एक्सप्लोरर

मनोहर लाल खट्टर को मोदी कैबिनेट में मिला 2 मंत्रालय, राव इंद्रजीत और कृष्णपाल के विभाग जानें

Manohar Lal Khattar Portfolio: करनाल लोकसभा सीट से जीतकर संसद पहुंचे हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को मोदी कैबिनेट में दो मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है.

Narendra Modi 3.0 Cabinet: मनोहर लाल खट्टर को मोदी कैबिनेट में अहम विभागों की जिम्मेदारी मिली है. उन्हें ऊर्जा मंत्री और शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है. उनके साथ तोखन साहू नगर विकास राज्य मंत्री बनाए गए हैं. ऊर्जा मंत्रालय में श्रीपद यसो नायक राज्यमंत्री बने हैं. हरियाणा से तीन नेताओं को मंत्री बनाया गया. मनोहर लाल खट्टर के अलावा राव इंद्रजीत और कृष्णपाल को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है. 

राव इंद्रजीत सिंह को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं कृष्णपाल को सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली है.

मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा के करनाल से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और इस सीट पर शानदार जीत दर्ज की. मनोहर लाल ने करनाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा को 2 लाख 32 हजार 577 वोटों से हराया. मनोहर लाल खट्टर को कुल 7 लाख 39 हजार 285 वोट मिले. जबकि कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को 5 लाख 6 हजार 708 वोट प्राप्त हुए.

मनोहर लाल खट्टर पिछले करीब 10 सालों से हरियाणा में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज रहे. बीजेपी ने इस बार लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाकर नायब सिंह सैनी को सीएम बनाते हुए अहम जिम्मेदारी दी. और पूर्व सीएम को करनाल सीट से चुनाव मैदान में उतारा. मनोहर लाल केंद्र में मंत्री बनने से पहले अक्टूबर 2014 से मार्च 2024 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहे.

राव इंद्रजीत सिंह को तीन विभागों की जिम्मेदारी दी गई है. इन्होंने गुरुग्राम लोकसभा सीट जीत दर्ज की है. राव इंद्रजीत सिंह रविवार (9 जून) को लगातार तीसरी बार केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं. इन्होंने गुरुग्राम लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर को 75 हजार 79 वोटों से मात दी.

इंद्रजीत सिंह को कुल 8 लाख 8 हजार 336 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के राज बब्बर को 7 लाख 33 हजार 257 वोट मिले. पहले राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस पार्टी में थे. साल 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था. वो 6 बार सांसद और 4 बार विधायक रहे हैं.

बता दें कि हरियाणा लोकसभा चुनाव में इस बार बीजेपी 5 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं 5 सीटें कांग्रेस के खाते में गई है. पिछले साल यानी 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने यहां क्लीन स्वीप किया था और सभी 10 सीटों पर कब्जा करने में कामयाबी हासिल की थी लेकिन इस बार बीजेपी को यहां 5 सीटों पर नुकसान उठाना पड़ा. 

ये भी पढ़ें:

मोदी कैबिनेट में रवनीत सिंह बिट्टू को मिला ये मंत्रालय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर स्वर्ण मंदिर परिसर में लगे 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे, बांटे भिंडरावाले के पोस्टर
स्वर्ण मंदिर परिसर में लगे 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे, बांटे भिंडरावाले के पोस्टर
Firozpur News: फिरोजपुर में ट्रक और पिकअप की टक्कर, अंतिम संस्कार में जा रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
फिरोजपुर में ट्रक और पिकअप की टक्कर, अंतिम संस्कार में जा रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
'लापता' पोस्टर के बाद बिक्रम मजीठिया के समर्थकों का पलटवार, लगे 'टाइगर अभी जिंदा है' वाले बोर्ड
'लापता' पोस्टर के बाद बिक्रम मजीठिया के समर्थकों का पलटवार, लगे 'टाइगर अभी जिंदा है' वाले बोर्ड
Punjab Politics: मध्य प्रदेश से पंजाब की सियासत साधने की जुगत में बीजेपी! कांग्रेस और आप की बढ़ेंगी मुश्किलें?
मध्य प्रदेश से पंजाब की सियासत साधने की जुगत में बीजेपी! कांग्रेस और आप की बढ़ेंगी मुश्किलें?

वीडियोज

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अगर खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
BCCI ने इंग्लैंड से टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल
BCCI ने इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Embed widget