एक्सप्लोरर

Mohali Building Roofing Collapse: पंजाब के मोहाली में इमारत की छत गिरी, 3 मजदूर दबे, 2 का किया गया रेस्क्यू

Punjab News: पंजाब के मोहाली (Mohali) जिले के खरड़ के सेक्टर 126 में एक इमारत की छत की ढलाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. इमारत की छत के गिरने से 3 मजदूर मलबे के नीचे आ गए.

Punjab Building Roofing Collapse: पंजाब के मोहाली (Mohali) जिले के खरड़ के सेक्टर 126 में एक इमारत की छत गिर गई. इसमें 3 मजदूर दब गए थे, जिसमें एक खुद ही बाहर आ गया, जबकि दो को रेस्क्यू कर लिया गया है. एक को गंभीर चोट आई है. इससे पहले घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. मौके पर जेसीबी पहुंच गई और लोगों को बचाने की कोशिश की गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां शॉपिग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है. घटना के समय कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई गई थी. ऐसे में मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें भी पहुंच गई थीं.

इस बीच बाहर निकाले गए एक मजदूर को प्रशासन की टीम एंबुलेंस से मोहाली के फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल लेकर पहुंची. जानकारी के मुताबिक ये हादसा तब हुआ, जब बिल्डिंग की छत की ढलाई चल रही थी. इस दौरान काफी संख्या में मजदूर काम पर लगे हुए थे. छत के ढह जाने की वजह से बहुत सारे मजदूर मलबे के नीचे आ गए. हादसे के बाद हर तरफ चीख-पुकार मच गई. हादसा शनिवार शाम पांच बजे के करीब हुआ है.

9 अक्टूबर को भी मोहाली में हुआ था बड़ा हादसा
आपको बता दें कि इससे पहले 9 अक्टूबर को एयरपोर्ट रोड पर बन रहे मोहाली सिटी सेंटर-2 में एक निर्माणाधीन इमारत की बेसमेंट में काम के दौरान अचानक मलबा गिरने से पांच लोग दब गए थे. इनमें से दो मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि तीन को बचा लिया गया था. दरअसल जीरकपुर-मोहाली एयरपोर्ट रोड पर मोहाली सिटी सेंटर-2 नाम से एक कॉमर्शियल प्रोजेक्ट बन रहा था. यहां की एक इमारत के बेसमेंट की खोदाई के दौरान दो जेसीबी काम कर रहीं थीं. इस दौरान मिट्टी को रोकने के लिए दीवार बनाने का काम चल रहा था. इस बीच ऊपर से अचानक मलबा गिर पड़ा, जिसमें पांच मजदूर दब गए थे.

ये भी पढ़ें-AAP MP राघव चड्ढा संसद के शीतकालीन सत्र में 100 फीसदी रहे उपस्थित, पूछे 25 सवाल, रिपोर्ट कार्ड किया जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब की सबसे छोटी लाभार्थी! 1 साल की मासूम को 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' से मिला नया जीवन
पंजाब की सबसे छोटी लाभार्थी! 1 साल की मासूम को 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' से मिला नया जीवन
'पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर 1 मई को देश के सामने आएगी हकीकत' मनीष तिवारी का बड़ा दावा
'पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर 1 मई को देश के सामने आएगी हकीकत' मनीष तिवारी का बड़ा दावा
लुधियाना मर्डर मिस्ट्री: जायदाद के लालच में कसाई बन गई पत्नी, बेटे से ही करवा दी पति की हत्या
लुधियाना मर्डर मिस्ट्री: जायदाद के लालच में कसाई बन गई पत्नी, बेटे से ही करवा दी पति की हत्या
बिजली विभाग की लापरवाही ने ली बलि! खेलते वक्त हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आई 8 साल की बच्ची, हुई मौत
बिजली विभाग की लापरवाही ने ली बलि! खेलते वक्त हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आई 8 साल की बच्ची, हुई मौत

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब खुल ही जाएगा होर्मुज स्ट्रेट! 50 दिन बाद ट्रंप ने PM मोदी को घुमाया फोन, भारत-अमेरिका का साझा प्लान क्या?
अब खुल ही जाएगा होर्मुज स्ट्रेट! 50 दिन बाद ट्रंप ने PM मोदी को घुमाया फोन, भारत-अमेरिका का साझा प्लान क्या?
UP Weather: यूपी में मौसम का यूटर्न, आगरा-मथुरा समेत कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में मौसम का यूटर्न, आगरा-मथुरा समेत कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
अमेरिका, इजरायल-ईरान जंग खत्म कराने को पाकिस्तान तैयार, कौन-कौन मीटिंग में होगा शामिल, जानें
अमेरिका, इजरायल-ईरान जंग खत्म कराने को पाकिस्तान तैयार, कौन-कौन मीटिंग में होगा शामिल, जानें
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
Video: लहंगे में भी ‘हसल’ जारी, शादी के दिन दुल्हन ने भेजा जॉब एप्लिकेशन… वीडियो हुआ वायरल
लहंगे में भी ‘हसल’ जारी, शादी के दिन दुल्हन ने भेजा जॉब एप्लिकेशन… वीडियो हुआ वायरल
Embed widget