एक्सप्लोरर

क्या दूर हो गई पंजाब BJP चीफ सुनील जाखड़ की नाराजगी? पार्टी की बैठक में आए नजर

Punjab Politics: पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ एनडीए के मुख्यमंत्रियों-उपमुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल हुए. इससे पहले उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाई थी.

Punjab News: पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ गुरुवार को लंबे अरसे के बाद पार्टी के कार्यक्रम में नजर आए. बता दें कि 17 अक्टूबर को चंडीगढ़ में एनडीए के मुख्यमंत्रियों-उपमुख्यमंत्रियों की बैठक हुई थी. जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. इस दौरान प्रधानमंत्री का एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए सुनील जाखड़ भी पहुंचे. 

सुनील जाखड़ भी निजी होटल में बीजेपी व एनडीए के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों के बीच  नजर आए. इससे पहले जाखड़ ने लंबे अरसे से पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाई थी. लोकसभा चुनावों के बाद से वे पार्टी के कार्यक्रमों में नहीं जा रहे थे. 

जाखड़ के इस्तीफे की भी उड़ी थी अफवाह
अभी कुछ दिनों पहले ही सुनील जाखड़ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की भी अफवाह उड़ी थी. जिसपर पार्टी की नेताओं की तरफ से सफाई दी गई थी कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया. हालांकि पूरे घटनाक्रम पर जाखड़ ने अभी तक कुछ नहीं बोला. जाखड़ के इस्तीफा देने की वजह बीजेपी नेताओं के काम करने के तरीके से खुश नहीं होना बताया गया था. इसके साथ ही कहा जा रहा था कि रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्र सरकार में मंत्री बनाने से भी जाखड़ नाराज हैं.

वहीं निजी होटल में जब उनसे पार्टी से नाराजगी के बारे में सवाल किया तो उन्होंने यह कहते हुए टाल दिया कि आज इस मुद्दे पर बात नहीं करेंगे किसी और दिन करेंगे. अब चर्चाएं ये है कि क्या वाकई सुनील जाखड़ की नाराजगी दूर हो गई है या प्रधानमंत्री के दौरे की वजह से महज नेतृत्व के सामने हाजरी लगाई है. 

दूसरी तरफ पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है. बीजेपी इन उपचुनावों को पूरी ताकत से लड़ना चाहती हैं. ऐसे में सुनील जाखड़ क्या फिर से पार्टी के लिए सक्रिय होकर काम करेंगे या नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा. या फिर पंजाब बीजेपी को नया अध्यक्ष मिलने वाला है क्योंकि पार्टी अध्यक्ष की निष्क्रियता से पंजाब में पार्टी को नुकसान हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल ने पंजाब CM भगवंत मान को खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर स्वर्ण मंदिर परिसर में लगे 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे, बांटे भिंडरावाले के पोस्टर
स्वर्ण मंदिर परिसर में लगे 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे, बांटे भिंडरावाले के पोस्टर
Firozpur News: फिरोजपुर में ट्रक और पिकअप की टक्कर, अंतिम संस्कार में जा रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
फिरोजपुर में ट्रक और पिकअप की टक्कर, अंतिम संस्कार में जा रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
'लापता' पोस्टर के बाद बिक्रम मजीठिया के समर्थकों का पलटवार, लगे 'टाइगर अभी जिंदा है' वाले बोर्ड
'लापता' पोस्टर के बाद बिक्रम मजीठिया के समर्थकों का पलटवार, लगे 'टाइगर अभी जिंदा है' वाले बोर्ड
Punjab Politics: मध्य प्रदेश से पंजाब की सियासत साधने की जुगत में बीजेपी! कांग्रेस और आप की बढ़ेंगी मुश्किलें?
मध्य प्रदेश से पंजाब की सियासत साधने की जुगत में बीजेपी! कांग्रेस और आप की बढ़ेंगी मुश्किलें?

वीडियोज

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अगर खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
BCCI ने इंग्लैंड से टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल
BCCI ने इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Embed widget