एक्सप्लोरर

पंजाब BJP की चुनाव आयोग से मांग, बढ़ाई जाए वोटिंग की टाइमिंग, दी ये दलील

Punjab Lok Sabha Elections 2024: पंजाब में लोकसभा की 13 सीटों पर 1 जून को मतदान कराया जाना है. पंजाब इस वक्त हीटवेट की चपेट में है. ऐसे में बीजेपी ने निर्वाचन आय़ोग से खास अपील की है.

Punjab News: पंजाब बीजेपी ने चुनाव आयोग (Elections Commission) से वोटिंग की टाइमिंग बढ़ाने की मांग की है. गर्मी को देखते हुए टाइमिंग को सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक करने की मांग की गई है. पंजाब बीजेपी के चीफ सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने बुधवार को निर्वाचन को चिट्ठी लिखी है और उन्होंने मतदान की अवधि दो घंटे बढ़ाने की मांग की है. सुनील जाखड़ ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए इसकी मांग की है. 

सुनील जाखड़ ने सुबह छह बजे से लेकर शाम सात बजे तक मतदान कराने की मांग की है.  देशभर में मतदान हालांकि सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक कराया जा रहा है. पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें और यहां 1 जून को आखिरी चरण के तहत मतदान कराया जाएगा. निर्वाचन आयोग के नाम चिट्ठी में जाखड़ ने कहा कि पंजाब हीटवेव का जकड़ में है. ऐसे में मतदाताओं के लिए भीषण गर्मी के बीच मतदान करना बेहद चुनौतिपूर्ण होने जा रहा है. 

सुनील जाखड़ की निर्वाचन आयोग से यह अपील
गंभीर हीटवेव स्वास्थ्य़ के लिए बेहद खतरनाक है विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहद चुनौतिपूर्ण है. सुनील जाखड़ ने कहा, मतदान के आंकड़े में बढ़ौतरी और लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मैं बीजेपी पंजाब की ओऱ से अनुरोध करता हूं कि दिन के समय जिस वक्त ठंड रहती है तब मतदान की अवधि बढ़ाई जाए और सुबह छह बजे से शाम 7 बजे के बीच मतदान कराए जाने की इजाजत दी जाए.

पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी
पंजाब के मौसम की बात करें तो यहां तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है. मंगलवार को बठिंडा में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.जबकि अमृतसर 43.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 41.7 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट का 43.6, बरनाला में 43.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 42.8, जालंधर का 42.5 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर में 44.3 डिग्री सेल्सियस और गुरदास में अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें- पंजाब में वोटिंग से पहले EC का बड़ा फैसला, जालंधर और लुधियाना के पुलिस कमिश्नर का किया ट्रांसफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कातिल बहू का खूनी ड्रामा! बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर सास को मार डाला, फिर पुलिस को बुलाया, जाल में फंसी
कातिल बहू का खूनी ड्रामा! बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर सास को मार डाला, फिर पुलिस को बुलाया, जाल में फंसी
DC -SSP को घर मिल सकते हैं तो जजों को क्यों नहीं? हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब
DC -SSP को घर मिल सकते हैं तो जजों को क्यों नहीं? हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब
लुधियाना निवेश घोटाला! पूर्व जिला अटॉर्नी के परिवार से 60 लाख की ठगी, CEO-पत्नी समेत 5 पर केस दर्ज
लुधियाना निवेश घोटाला! पूर्व जिला अटॉर्नी के परिवार से 60 लाख की ठगी, CEO-पत्नी समेत 5 पर केस दर्ज
Punjab: 'रीत ने मुझे बर्बाद कर दिया', 21 सेकंड का सुसाइड वीडियो बना युवक ने दी जान
Punjab: 'रीत ने मुझे बर्बाद कर दिया', 21 सेकंड का सुसाइड वीडियो बना युवक ने दी जान

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget