एक्सप्लोरर

पंजाब उपचुनाव: कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की पत्नी अमृता वडिंग को दिया टिकट

Amrita Warring: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग गिद्देरबाहा सीट से विधायक थे. अब वो लोकसभा के सदस्य हैं. अब उनकी पत्नी पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है.

कांग्रेस ने पंजाब में विधानसभा की चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. मंगलवार (22 अक्टूबर) को जारी लिस्ट के मुताबिक, गिद्देरबाहा से अमृता वडिंग को टिकट दिया है. वो पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की पत्नी हैं. वडिंग के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद ये सीट खाली हो गई है. अब पार्टी ने उनकी पत्नी पर भरोसा जताया है.

इसके अलावा बरनाला सीट से  कुलदीप सिंह ढिल्लो, डेरा बाबा नानक से जतिंदर कौर और चब्बेवाल से पार्टी ने रंजीत कुमार को टिकट दिया है. 

13 नवंबर को वोटिंग, 23 को नतीजे

चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे. चार विधानसभा सीट पर उपचुनाव की जरूरत इन सीटों के विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने की वजह से पड़ी है. बरनाला विधानसभा सीट गुरमीत सिंह मीत हेयर के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद खाली हुई थी. हेयर ने 2017 और 2022 में यह सीट जीती थी. तत्कालीन विधायक राज कुमार चब्बेवाल के होशियारपुर से लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद इस सीट पर चुनाव कराना जरूरी हो गया था.

बीजेपी ने तीन सीटों पर उतारे उम्मीदवार

इससे पहले मंगलवार को बीजेपी ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे. पार्टी ने पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को गिद्देरबाहा सीट से मैदान में उतारा. बादल साल 2023 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे.

बरनाला सीट से पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों को टिकट दिया है. ढिल्लों इस सीट से दो बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक रह चुके हैं. उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था. ढिल्लों को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का बेहद करीबी माना जाता है.

वहीं बीजेपी ने डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र से रविकरण कहलों को टिकट दिया है. कहलों पहले  शिरोमणि अकाली दल में थे लेकिन उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निकाल दिया गया था. इसी साल मई में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा था.पिछले विधानसभा चुनाव में डेरा बाबा नानक से सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जीत दर्ज की थी. रंधावा के गुरदासपुर से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी. बीजेपी ने चब्बेवाल सीट से किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है.

पंजाब में मंडियों से धान की लिफ्टिंग न होने पर किसान परेशान, कहा- 'सरकार ने समय पर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: झांसी में पकड़ी गई 524 गैस सिलेंडर्स की चोरी, बस्ती में सुबह 4 बजे से लाइन में लगे लोग दौड़े
Live: झांसी में पकड़ी गई 524 गैस सिलेंडर्स की चोरी, बस्ती में सुबह 4 बजे से लाइन में लगे लोग दौड़े
Punjab News: बठिंडा-बरनाला नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी और 3 साल की बच्ची की मौत
Punjab News: बठिंडा-बरनाला नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी और 3 साल की बच्ची की मौत
ईरान युद्ध का असर अब पंजाब की रसोई तक पहुंचा, फरीदकोट में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप
ईरान युद्ध का असर अब पंजाब की रसोई तक पहुंचा, फरीदकोट में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप
Punjab News: महिलाओं पर टिप्पणी से घिरे सुखपाल सिंह खैरा, पंजाब महिला आयोग ने दिए जांच के आदेश
महिलाओं पर टिप्पणी से घिरे सुखपाल सिंह खैरा, पंजाब महिला आयोग ने दिए जांच के आदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
Parliament Session 2026 Live: जगदंबिका पाल ने सांसद के बोलने का समय घटाया तो भड़के चंद्रशेखर, चेयर से की जमकर बहस
Live: जगदंबिका पाल ने सांसद के बोलने का समय घटाया तो भड़के चंद्रशेखर, चेयर से की जमकर बहस
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
The Taj Story OTT Release: पांच महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होगी परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
ओटीटी पर रिलीज होने जा रही ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Burning Eyes Reasons: घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण
घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
Embed widget