एक्सप्लोरर

Old Pension Scheme: पंजाब के कितने सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ? पढ़ें पूरी डिटेल

Punjab Old Pension Scheme: सीएम भगवंत मान ने कहा कि एनपीएस के साथ मौजूदा रिजर्व फंड 16,746 करोड़ रुपये है. पंजाब सरकार पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी से इस राशि को लौटाने की अपील करेगी.

Punjab Old Pension Scheme: पंजाब (Punjab) की भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) की नोटिफिकेशन जारी कर दी है. इसी के साथ अब कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा. ओपीएस का लाभ 1.75 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला है. इसकी मांग बहुत दिनो से हो रही है. सीएम भगवंत मान ने बताया कि पेंशन कोष के लिए शुरूआत में योगदान राशि हर साल 1 हजार करोड़ रुपये होगी, जो भविष्य में धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी.

सीएम मान ने बताया कि एनपीएस के साथ मौजूदा रिजर्व फंड 16,746 करोड़ रुपये है. इसके लिए पंजाब सरकार भारत सरकार के पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी से इस राशि को लौटाने की अपील करेगी. दूसरी तरफ सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार ओपीएस की अदायगी के लिए पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण के पास जमा 17,000 करोड़ रुपये के कॉर्प्स फंड का प्रयोग कर सकती है. इस कोष में कर्मचारियों के वेतन का 10 प्रतिशत और राज्य सरकार द्वारा पेंशन के लिए बेसिक सैलरी का 14 प्रतिशत हिस्से का योगदान रहता है.

1 अप्रैल, 2004 से लागू हुई थी नई पेंशन योजना
वित्त विभाग के सूत्रों का कहना है कि इसके लिए केंद्र से पैसे वापस करने का आग्रह करना होगा, लेकिन यह केंद्र के विवेक पर निर्भर है. इसके बाद ही पुरानी पेंशन योजना लागू हो सकती है. गौरतलब है कि पंजाब 2004 में नई पेंशन योजना को लागू करने वाले पहले राज्यों में से एक था, जब यह योजना शुरू की गई थी, तो सभी राज्यों के लिए इसमें शामिल होना अनिवार्य नहीं था. सूत्रों के मुताबिक ओपीएस लागू होन से सरकार पर कोई भी तत्काल वित्तीय प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि नई पेंशन योजना 1 अप्रैल, 2004 से लागू हुई थी. इसके चलते योजना के तहत कवर किए जाने वाले कर्मचारी 2032 के बाद सेवानिवृत्त होंगे.

गन्ना किसानों की पूरी पेमेंट हुई क्लियर: सीएम मान
वहीं सीएम ने बताया कि देश में पहली बार गन्ना किसानों को प्रति क्विंटल 380 रुपये दिए जाएंगे. इसमें केंद्र सरकार 305 रुपये, पंजाब सरकार 50 रुपये और चीनी मिल 25 रुपये देगी. उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने गन्ना किसानों की पूरी पेमेंट क्लियर कर दी है. साथ ही कई मिलों के पैसे भी क्लियर किए गए हैं.

लेक्चरर को पदों पर होगी भर्ती
इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कॉलेज के 645 रिक्त लेक्चरर पद भरने की भी बात कही. साथ ही 16 सरकारी कॉलेजों में प्रिंसिपल के पद भरे जाएंगे. उन्होंने बताया कि पहले लेक्चरर की आयु सीमा 45 साथ थी, जिसे बढ़ाकर 53 कर दी गई है. वहीं सीएम मान ने कहा कि पंजाब की पंजीकृत गौशाला के 15 अक्टूबर तक के बिजली बिल माफ किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Daljeet Kaur Passes Away: पंजाबी एक्ट्रेस दलजीत कौर का लुधियाना में निधन, 3 साल से ब्रेन ट्यूमर से लड़ रही थीं जंग

शहीद के परिवारों को दिए गए 5-5 लाख रुपये
सीएम भगवंत मान ने बताया कि 29335 किसानों के बैंक खातों में 25 करोड़ 83 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. पंजाब में मूंगी की फसल का रकबा 50 हजार एकड़ से बढ़कर सवा लाख एकड़ हो गया है. मार्कफेड की ओर से खरीद पर किसानों को 40 करोड़ रुपये अधिक राशि दी गई है. 3457 किसानों को इसका फायदा मिला है, जोकि 26.4 करोड़ का लाभ हुआ है. मान ने कहा कि 7 महीने में फसल खराब होने पर किसानों को 80 करोड़ रुपये राशि जारी की गई है. सीएम भगवंत मान ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान शहीदों के 624 परिवारों को 5-5 लाख रुपये प्रति परिवार दिए गए हैं. 326 परिवारों के सदस्यों को नौकरियां दी गई हैं और अन्यों को भी नौकरी दी जाएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं अशोक मित्तल? जिन्हें AAP ने राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा में उपनेता की दी जिम्मेदारी
कौन हैं अशोक मित्तल? जिन्हें AAP ने राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा में उपनेता की दी जिम्मेदारी
संगरूर: बच्चों का झगड़ा सुलझाने गया था 50 साल का शख्स, किरच से मारकर कर दी हत्या
संगरूर: बच्चों का झगड़ा सुलझाने गया था 50 साल का शख्स, किरच से मारकर कर दी हत्या
पंजाब चुनाव से पहले एडवोकेट HS फुल्का BJP में शामिल, राजा वडिंग ने बताया कांग्रेस पर पड़ेगा क्या असर
पंजाब चुनाव से पहले एडवोकेट HS फुल्का BJP में शामिल, राजा वडिंग ने बताया कांग्रेस पर पड़ेगा क्या असर
'भारतीय सिस्टम को संदेश देना था', BJP दफ्तर के पास हुए ब्लास्ट पर बोला सुखजिंदर बब्बर | 5 बड़ी बातें
'भारतीय सिस्टम को संदेश देना था', BJP दफ्तर के पास हुए ब्लास्ट पर बोला सुखजिंदर बब्बर | 5 बड़ी बातें

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget