एक्सप्लोरर

Gurugram: हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष नायब सैनी बोले- शहीदों के सपनों को साकार कर रहे हैं पीएम मोदी

Gurugram News: मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत 311 मंडलों से पवित्र मिट्टी के कलश लेकर पहुंचे मंडल अध्यक्षों का प्रदेश अध्यक्ष सैनी और राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने स्वागत किया.

Meri Maati Mera Desh: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में मेरी माटी-मेरा देश के राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीजेपी ( BJP) के प्रदेशभर के 311 मंडलों के मंडल अध्यक्ष अमृत कलशों के साथ सोमवार को बीजेपी के प्रदेश कार्यालय गुरुकमल पहुंचे.  इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी और राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने राष्ट्रीय गौरव से जुड़े इस कार्यक्रम में हरियाणा की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शहीदों के गांवों, शहर और कस्बों से पवित्र मिट्टी लाने वाले सभी मंडल अध्यक्षों और शहीद परिवार के सदस्यों का अभिनंदन किया.

कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि आजादी के अमृत काल में इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में भागीदारी करना हम सभी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है. इस मौके पर संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने भी शहीदों की मिट्टी को नमन किया. प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव ने शहीदों के परिवारों को सम्मानित भी किया.

शहीदों के सपनों को पूरा कर रहें पीएम मोदी-सैनी

हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गुरुग्राम पहुंचे नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारे शहीदों ने जो सपना देखा था उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) साकार कर रहे हैं. मेरी माटी-मेरा देश के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत हरियाणा के सभी गांवों और नगर निगम, परिषद और पालिका, सभी वार्डों से एकत्रित की गई यह पवित्र मिट्टी के 311 कलश मंगलवार को दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए रवाना किए जाएंगे.  शहीदों के गांवों और घरों से मिट्टी लाने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए नायब सिंह ने कहा कि दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में आपको हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है.

पीएम मोदी करेंगे समापन कार्यक्रम को संबोधित

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को कर्तव्य पथ पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के समापन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. यह कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश अभियान की अमृत कलश यात्रा के समापन का प्रतीक होगा जिसमें देश के सभी जिलों के अमृत कलश यात्री उपस्थित रहेंगे. यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव के दो वर्ष के लंबे अभियान के समापन का भी प्रतीक होगा, जो भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाने के लिए 12 मार्च 2021 को शुरू किया गया था. प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि हजारों शहीदों ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। देश की सुरक्षा के लिए हमारे सैनिक शहीद हुए हैं.

बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने समारोह को संबोधित करते हुए सबसे पहले वीर शहीदों के परिवारों को नमन किया. उन्होंने कहा कि देश से 15 हजार मंडल अध्यक्ष दिल्ली पहुंचेंगे. हरियाणा से भी 311 मंडल अध्यक्ष पवित्र मिट्टी लेकर दिल्ली पहुंचेंगे और इस मिट्टी से शहीदों की याद में शानदार वाटिका बनेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के अलग-अलग हिस्सों से अमृत कलश लेकर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पहुंचे मंडल अध्यक्षों को संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा कि शहीदों की सांसों से तिरंगा लहराता है, हमारे वीर शहीदों के सम्मान को भारत कभी नहीं भूलेगा. बीजेपी ने हमेशा शहीदों का सम्मान बढ़ाने का काम किया है.

कांग्रेस पर भी कसा तंज

इस दौरान ओम प्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस की सोच पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमारे गौरवशाली इतिहास को छिपाने का पाप किया है. देश के बंटवारे के समय 3 लाख 27 हजार लोग मारे गए थे. 1857 में साढ़े 13 लाख लोगों को कोर्ट से फांसी दे दी गई. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की सेना के 26 हजार जवानों ने शहादत दी. हमारा यह इतिहास कहीं नहीं पढ़ाया गया. ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि अंडेमान में पहला झंडा सुभाष चंद्र बोस ने फहराया था. उस समय दुनिया के 18 देशों ने मान्यता भी दी थी. लेकिन आजादी के बाद कांग्रेस ने उसे उतरवा दिया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह का नाम ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर कर दिया अब उसे कोई पार्टी मिटा नहीं सकती.

