एक्सप्लोरर

अमृतसर में अमेरिका से आए अवैध प्रवासियों के प्लेन की लैंडिंग पर लघमासान, CM मान के समर्थन में उतरे कांग्रेस सांसद

US Illegal Migrants: मनीष तिवारी ने कहा, CM भगवंत मान की बात बिल्कुल सही है कि उनको पंजाब में क्यों लाया जा रहा है? यह विमान दिल्ली में भी लैंड कर सकता था. आप क्या संदेश देना चाह रहे हैं?

Indian Illegal Immigrants Deportation from America: अमेरिका से अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर एक फ्लाइट 5 फरवरी 2025 को अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरी. इस विमान में 104 भारतीय नागरिक थे. अब सूत्रों के के अनुसार, अमेरिका से दूसरा विमान 119 अवैध भारतीयों को लेकर आज (15 फरवरी) को रात 10 बजे तक अमृतसर हवाई अड्डे पहुंच सकता है.  ऐसे में अब फ्लाइट के पंजाब में उतरने को लेकर सिसायत तेज हो गई है. 

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आरोप लगाया है कि अमृतसर में अमेरिकी विमान की लैंडिंग राज्य को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है. अब कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी अब भगवंत मान का समर्थन किया है. उन्होंने कहा, "बुनियादी बात है यह है कि जो लोग अमेरिका गए थे, चाहे वो पंजाब से थे या गुजरात से थे या हरियाणा से थे, वो सभी आर्थिक मौके के लिए अमेरिका गए थे."

विमान दिल्ली में भी लैंड कर सकता था- मनीष तिवारी
मनीष तिवारी ने कहा, "भगवंत मान की बात बिल्कुल सही है कि उनको पंजाब में क्यों लाया जा रहा है? यह विमान दिल्ली में भी लैंड कर सकता था. आप क्या संदेश देना चाह रहे हैं? आप यह संदेश देना चाहते हैं कि जो लोग बाहर जाते हैं वो सिर्फ पंजाब से जाते हैं."

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने क्या कहा?
वहीं भगवंत मान के बयान पर कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा, "भगवंत मान ने जो कहा वह केवल सुर्खियां बटोरने के लिए था. यह सब अर्थहीन था. फ्लाइट को दिल्ली में उतारना चाहिए था. पंजाब को किसी भी तरह से बदनाम नहीं किया जा रहा है. पंजाब में बहुत सारे एनआरआई हैं और वे हमारी अर्थव्यवस्था में बड़े पैमाने पर योगदान देते हैं. पंजाबी विदेश में खुशहाल जीवन जी रहे हैं."

उन्होंने कहा, "इतने बड़े पैमाने पर हो रहे अप्रवासियों को रोकने के लिए सरकारें क्या कर रही हैं? राज्य सरकार ने हमारे लोगों को रोजगार देने के लिए क्या किया है और राज्य की कानून व्यवस्था कैसी है? पंजाब के लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं, इसलिए वे अमेरिका जाना पसंद करते हैं. यूरोप और यूएई में भी बड़ी संख्या में भारतीय प्रवास कर रहे हैं. यह हमारे देश की स्थिति को दर्शाता है. बीजेपी और आप सरकार को इस पर गौर करना चाहिए."

सीएम ने क्या कहा? 
सीएम भगवंत मान कहा कि बीजेपी की सरकार पंजाब के साथ भेदभाव करती है और राज्य को बदनाम करने का कोई मौका नहीं चूकती है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार साजिश के तहत अप्रवासियों को अमृतसर ला रही है. मान ने बताया कि अमेरिका से आने वाले दूसरे जत्थे में सिर्फ 67 पंजाब के हैं, जबकि हरियाणा के 33, गुजरात के 8, यूपी के 3 पैसेंजर हैं. इसके अलावा गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान के भी दो-दो अप्रवासी है. हिमाचल और जम्मू-कश्मीर का भी एक-एक पैसेंजर है.

ये भी पढ़ें- भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन में पंजाब सरकार, CM भगवंत मान ने उठाया यह बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget