एक्सप्लोरर

लुधियाना में पतंगबाजी को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, हमले में बुजुर्ग की मौत

Ludhiana Murder: लुधियाना में मकर संक्रांति पर पतंगबाजी को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया. इस घटना में बुजुर्ग गुरमेल सिंह की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Punjab News: पंजाब के लुधियाना में मकर संक्रांति पर मंगलवार दोपहर बाद पतंगबाजी को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया. जिसमें 65 वर्षीय एक बुजुर्ग गुरमेल सिंह की मौत हो गई जबकि दो महिला समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है.

घटना मंगलवार को जसिसयां के पास केहर सिंह नगर कालोनी की है. जहां मोहल्ले के लोगों में पतंगबाजी को लेकर बहसबाजी शुरू हुई और देखते ही देखते बहसबाजी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. जिसमें एक बुजुर्ग को हुड़दंग को रोकना महंगा पड़ गया. इस खूनी संघर्ष में 65 वर्षीय बुजर्ग गुरमेल सिंह की सिर में चोट लगने से मौत हो गई.

पतंगबाजी करते कर रहे थे लोग

सिविल अस्पताल में दाखिल मृतक गुरमेल सिंह के बेटे जसविंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर को मोहल्ले में कुछ लोग पतंगबाजी करते समय हुड़दंग कर रहे थे जिन्हें बार-बार रोकने पर भी वो नहीं मान रहे थे. हुड़दंग करने वालों में बाहर से भी कुछ लोग शामिल थे. दोपहर को उनके पिता गुरमेल सिंह जब उन्हें दोबारा हुड़दंग करने से रोकने लगे तो 15-20 लोगों ने हथियार लेकर उनके पिता पर हमला कर दिया जिससे उनके सिर पर गहरी चोट लगी.

जसविंदर सिंह ने बताया कि दोषियों ने घर की महिलाओं को भी बुरी तरह से पीटा. जिसमें दो महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए. जसविंदर ने बताया कि वह एक फोटोगराफर हैं, जबकि उसके पिता घर में ही रहते थे.

जगतपुरी चौकी पुलिस ने शुरू की जांच

जगतपुरी चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के बेटे का बयान दर्ज कर बुजुर्ग के शव को अस्पताल में रखवा दिया है.

बुधवार को मृतक बुजुर्ग गुरमेल सिंह का पोस्टमार्टम किया जाएगा. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद दोषियों पर कारवाई की जाएगी और उन्हें काबू किया जाएगा.

(रिपोर्ट-प्रदीप भंडारी)

ये भी पढ़ें-

जेल में बंद अमृतपाल सिंह अध्यक्ष नियुक्त, पार्टी का नाम 'अकाली दल वारिस पंजाब दे' रखा गया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fazilka News: फाजिल्का में महिला नेता का मोबाइल हैक, पाकिस्तान से मिल रहीं धमकियां, साथियों से मांगे जा रहे रुपये
फाजिल्का में महिला नेता का मोबाइल हैक, पाकिस्तान से मिल रहीं धमकियां, साथियों से मांगे गए रुपये
'त्योहारों की खुशियों में न भूलें बलिदान', AAP सांसद अशोक मित्तल बोले- इस बार शहीदों के नाम मनाएं होली
'त्योहारों की खुशियों में न भूलें बलिदान', AAP सांसद अशोक मित्तल बोले- इस बार शहीदों के नाम मनाएं होली
आबकारी राजस्व में 86.77% की ऐतिहासिक वृद्धि! 'आप' सरकार ने 4 साल में तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड
आबकारी राजस्व में 86.77% की ऐतिहासिक वृद्धि! 'आप' सरकार ने 4 साल में तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड
पंजाब में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइक! एक साल में 51648 तस्कर गिरफ्तार, 2277 किलो हेरोइन जब्त
पंजाब में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइक! एक साल में 51648 तस्कर गिरफ्तार, 2277 किलो हेरोइन जब्त

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ट्रंप को मारने का था प्लान', ईरानी खुफिया एजेंट्स की बड़ी साजिश का खुलासा, PAK नागरिक बोला- मेरे पास कोई चारा नहीं...
'ट्रंप को मारने का था प्लान', ईरानी खुफिया एजेंट्स की बड़ी साजिश का खुलासा, PAK नागरिक बोला- मेरे पास कोई चारा नहीं...
Bihar CM Nitish Kumar Live: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा, अब बिहार का सीएम कौन? रेस में कई नाम
Live: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा, अब बिहार का सीएम कौन? रेस में कई नाम
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
IND VS ENG Semifinal: टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं इंग्लैंड के ये 5 खिलाड़ी, सेमीफाइनल में तोड़ सकते हैं करोड़ों भारतीयों का दिल
टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं इंग्लैंड के ये 5 खिलाड़ी, सेमीफाइनल में तोड़ सकते हैं करोड़ों भारतीयों का दिल
'अनुपमा' का साया है प्रार्थना की बच्ची के लिए खतरा, नातिन को दादी से दूर कर देगी वसुंधरा
'अनुपमा' का साया है प्रार्थना की बच्ची के लिए खतरा, नातिन को दादी से दूर कर देगी वसुंधरा
Nepal Elections 2026: Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
इन्वर्टर की बैटरी बार-बार हो रही डिस्चार्ज, बदलने से पहले करें ये काम; बच जाएंगे पैसे
इन्वर्टर की बैटरी बार-बार हो रही डिस्चार्ज, बदलने से पहले करें ये काम; बच जाएंगे पैसे
How Sperm Is Produced: पुरुष के शरीर में कैसे बनता है स्पर्म, कितने दिन जिंदा रहता है यह?
पुरुष के शरीर में कैसे बनता है स्पर्म, कितने दिन जिंदा रहता है यह?
Embed widget