एक्सप्लोरर

‘जंतर-मंतर पर जिनके लिए एक...’, विनेश फोगाट की जीत पर बजरंग पूनिया ने किस पर किया तंज?

Paris Olympics 2024: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने समीफाइनल में जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है. इसको लेकर बजरंग पूनिया की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर तंज कसा है.

Paris Olympics 2024 News: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पहलवान व‍िनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने फाइनल में एंट्री कर एक मेडल पक्का कर लिया है. व‍िनेश ने महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल इवेंट में क्यूबा की रेसलर युसनेइलिस गुजमैन को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है. विनेश के पास भारत की पहली ओलंपिक चैंपियन रेसलर बनने का मौका है. पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने से पहले व‍िनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी है. इसको लेकर भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया की प्रतिक्रिया आई है.

बजरंग पूनिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "विनेश की जीत पर समझ नहीं पा रहा हूं कि कैसे रिएक्ट करूं. पहली बार समझ नहीं लग रहा कि हम खुश हो रहे हैं या रो रहे हैं. सारा भारत ही इस मेडल की बाट देख रहा है. हर किसी की आंखें नम हैं. ऐसा लग रहा है जैसे विनेश अकेली नहीं बल्कि सारे ही देश की सभी महिलाएं लड़ रही हों. विनेश, आप सच में ही रिकॉर्ड कायम करने के लिए पैदा हुई हैं. इतनी मुश्किलें झेलने के बाद भी आप लक्ष्य पर आंख गराएं बैठी हो. हमारी यही दुआ है कि बस ये सोना भारत आए.ठ

वहीं एक यू-ट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान बजरंग पूनिया ने कहा, "मैं ये देख रहा हूं किस टाइम बधाई देने के लिए फोन जाएगा. व‍िनेश फोगाट दोबारा से देश की बेटी बन गई है. जंतर-मंतर पर जिनके लिए एक शब्द नहीं निकल पाया, वो बधाई संदेश अब कैसे पहुंचेंगे. ये भी देखने योग्य होगा. पूरा देश उस चीज को देख रहा है."

महावीर फोगाट की भी आई थी प्रतिक्रिया
वहीं व‍िनेश फोगाट की जीत पर महावीर फोगाट की प्रतिक्रिया आई थी. उन्होंने कहा कि विनेश की जीत बृजभूषण शरण सिंह के मुंह पर तमाचा है. हमारी बेटी ने जो किया वो बृजभूषण शरण सिंह कभी नहीं कर सकते. उन्होंने विनेश का काफी नुकसान किया, लेकिन देश की जनता विनेश के साथ है.

यह भी पढ़ें:विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में रचा इतिहास तो कांग्रेस बोली, 'बृजभूषण शरण सिंह ने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'त्योहारों की खुशियों में न भूलें बलिदान', AAP सांसद अशोक मित्तल बोले- इस बार शहीदों के नाम मनाएं होली
'त्योहारों की खुशियों में न भूलें बलिदान', AAP सांसद अशोक मित्तल बोले- इस बार शहीदों के नाम मनाएं होली
आबकारी राजस्व में 86.77% की ऐतिहासिक वृद्धि! 'आप' सरकार ने 4 साल में तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड
आबकारी राजस्व में 86.77% की ऐतिहासिक वृद्धि! 'आप' सरकार ने 4 साल में तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड
पंजाब में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइक! एक साल में 51648 तस्कर गिरफ्तार, 2277 किलो हेरोइन जब्त
पंजाब में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइक! एक साल में 51648 तस्कर गिरफ्तार, 2277 किलो हेरोइन जब्त
मिडल ईस्ट में फंसे पंजाबियों के लिए CM मान का बड़ा कदम, हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम बनाया
मिडल ईस्ट में फंसे पंजाबियों के लिए CM मान का बड़ा कदम, हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम बनाया

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'समय आ गया...' शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये बड़ी मांग
'समय आ गया' शहबाज-मुनीर की घर में ही लगी लंका! खामेनेई की मौत के बाद भड़के पाकिस्तानी, की ये मांग
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget