एक्सप्लोरर

Punjab Politics: पंजाब में आम आदमी पार्टी का बड़ा एक्शन, सभी ब्लॉक और सर्किल इंचार्ज के पदों को किया भंग

Punjab AAP: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में पंजाब के सभी ब्लॉक इंचार्ज और सर्किल इंचार्ज के पदों को आप ने तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया है.

Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा कदम उठाया है. पंजाब के सभी ब्लॉक इंचार्ज और सर्किल इंचार्ज के पदों को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया है. जल्द ही संगठन में विस्तार होगा और नए पदाधिकारियों कि नियुक्ति की जाएगी. गौरतलब है कि आप ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. इसी क्रम में आप ने अगस्त महीने में पंजाब में तीन लोकसभा क्षेत्र प्रभारी और नौ जिला प्रभारी की नियुक्ति की थी.

नेशनल जनरल सेक्रेटरी संदीप पाठक, सीएम भगवंत मान और स्टेट वर्किंग कमेटी अध्यक्ष बुधराम की सूची जारी की गई थी. सूची के अनुसार लुधियाना लोकसभा क्षेत्र से दीपक बंसल, जालंधर लोकसभा क्षेत्र से अश्वनी अग्रवाल और फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र से जगदेव सिंह बाम को प्रभारी बनाया गया था. वहीं, नौ जिलों के प्रभारी भी बनाए गए थे. सूची में जिन शख्सियतों को जिला प्रभारी और लोकसभा प्रभारी बनाया गया था, उसमें से ज्यादातर पार्टी से स्थापना काल से ही जुड़े हुए हैं और उनकी साफ-सुथरी छवि भी है.

जून में भी आप ने कई लोगों को सौंपी थी जिम्मेदारी

इससे पहले इसी साल जून महीने में आप ने पंजाब में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे. इस कड़ी में आप ने पार्टी संगठन की जिम्मेदारी कई लोगों को सौंपी थी. आप ने बुधराम को पंजाब का वर्किंग प्रेसिडेंट घोषित किया था. बुधराम आप के पंजाब के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं. वह मानसा जिले की बुधलाडा विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक हैं. पंजाब में आप की स्टेट यूनिट के अध्यक्ष मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं. मुख्यमंत्री के पास समय की कमी के चलते पार्टी ने वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त किया था. इसके अलावा चार प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव और यूथ विंग प्रेसिडेंट की भी घोषणा की गई थी.

ये भी पढ़ें- Punjab Politics: पंजाब में सियासी उठापटक, BJP को झटका, 3 पूर्व मंत्रियों समेत 8 नेता कांग्रेस में लौटे, जानिए क्या रही वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab News: जालंधर में सनसनी! कपड़ा व्यापारी की तेजधार हथियार से हत्या, पुल के पास मिला शव
Punjab News: जालंधर में सनसनी! कपड़ा व्यापारी की तेजधार हथियार से हत्या, पुल के पास मिला शव
मोहाली में सौतेले पिता की घिनौनी करतूत, नाबालिग बेटी से की छेड़छाड़, मां ने दर्ज कराई FIR
मोहाली में सौतेले पिता की घिनौनी करतूत, नाबालिग बेटी से की छेड़छाड़, मां ने दर्ज कराई FIR
Punjab: लापरवाही में तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने 2 दोस्तों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर
Punjab: लापरवाही में तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने 2 दोस्तों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर
Jalandhar News: होली से पहले जालंधर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा- 'इस बार खून की होली'
होली से पहले जालंधर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा- 'इस बार खून की होली'

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
US Israel Iran Strike: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
दुबई के होटल में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी महिला, तभी गिरी मिसाइल और हो गया धुआं-धुआं; देखें वीडियो
दुबई के होटल में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी महिला, तभी गिरी मिसाइल और हो गया धुआं-धुआं; देखें वीडियो
मिडिल ईस्ट में कितने हैं CBSE के कितने स्कूल, वहां कैसे होती है पढ़ाई?
मिडिल ईस्ट में कितने हैं CBSE के कितने स्कूल, वहां कैसे होती है पढ़ाई?
Embed widget