एक्सप्लोरर

Punjab News: विधायक राज कुमार चब्बेवाल के AAP में शामिल होने पर भड़के प्रताप सिंह बाजवा, कहा- 'ऐसे दलबदलुओं को...'

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले विधायक राज कुमार चब्बेवाल के AAP में शामिल होने पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि उनसे ऐसी शर्मनाक हरकत की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी.

Punjab News: विधायक राज कुमार चब्बेवाल शुक्रवार को कांग्रेस से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके है. जिसको लेकर कांग्रेस नेताओं में भारी नाराजगी है. इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि डॉ. राज कुमार चब्बेवाल जैसा व्यक्ति दल-बदल कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गया. पंजाब कांग्रेस के अंदर उनका बहुत सम्मान किया जाता था. उनसे ऐसी शर्मनाक हरकत की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी.

‘दलबदलुओं को सबक सिखाने का आग्रह’
मैं पंजाब के लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में ऐसे दलबदलुओं को सबक सिखाने का आग्रह करता हूं. वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने एक्स पर सीएम भगवंत मान का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह सच है कि तितलियां बदलने से पंजाब में कुछ भी सुधार नहीं हुआ है. पंजाबी इसे 2024 में देखेंगे.

‘नवजोत सिंह सिद्धू की भी आई प्रतिक्रिया’
वहीं राज कुमार चब्बेवाल के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की भी प्रतिक्रिया आई. सिद्धू ने अपने शायराना अंदाज में कहा कुछ तो रही होंगी उनकी मजबूरियां, यूहीं कोई बेवफा नहीं होता. किरदार का मुश्किल वक्त में ही पता लगता है. वहीं उन्होंने कहा कि कोई पार्टी छोड़कर जा रहा है तो इसमें राजा वडिंग का कोई कसूर नहीं है वो तो पोस्ट के लिए इधर-उधर जा रहे है.

‘राज कुमार चब्बेवाल को लोकसभा टिकट दे सकती है AAP’
आम आदमी पार्टी में शामिल होने के साथ ही राज कुमार चब्बेवाल को लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने की चर्चाएं तेज हो गई है. जिस तरह फतेहगढ़ साहिब से पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जेपी कांग्रेस छोड़कर AAP में शामिल हुए और पार्टी ने उन्हें फतेहगढ़ साहिब से लोकसभा का टिकट दिया है. उसी तरह अब चर्चाएं हे कि AAP राज कुमार चब्बेवाल को भी लोकसभा चुनाव के मैदान में उतार सकती है. चर्चाएं तो यहां तक है कि उन्हें होशियारपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: AAP को झटका! सांसद सुशील रिंकू और MLA शीतल अंगुराल बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab News: पंजाब में अधिकारी की मौत पर उठ रहा सियासी तूफान, CM आवास घेरने उतरे सभी विपक्षी दल!
पंजाब में अधिकारी की मौत पर उठ रहा सियासी तूफान, CM आवास घेरने उतरे सभी विपक्षी दल!
लुधियाना में दिनदहाड़े बड़ी वारदात! महिला की सोने की चैन छीनकर फरार हुए लुटेरे
लुधियाना में दिनदहाड़े बड़ी वारदात! महिला की सोने की चैन छीनकर फरार हुए लुटेरे
Punjab Weather: पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश से बढ़ी ठंड, 22 से 26 मार्च तक फिर बारिश के आसार
Punjab Weather: पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश से बढ़ी ठंड, 22 से 26 मार्च तक फिर बारिश के आसार
पंजाब के मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा, अधिकारी ने खुदकुशी के लिए ठहराया था जिम्मेदार
पंजाब के मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा, अधिकारी ने खुदकुशी के लिए ठहराया था जिम्मेदार

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India Flights: ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
Ashok Kharat News: अशोक खरात पर डबल शिकंजा, 3 और महिलाओं ने की शिकायत, आयकर जांच की भी तैयारी
नासिक में अशोक खरात पर डबल शिकंजा, 3 और महिलाओं ने की शिकायत, आयकर जांच की भी तैयारी
'शर्म आनी चाहिए', 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट, बोले- दुख होता है
'शर्म आनी चाहिए', 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
बिना सोचे-समझे अबॉर्शन पिल्स तो नहीं खाती हैं आप, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान?
बिना सोचे-समझे अबॉर्शन पिल्स तो नहीं खाती हैं आप, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान?
पहली बार गोद में आया नवजात तो कांपने लगे पिता के हाथ, भावुक कर देगा इंटरनेट पर वायरल वीडियो
पहली बार गोद में आया नवजात तो कांपने लगे पिता के हाथ, भावुक कर देगा इंटरनेट पर वायरल वीडियो
Embed widget