एक्सप्लोरर

Kurukshetra Surya Grahan: कुरुक्षेत्र में भी दिखा सूर्य ग्रहण, हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में लगाई आस्था की डुबकी

Kurukshetra News: हिंदू मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान कुरुक्षेत्र के पवित्र तालाबों में स्नान करना शुभ माना जाता है. कुरुक्षेत्र के सूर्य ग्रहण मेले के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखी गई.

Kurukshetra Surya Grahan 2022: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण उत्तर-पूर्व के कुछ हिस्सों सहित भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखाई दिया. वहीं इस दिन देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों श्रद्धालुओं ने करुक्षेत्र में मंगलवार को सूर्य ग्रहण के दौरान यहां के पवित्र सरोवरों में डुबकी लगाई. श्रद्धालुओं ने कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर, सन्निहित सरोवर, ज्योतिसर तीर्थ, पिहोवा तीर्थ में स्नान किया. इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने कुरुक्षेत्र के अन्य स्थलों सहित महाभारत की भूमि को भी देखा.

सूर्य ग्रहण के दौरान आयोजित मेले को लेकर अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने पांच लाख से अधिक लोगों के ठहरने की व्यवस्था की थी. सूर्य ग्रहण शाम 4.27 बजे से शाम 5.39 बजे के बीच हुआ. हिंदू मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान कुरुक्षेत्र के पवित्र तालाबों में स्नान करना शुभ माना जाता है. कुरुक्षेत्र में दो साल के कोरोना महामारी के बाद सूर्य ग्रहण मेले के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखी गई. इस मेले में आए यूपी के एक तीर्थयात्री रमेश कुमार ने कहा कि सूर्य ग्रहण पर यहां पवित्र सरोवर में पवित्र डुबकी लगाने का हिंदू मान्यताओं के अनुसार महत्व है. इस अवसर पर यहां आना मेरा सौभाग्य है.

मेला परिसर में लगाए गए 250 से अधिक CCTV कैमरा 

कुरुक्षेत्र के डिप्टी कमिश्नर सुशांत शर्मा ने कहा कि तीर्थयात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 100 से अधिक चौकियां बनाई गई हैं. सूर्य ग्रहण मेला क्षेत्र को 20 सेक्टरों में बांटा गया था और सभी सेक्टरों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे. जिसमें पानी, शौचालय, स्वास्थ्य और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था, अस्थायी बिजली और जनरेटर की व्यवस्था की गयी है. सूर्य ग्रहण मेला क्षेत्र और उसके आसपास 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए कुरुक्षेत्र के लिए विशेष ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं. 

ई-रिक्शा और मिनी बसें निशुल्क उपलब्ध कराई गईं

वहीं पुलिस अधीक्षक एस एस भोरिया ने कहा कि मेले की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के तहत करीब 4,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए 29 पार्किंग स्थान बनाए गए हैं. जबकि तीर्थयात्रियों के लिए 40 टेलीफोन बूथ बनाए गए हैं. ब्रह्म सरोवर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 260 ई-रिक्शा और 20 मिनी बसें नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई हैं. वहीं इमरजेंसी को देखते हुए दमकल विभाग की कई टीमों को भी अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया था. इसके अलावा मोटरबोट और गोताखोरों के साथ कई टीमों को भी तैनात किया गया था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई  घटना न हो.

Punjab News: दिवाली के बाद हरियाणा और पंजाब में भी वायु प्रदूषण के स्तर में हुई खतरनाक वृद्धि, सांस के मरीज परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में खूनी खेल! सरदूलगढ़ में व्यापारी और कर्मचारी का डबल मर्डर, फार्म हाउस पर की फायरिंग
पंजाब में खूनी खेल! सरदूलगढ़ में व्यापारी और कर्मचारी का डबल मर्डर, फार्म हाउस पर की फायरिंग
अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले का पंजाब चुनाव पर पड़ेगा असर? PPCC अध्यक्ष ने कर दिया बड़ा दावा
अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले का पंजाब चुनाव पर पड़ेगा असर? PPCC अध्यक्ष ने कर दिया बड़ा दावा
मासूम की दर्दनाक मौत! चूल्हे के लिए लकड़ी बीनने गई थी 8 साल की बच्ची, सिर पर गिरा भारी फट्टा
मासूम की दर्दनाक मौत! चूल्हे के लिए लकड़ी बीनने गई थी 8 साल की बच्ची, सिर पर गिरा भारी फट्टा
फंदे पर लटका मिला देवर, जमीन पर पड़ी थी भाभी, पति यूपी में करता है काम, सुसाइड बना रहस्य!
फंदे पर लटका मिला देवर, जमीन पर पड़ी थी भाभी, पति यूपी में करता है काम, सुसाइड बना रहस्य!

वीडियोज

John Mearsheimer Full Interview : 'AI लीडर बनने से पहले उसे समझना बहुत जरूरी' । Shashi Tharoor
Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ? | ABP NEWS
Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ?
Vayu Shakti 2026: सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति Murmu
AIMIM विधायक Akbaruddin Owaisi का हमला, 'तेलंगाना में कांग्रेस की हुकूमत भी यूपी जैसी' | UP Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
शंकराचार्य की अर्जी पर फैसला सुरक्षित, गिरफ्तारी पर रोक, पुलिस को पूछताछ की छूट
शंकराचार्य की अर्जी पर फैसला सुरक्षित, गिरफ्तारी पर रोक, पुलिस को पूछताछ की छूट
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Rinku Singh Father Death: 'ओम शांति...', रिंकू सिंह के पिता के निधन पर भावुक हुए विराट कोहली, देखें रिएक्शन 
'ओम शांति...', रिंकू सिंह के पिता के निधन पर भावुक हुए विराट कोहली
मांग में सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ा, शादी के बाद पति विजय का हाथ थामे दिखीं रश्मिका मंदाना
मांग में सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ा, शादी के बाद पति विजय का हाथ थामे दिखीं रश्मिका मंदाना
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में बनाना है करियर, ये रहे कोर्स और जानें कितनी मिलती है सैलरी
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में बनाना है करियर, ये रहे कोर्स और जानें कितनी मिलती है सैलरी
केजरीवाल के आंसुओं को देख इमोशनल हो गए सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- पूरा देश जानता है...
केजरीवाल के आंसुओं को देख इमोशनल हो गए सोशल मीडिया यूजर्स, बोले- पूरा देश जानता है...
Embed widget