एक्सप्लोरर

Haryana: पाक क्रिकेटर हसन अली की पत्नी सामिया और बेटी हेलेना पहुंचीं गुरुग्राम, शादी के बाद पहली बार परिवार से मिलीं

Hasan Ali Wife Reached Gurugram: पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली की पत्नी सामिया आरजू और बेटी हेलेना गुरुग्राम पहुंची हैं. 20 अगस्त 2019 को हसन अली का निकाह नूंह की रहने वाली सामिया आरजू से हुआ था.

ICC World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पाकिस्तान (Pakistan) की टीम इन दिनों भारत (India) पहुंची हुई है. पाकिस्तान की टीम में तेज गेंदबाज हसन अली (Hasan Ali) का नाम भी शामिल हैं. ऐसे में वे भी अपनी पत्नी और बेटी के साथ भारत पहुंचे हैं. इस बीच हसन अली की पत्नी और एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर सामिया आरजू (Samia Arzoo) अपनी बेटी के साथ हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम (Gurugram) पहुंची हैं. सामिया आरजू और उनकी बेटी हेलेना हसन अली का मेवात के गांव चंदेनी में बेसब्री से इंतजार हो रहा है. हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि वे अपने गांव जाएंगी या नहीं.

सामिया आरजू की पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली से शादी हुए चार साल बीत चुके हैं. उनकी अब दो साल की बेटी हेलेना हसन अली भी हैं. चार साल बाद भारत लौटीं सामिया आरजू फिलहाल तो गुरुग्राम में अपने माता-पिता, भाई और बहन के पास फ्लैट में हैं. परिवार वालों को सामिया आरजू के लौटने का बेसब्री से इंतजार था. उनके पैतृक गांव नूंह जिला के चंदेनी गांव में लोग सामिया आरजू के गांव में आने के इंतजार में हैं. 

चार साल बाद सामिया से मिला परिवार

उनके पिता लियाकत अली ने कहा कि सामिया से काफी समय बाद परिवार मिल रहा है. सभी लोग बहुत खुश हैं. मेरी बेटी के साथ उनकी दो साल की बेटी भी आई है और पूरा परिवार खुशियां मना रहा है. आरजू के भाई अकबर अली चंदेनी के मुताबिक सामिया को उनके पिता घर लेकर आए हैं. अकबर अली ने यह भी बताया कि उनके जीजा हसन अली अभी वर्ल्ड कप में खेलेंगे. वर्ल्ड कप मैच खत्म होने के बाद वे परिवार से मिलने आएंगे.

2019 में हुआ था हसन अली और सामिया का निकाह

अकबर अली ने कहा कि सामिया पैतृक गांव में भी जा सकती है. सामिया आरजू ने पाकिस्तान के क्रिकेटर हसन अली के साथ दुबई के एटलांटिस पाम जुबेरा पार्क होटल में 20 अगस्त 2019 को निकाह किया था. नूंह और गुरुग्राम से उनका सारा परिवार दुबई गया था. शादी के बाद से वे भारत नहीं आ पाई थीं.

गुरुग्राम में बीडीपीओ रहे हैं सामिया के पिता

नूंह की जिस बेटी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली से निकाह किया है, उनके पिता गुरुग्राम में खंड विकास और पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) रह चुके हैं. उनका बाकी का परिवार पैतृक गांव चंदेनी में ही रहता है. सामिया आरजू फरीदाबाद स्थित मानव रचना विश्वविद्यालय से बीटेक इन एरोनॉटिकल कर चुकी है. उनके भाई ने बताया कि उनकी पहली जॉब जेट एयरवेज में लगी थी. इसके बाद उसने एयर अमीरात में इंजीनियर के पद पर नियुक्ति पाई.

सामिया के परिवार का पाकिस्तान से है गहरा नाता

सामिया आरजू की पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली से शादी ही नया रिश्ता नहीं है, बल्कि उनके परिवार का पाकिस्तान से बहुत पुराना और गहरा रिश्ता है. बंटवारे के समय पाकिस्तान में पूर्व सांसद और पाकिस्तान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सरदार तुफैल उर्फ खान बहादुर और सामिया के परदादा सगे भाई थे. उनका दूसरा परिवार पाकिस्तान के कसूर जिला के कच्ची कोठी नइयाकी में रह रहा है. उसी परिवार के माध्यम से ही सामिया आरजू का रिश्ता पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली के साथ हुआ था. फिलहाल नूहं के गांव चंदेनी में सामिया का बड़ी बेसब्री से लोग और उनका परिवार इंतजार में पलके बिछाए बैठे हैं. बता दें कि अहमदाबाद में 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होगा.

यह भी पढ़ें- Punjab: मनप्रीत सिंह बादल की तलाश में चंडीगढ़ पहुंची विजिलेंस ब्यूरो की टीम, घर की नहीं लेने दी गई तलाशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब की सबसे छोटी लाभार्थी! 1 साल की मासूम को 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' से मिला नया जीवन
पंजाब की सबसे छोटी लाभार्थी! 1 साल की मासूम को 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' से मिला नया जीवन
'पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर 1 मई को देश के सामने आएगी हकीकत' मनीष तिवारी का बड़ा दावा
'पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर 1 मई को देश के सामने आएगी हकीकत' मनीष तिवारी का बड़ा दावा
लुधियाना मर्डर मिस्ट्री: जायदाद के लालच में कसाई बन गई पत्नी, बेटे से ही करवा दी पति की हत्या
लुधियाना मर्डर मिस्ट्री: जायदाद के लालच में कसाई बन गई पत्नी, बेटे से ही करवा दी पति की हत्या
बिजली विभाग की लापरवाही ने ली बलि! खेलते वक्त हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आई 8 साल की बच्ची, हुई मौत
बिजली विभाग की लापरवाही ने ली बलि! खेलते वक्त हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आई 8 साल की बच्ची, हुई मौत

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget