार्टी ने कहां के लिए किया बड़ा ऐलान
Heart Disease Prevention: हार्ट अटैक का खतरा 31% तक होगा कम! डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान साबित होगी यह नई दवा
हार्ट अटैक का खतरा 31% तक होगा कम! डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान साबित होगी यह नई दवा
कैसे बनाई जाती है फ्रोजन मटर, इसे बेचकर कितना पैसा कमा सकते हैं किसान?
कैसे बनाई जाती है फ्रोजन मटर, इसे बेचकर कितना पैसा कमा सकते हैं किसान?
Embed widget