एक्सप्लोरर

BJP में वापसी की अटकलों के बीच नवजोत सिंह सिद्धू बोले- 'जहां हमारे नाम से...'

Navjot Singh Sidhu: पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर कई तरह की अटकलें हैं. इस बीच उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिया है.

Navjot Singh Sidhu News: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर इन दिनों कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सिद्धू लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. हालांकि सिद्धू ने खुद इसके संकेत नहीं दिए हैं.

इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने शायराना अंदाज में कहा, ''हमारी अफवाहों का धुंआ वहां से उठता है गुरु, जहां हमारे नाम से आग लग जाती है.''

राहुल गांधी की यात्रा का वीडियो किया शेयर

इससे पहले उन्होंने रविवार (25 फरवरी) को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन का मजबूत होना हमारे लोकतंत्र के लिए एक बड़ा वरदान है. वीडियो में प्रियंका गांधी भी लोगों का अभिवादन करते नजर आ रही हैं.

नवजोत सिद्धू ने कहा, ''एक निरंकुश तानाशाह सरकार के खिलाफ जो सत्ता का केंद्रीकरण कर रही है, हमारे संघीय ढांचे को तोड़ रही है, हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं को गुलाम बना रही है और मौलिक नागरिक अधिकारों को बाधित कर रही है. गठबंधन के लिए एक सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम गेम चेंजर हो सकता है.  एक और एक ग्यारह विरोधी नौ दो ग्यारह.''

बीजेपी में रह चुके हैं नवजोत सिंह सिद्धू

पूर्व क्रिकेटर सिद्धू साल 2004 में बीजेपी में शामिल हुए थे और अमृतसर से सांसद चुने गए. इसके बाद उन्होंने नाराज होकर 2017 में कांग्रेस का हाथ थामा और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने. सिद्धू अमृतसर ईस्ट से विधायक चुने गए, हालांकि उन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा.

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. समय-समय पर सिद्धू के बयानों को लेकर संगठन में ही कई नेता आपत्ति जता चुके हैं. आलाकमान ने भी उन्हें बयानों को लेकर हिदायत दी है.

'इंडिया गठबंधन तोड़ने का है दबाव', ED समन पर बोले सीएम अरविंद केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab Electricity Bill: पंजाब में बिजली के रेट्स घटे, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें, एक रुपये प्रति यूनिट कम हुए दाम
पंजाब में बिजली के रेट्स घटे, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें, एक रुपये प्रति यूनिट कम हुए दाम
Punjab: खेत में पानी लगाने गए नौजवान की करंट लगने से मौत, परिवार का इकलौता बेटा था शख्स
Punjab: खेत में पानी लगाने गए नौजवान की करंट लगने से मौत, परिवार का इकलौता बेटा था शख्स
लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा! टक्कर के बाद कार में फंसी बाइक, युवक की मौत
लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा! टक्कर के बाद कार में फंसी बाइक, युवक की मौत
Punjab: खाड़ी देशों में फंसे पंजाबियों के लिए पंजाब सरकार ने कसी कमर, 24×7 हेल्पलाइन शुरू
Punjab: खाड़ी देशों में फंसे पंजाबियों के लिए पंजाब सरकार ने कसी कमर, 24×7 हेल्पलाइन शुरू

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
IND vs NZ: बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन? जानें ICC का नियम
बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन?
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
Vitamin Supplements: सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
Islam Conversion India: भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
Embed widget