एक्सप्लोरर

Punjab Politics: नवजोत सिद्धू के BJP में जाने की अटकलों पर CM मान का तंज, 'जिस पार्टी में शामिल होते हैं उसके...'

Bhagwant Mann: पंजाब सरकार को कई मुद्दों को लेकर घेरने वाले नवजोत सिद्धू पर सीएम भगवंत मान ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पारंपरिक पार्टियां उनसे ईर्ष्या करती हैं, क्योंकि वो सामान्य परिवार से हैं.

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए उन्हें एक 'बेकार दलबदलू' बताया जो जिस भी पार्टी में शामिल होते हैं उसके लिए 'बोझ' बन जाते हैं. एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सीएम मान ने अलग-अलग सरकारी विभागों में 457 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए यहां आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया.

‘पारंपरिक पार्टियां उनसे ईर्ष्या करती हैं’

सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार युवाओं को राज्य की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में अभिन्न अंग बनाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि पारंपरिक पार्टियां उनसे ईर्ष्या करती हैं क्योंकि वह एक सामान्य परिवार से हैं. उन्होंने कहा कि ये नेता जो मानते हैं कि उन्हें शासन करने का दैवीय अधिकार है, वे यह बात हजम नहीं कर पा रहे हैं कि एक आम आदमी राज्य को 'कुशलतापूर्वक' चला रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि इन नेताओं ने लंबे समय तक लोगों को बेवकूफ बनाया लेकिन अब जनता उनके दुष्प्रचार के बहकावे में नहीं आएगी.

सिद्धू के बीजेपी में वापस जाने की चल रही हैं चर्चाएं

बता दें कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की बीजेपी में वापसी को लेकर भी अफवाहों का बाजार गर्म है. इसी बीच सोमवार को सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था. 10 सेकंड के इस वीडियो में सिद्धू कह रहे हैं कि हमारी अफवाहों का धुंआ वहां से उठता है गुरु, जहां हमारे नाम से आग लग जाती है. उनका इशारा किस ओर था, ये स्पष्ट तौर पर कुछ कहा नही जा सकता. वहीं सिद्धू कुछ दिनों से पार्टी से थोड़ा अलग चलते भी दिखाई दे रहे हैं वो कांग्रेस की मीटिंगों में भी शामिल नहीं हो रहे हैं. वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन की बैठक में भी नहीं पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें: Earthquake: पंजाब के तरन तारन में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget