एक्सप्लोरर

Patiala News: पीएचडी सब्जी वाले संदीप सिंह को पंजाबी यूनिवर्सिटी का ऑफर, बोले- हमें उनके जवाब का इंतजार

Punjabi University: पंजाबी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संदीप सिंह ने कहा कि वह सब्जियां बेच रहे थे क्योंकि गेस्ट फैकल्टी के रूप में 20,000-25000 रुपये का मासिक वेतन पर्याप्त नहीं था.

Patiala News: पटियाला (Patiala) स्थित पंजाबी विश्वविद्यालय (Punjabi University) में गेस्ट फैकल्टी के रूप में कानून पढ़ाने वाले संदीप सिंह के अमृतसर की सड़कों पर सब्जियां बेचते देखे जाने के बाद अब विश्वविद्यालय की प्रतिक्रिया सामने आई है. पीएचडी सब्जीवाला का बोर्ड लगाकर सब्जी बेचने वाले संदीप सिंह को लेकर विश्वविद्यालय ने पुष्टि की है कि सिंह ने 2017 में विश्वविद्यालय के कानून विभाग से पीएचडी की थी. विश्वविद्यालय के डीन अशोक कुमार तिवारी और कानून विभाग की एचओडी मोनिका चावला ने पुष्टि की कि संदीप विश्वविद्यालय में गेस्ट फैकल्टी के रूप में पढ़ा रहे थे.

उन्होंने बताया कि  संदीप को 2023-24 सत्र के लिए रखा गया था. हालांकि, उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए शिक्षण का कार्यभार नहीं संभाला. विश्वविद्यालय ने कहा कि संदीप को जनवरी से मई तक अगले सेमेस्टर के लिए गेस्ट फैकल्टी के रूप में शिक्षण कार्य जारी रखने की मंजूरी भेज दी गई है और संदीप की सहमति का इंतजार है. सदीप को हाल ही में अपने ठेले पर "पीएचडी सब्जीवाला" लिखा हुआ बोर्ड लटकाए हुए सब्जियां बेचते देखा गया था.

संदीप सिंह बेच रहे थे सब्जी
संदीप ने कहा कि वह सब्जियां बेच रहे थे क्योंकि गेस्ट फैकल्टी के रूप में 20,000-25000 रुपये का मासिक वेतन पर्याप्त नहीं था. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा साझा किए गए रिकॉर्ड के अनुसार, संदीप ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (जीएनडीयू), अमृतसर से एलएलबी और एलएलएम किया और 2017 में पंजाबी विश्वविद्यालय से पीएचडी पूरी की. उन्होंने 2011 से 2016 तक जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ), सीनियर रिसर्च फेलो (एसआरएफ) और जुलाई 2016 से मई 2023 तक पंजाबी यूनिवर्सिटी में गेस्ट फैकल्टी के रूप में काम किया था.

संदीप सिंह ने क्या कहा
संदीप ने कहा कि मैं हमेशा से कानून पढ़ाना चाहता था और लगभग 13 वर्षों तक मैंने ऐसा किया है. संदीप ने आगे कहा "हालांकि, इस जून में मुझे पढ़ाना छोड़ना पड़ा क्योंकि मेरे और मेरे परिवार के लिए गेस्ट फैकल्टी के रूप में मिलने वाले वेतन पर गुजारा करना मुश्किल हो गया और मैंने अमृतसर में सब्जियां बेचना शुरू कर दिया." बता दें वो वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से बीलिब (बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंसेज) की पढ़ाई भी कर रहे हैं. कठिनाइयों के बावजूद संदीप सिंह ने कहा कि वह भविष्य में बच्चों को पढ़ाना जारी रखना चाहते हैं और अपना खुद का एक कोचिंग सेंटर शुरू करने की उम्मीद करते हैं. संदीप ने कहा कि मुझे अफसोस है कि विश्वविद्यालय मुझे स्थायी नौकरी की पेशकश नहीं कर सका.

ये भी पढ़ें- Gurugram: भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दावा- 'हरियाणा में बनने जा रही कांग्रेस की सरकार' बीजेपी-जेजेपी पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
Chandigarh News: BJP दफ्तर के बाद जिस एक्टिवा में ब्लास्ट हुआ उसके ऑनर ने क्या कहा? मां का बयान भी आया
चंडीगढ़: BJP दफ्तर के बाद जिस एक्टिवा में ब्लास्ट हुआ उसके ऑनर ने क्या कहा? मां का बयान भी आया
चंडीगढ़: बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका, शुरुआती जांच में क्रूड बम जैसी चीज, जांच में जुटी पुलिस
चंडीगढ़: बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका, शुरुआती जांच में क्रूड बम जैसी चीज, जांच में जुटी पुलिस
पंजाब सुसाइड केस: 28 साल की गीता ने क्यों चुनी मौत? अबोहर के अनेजा पीजी में मची चीख-पुकार
पंजाब सुसाइड केस: 28 साल की गीता ने क्यों चुनी मौत? अबोहर के अनेजा पीजी में मची चीख-पुकार

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अपने दरवाजे पर हो रहे धमाके, देश की क्या करेंगे सुरक्षा’, BJP ऑफिस ब्लास्ट पर ममता ने शाह को घेरा
‘अपने दरवाजे पर हो रहे धमाके, देश की क्या करेंगे सुरक्षा’, BJP ऑफिस ब्लास्ट पर ममता ने शाह को घेरा
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
VIDEO: चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर हैंड ग्रेनेड हमला, सुखजिंदर सिंह बब्बर नाम के शख्स ने ली जिम्मेदारी
LSG vs DC: दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप
दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन-आउट हुए ऋषभ पंत, मैदान पर दिखा गुस्सा; बतौर ओपनर रहे फ्लॉप
'अगर ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा', TMC पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती
'ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा', TMC पर भड़के मिथुन चक्रवर्ती
'भगवान राम के रोल में दिव्य लगे रणबीर', 'रामायण' की नई झलक का रिव्यू आया सामने
'भगवान राम के रोल में दिव्य लगे रणबीर', 'रामायण' की नई झलक का रिव्यू आया सामने
Middle East Crisis: हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
हवाई सफर हुआ महंगा, IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 10000 तक बढ़े टिकट के दाम
Muslim Chaturvedi: कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, क्या हिंदुओं की तरह इन्हें भी मानते हैं चारों वेदों का ज्ञाता?
Fatty Liver Without Alcohol: बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
बिना शराब छुए भी बीमार हो सकता है आपका लिवर, जानें क्या है 'साइलेंट किलर' फैटी लिवर
Embed widget