एक्सप्लोरर

कोई अपने पति से अलग हो रहा तो किसी से बिछड़ रहा मासूम, पाकिस्तान लौट रहे लोगों ने आतंकियों को क्या कहा?

Pahalgam Terror Attack: दिल्ली के शाबाज की पत्नी और पाकिस्तानी नागरिक का कहना है कि जिन लोगों ने पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या की है उनके कारण भुगतना मेरी जैसी मां को पड़ रहा है.

Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा जारी किए आदेश के बाद अटारी सरहद के रास्ते पाकिस्तानी सीमा पार जा रहे हैं. इनमें कई ऐसे लोग हैं जो अपनों से बिछड़कर हिंदुस्तान से पाकिस्तान जा रहा हैं. कोई अपने पति से अलग हो रहा है तो किसी का मासूम बच्चा उससे अलग हो रहा है.

दरअसल, दिल्ली के रहने वाले शाबाज ने बताया कि उनकी शादी दस साल पहले पाकिस्तान की इरम से हुई थी और उनका 9 साल का बेटा है. उनकी पत्नी और बेटा कई साल बाल सात दिन पहले भारत आए थे लेकिन आज दोनों देशों के बीच संबंध खराब होने के कारण उनकी पत्नी को पाकिस्तान जान पड़ रहा है, क्योंकि उनका पासपोर्ट पाकिस्तान का है और उनके बेटे का पासपोर्ट भारतीय होने के कारण बेटा मेरे पास रहेगा.

'मुझे अपने बेटे और पति से दूर जाना पड़ रहा'
शाबाज ने आगे बताया कि मेरे माता पिता नहीं है मैं अपने बेटे को अकेला कैसे संभाल पाऊंगा यह मेरे लिए मुश्किल समय आने वाला है कि मैं अपने काम पर जाऊंगा या अपने बेटे की देखभाल करूंगा. वहीं शाबाज की पत्नी और पाकिस्तानी नागरिक का कहना है कि जिन लोगों ने पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या की है उनके कारण भुगतना मेरी जैसी मां और पत्नी को पड़ रहा है. सरकार उनके किए की सजा उन्हें दे, लेकिन मेरे जैसी मां का क्या कसूर जो आज मुझे अपना बेटे और पति से दूर किया जा रहा है.

गर्भवती महिला को लौटना पड़ रहा पाकिस्तान
वहीं एक और परिवार की भी ऐसी ही दास्तां है जो दिल्ली का ही रहने वाला है. यहां के रिजवान की शादी पाकिस्तान की नागरिक समरीन से हुई थी. समरीन के पास भी पाकिस्तानी पासपोर्ट है और उसने वीजा अप्लाई भी किया हुआ है, लेकिन नियमों के अनुसार उसे पाकिस्तान लौटना पड़ेगा. 

समरीन ने रोते हुए बताया कि वह गर्भवती है और अपने पति से दूर नहीं जाना चाहती है, लेकिन पहलगाम की घटना के बाद जो हालात बने हैं और दोनों देशों के बीच पैदा हुए तनाव के चलते जो फैसले दोनों देशों ने लिए है उसके कारण उसे इस हालात में अपने पति से दूर जाना पड़ रहा है.

'ये हमारे लिए मुश्किल वक्त'
वहीं रिजवान का कहना है कि यह उनके लिए मुश्किल समय है, लेकिन सरकार को भी चाहिए कि ऐसे केस में कुछ राहत दी जाए, क्योंकि हम दोनों माता पिता बनने वाले हैं एक साथ रहना चाहते थे.

वापस लौट रहे पाकिस्तानी
बता दें कि पाकिस्तान जाने वालों की सभी कैटेगरी की मंगलवार (29 अप्रैल) आखिरी तारीख होने के कारण पाकिस्तानी नागरिकों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है. इसमें डिप्लोमेट अधिकारी भी आज पाकिस्तान लौट रहे है हालांकि उनके द्वारा मीडिया से कुछ बात नहीं की गई बस यही बताया कि वह डिप्लोमेट अधिकारी है और वापिस पाकिस्तान जा रहे हैं.

मंगलवार (29 अप्रैल) को पाकिस्तान लौटने वाले सभी पहलगाम हत्याकांड के आरोपियों को कोसते हुए उनके लिए मिसाली सजा की मांग कर रहे है कि उनके कारण हजारों लोग परेशान हो रहे हैं और कई परिवार इसी टूट जाएंगे.

(अमृतसर से गगनदीप सिंह की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारात पहुंची द्वार-दुल्हन हो गई फरार, दो बार शादीशुदा और एक बच्ची की मां निकली लड़की, 1 लाख भी ठगे
बारात पहुंची द्वार-दुल्हन हो गई फरार, दो बार शादीशुदा और एक बच्ची की मां निकली लड़की, 1 लाख भी ठगे
Punjab News: होशियारपुर में रिटायर्ड आईटीबीपी अधिकारी से ऑनलाइन ठगी, खाते से 17.52 लाख रुपये साफ
पंजाब: होशियारपुर में रिटायर्ड आईटीबीपी अधिकारी से ऑनलाइन ठगी, खाते से 17.52 लाख रुपये साफ
Punjab: नशे की ओवरडोज ने उजाड़ा घर, मां मजदूरी करने गई, पीछे घर में पड़ी मिली बेटे की लाश
Punjab: नशे की ओवरडोज ने उजाड़ा घर, मां मजदूरी करने गई, पीछे घर में पड़ी मिली बेटे की लाश
Punjab: बटाला में कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बुजुर्ग पति-पत्नी की मौके पर मौत
Punjab: बटाला में कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बुजुर्ग पति-पत्नी की मौके पर मौत

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
नीतीश कुमार के बाद अब कौन हो बिहार का CM? पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इन दो नेताओं का लिया नाम
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
'रणवीर के अंदर हमेशा से ही आग थी', भूषण कुमार चाहते हैं रणवीर और आदित्य को मिले नेशनल अवॉर्ड
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
Video: वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
UGC fake university list 2026: फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
Embed widget