शहीदों की शहादत को भारत हमेशा याद रखेगा

ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि शहीदों के गांवों से आई पवित्र मिट्टी से जो वाटिका बनेगी उससे हर भारतवासी के हृदय में उनकी शहादत जागृत रहेगी. यह वाटिका भारत की एकात्मकता का प्रतीक होगी. उन्होंने कहा कि वीर शहीदों की शहादत को भारत हमेशा याद रखेगा.

इस कार्यक्रम के अवसर पर गुरुग्राम जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, जिला प्रभारी व पलवल के विधायक दीपक मंगला, पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह, प्रदेश सचिव मनीष यादव, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी, प्रदेश सचिव समय सिंह भाटी, महेश चौहान, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, जिला महामंत्री मनीष गाड़ौली, महेश यादव, जिला मीडिया प्रमुख अजीत यादव, जयवीर यादव आदि उपस्थित थे. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस ने साइबर सुरक्षा के प्रति छात्राओं को किया जागरूक, महिला अपराधों से संबंधित दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले एडवोकेट HS फुल्का BJP में शामिल, राजा वडिंग ने बताया कांग्रेस पर पड़ेगा क्या असर
पंजाब चुनाव से पहले एडवोकेट HS फुल्का BJP में शामिल, राजा वडिंग ने बताया कांग्रेस पर पड़ेगा क्या असर
'भारतीय सिस्टम को संदेश देना था', BJP दफ्तर के पास हुए ब्लास्ट पर बोला सुखजिंदर बब्बर | 5 बड़ी बातें
'भारतीय सिस्टम को संदेश देना था', BJP दफ्तर के पास हुए ब्लास्ट पर बोला सुखजिंदर बब्बर | 5 बड़ी बातें
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
Chandigarh News: BJP दफ्तर के बाद जिस एक्टिवा में ब्लास्ट हुआ उसके ऑनर ने क्या कहा? मां का बयान भी आया
चंडीगढ़: BJP दफ्तर के बाद जिस एक्टिवा में ब्लास्ट हुआ उसके ऑनर ने क्या कहा? मां का बयान भी आया

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर रहा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह बोले - 'इस बार...'
अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर रहा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह बोले - 'इस बार...'
UP Politics: संजीव बालियान का यह रवैया बीजेपी को नहीं आया पसंद! चुनाव से पहले पश्चिमी UP में सिरदर्द बढ़ा रहे पूर्व मंत्री?
संजीव बालियान का यह रवैया बीजेपी को नहीं आया पसंद! चुनाव से पहले पश्चिमी UP में सिरदर्द बढ़ा रहे पूर्व मंत्री?
India-Russia Relations: US-ईरान जंग के बीच Russia के उप प्रधानमंत्री पहुंचे भारत, पुतिन के राजदूत बोले- 'हम करते हैं इज्जत, अमेरिका...'
US-ईरान जंग के बीच Russia के उप प्रधानमंत्री पहुंचे भारत, पुतिन के राजदूत बोले- 'हम करते हैं इज्जत, अमेरिका...'
On This Day: 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में 2 बार क्यों हुआ था टॉस? जानिए; आज ही के दिन भारत बना था चैंपियन
2011 वर्ल्ड कप फाइनल में 2 बार क्यों हुआ था टॉस? जानिए; आज ही के दिन भारत बना था चैंपियन
Dhurandhar 2 BO Day 15 Live: हनुमान जयंती की छुट्टी का 'धुरंधर 2' को फायदा, 12 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
लाइव: हनुमान जयंती की छुट्टी का 'धुरंधर 2' को फायदा, 12 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
Explained: धीमी सांस, ढीला पड़ता शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी... क्या भारत तक पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
धीमी सांस, ढीला शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी! क्या भारत पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
West Bengal Election 2026: बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान, किसकी बन सकती है सरकार
बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान
6 अप्रैल तक अलर्ट रहें किसान भाई, जान लें अगले 4 दिन के मौसम से निपटने के तरीके
6 अप्रैल तक अलर्ट रहें किसान भाई, जान लें अगले 4 दिन के मौसम से निपटने के तरीके
Embed widget