एक्सप्लोरर

कम नहीं हो रही JJP की मुश्किलें! इस्तीफों के बीच अब इस विधायक ने लिखी चिट्ठी, की ये मांग

Haryana Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा में लोकसभा चुनाव 25 मई को छठे चरण में कराया जाएगा. चुनाव से पहले जेजेपी के एक विधायक ने चिट्ठी लिखकर पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

Haryana News: हरियाणा के विधायक जोगी राम सिहाग (Jogi Ram Sihag) ने जेजेपी को बड़ा झटका दिया है. वह भी तब लोकसभा के चुनाव  (Lok Sabha Elections) नजदीक हैं. जेजेपी नेतृत्व को जोगी ने चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी के सभी पदों से मुक्त करने की मांग की है. जोगी ने निशान सिंह के नाम 7 अप्रैल को चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने लिखा कि ''मैं व्यक्तिगत कारणों से अनुरोध करता हूं कि मुझे पार्टी के सभी पदों और जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया जाए.'' बता दें कि निशान सिंह ने खुद 8 अप्रैल को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. जब जोगी ने चिट्ठी लिखी तब निशान सिंह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे.

जोगी बरवाला से विधायक हैं. जोगी की चिट्ठी ऐसे वक्त में आई है जब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया था. निशान सिंह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. उन्हें जेजेपी ने 2018 में प्रदेश अध्यक्ष बनाया था. निशान सिंह के अलावा पार्टी महासचिव कमलेश सैनी ने भी इस्तीफा दे दिया था.

केवल पद से हो रहा हूं मुक्त - जोगी
उधर,  यह घटनाक्रम तब हुआ जब जेजेपी ने हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है. यह पार्टी पांच साल पहले अस्तित्व में आई थी. हाल ही में बीजेपी से गठबंधन टूटने के कारण यह सत्ता से बाहर हुई है. हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं जिनपर 25 मई को मतदान कराया जाना है. वहीं, जब जोगी से पूछा गया कि क्या वह जेजेपी छोड़ने जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि नहीं वह केवल पदों से मुक्त होना चाहते हैं.

पिछले महीने ही हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन हुआ था और मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी नए सीएम बने थे. इसके  साथ ही जेजेपी ने साफ कर दिया था कि वह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा नहीं बनेगी. साथ ही अकेले लोकसभा चुनाव का भी फैसला किया था. 

ये भी पढ़ें- Punjab Lok Sabha Election 2024: अकाली दल पर चुनाव प्रचार में बच्चों का इस्तेमाल करने का आरोप, AAP ने की शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
गहरी नींद में था इलाका, तभी फटा गैस सिलेंडर, चंडीगढ़ के छोटे मकान में मची तबाही, सब जलकर राख
गहरी नींद में था इलाका, तभी फटा गैस सिलेंडर, चंडीगढ़ के छोटे मकान में मची तबाही, सब जलकर राख
Punjab Lottery Result: लॉटरी से घूमा चक्की वाले की किस्मत का पहिया, रातोंरात जीते 50 लाख रुपए
Punjab Lottery Result: लॉटरी से घूमा चक्की वाले की किस्मत का पहिया, रातोंरात जीते 50 लाख रुपए
Punjab: 'जो हमारे भाइयों को नुकसान पहुंचाएगा, उसका यही हाल होगा', सरपंच के भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग
Punjab: 'जो हमारे भाइयों को नुकसान पहुंचाएगा, उसका यही हाल होगा', सरपंच के भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Laser Weapon: पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत को कितना खतरा?
पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत को कितना खतरा?
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
अमेरिका के दोस्त पर इजरायली हमला! तेहरान में पाकिस्तान की जमीन पर एयरस्ट्राइक से हड़कंप, नेतन्याहू की गलती या साजिश?
अमेरिका के दोस्त पर इजरायली हमला! तेहरान में पाकिस्तान की जमीन पर एयरस्ट्राइक से हड़कंप, हाई अलर्ट
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
PM Modi Meeting: 'देश में फिर से लॉकडाउन लगा सकते हैं', PM मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक पर भड़कीं ममता बनर्जी
'देश में फिर से लॉकडाउन लगा सकते हैं', PM मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक पर भड़कीं ममता बनर्जी
पुलिस वाले भी कुछ नहीं कर सकते... महिला की सरेआम गुंडागर्दी, ईंट लेकर कूच दी बाइक; वीडियो वायरल
पुलिस वाले भी कुछ नहीं कर सकते... महिला की सरेआम गुंडागर्दी, ईंट लेकर कूच दी बाइक; वीडियो वायरल
आपके RO का फिल्टर खराब तो नहीं हो गया, जान लीजिए बदलने का तरीका?
आपके RO का फिल्टर खराब तो नहीं हो गया, जान लीजिए बदलने का तरीका?
Embed widget