एक्सप्लोरर

पंजाब नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, 21 दिसंबर को होगी वोटिंग और काउंटिंग, तैयारी पूरी

Punjab Municipal Election: 21 दिसंबर को पंजाब के पाँच नगर निगम और 44 नगर परिषद चुनाव के लिए वोटिंग। 37.32 लाख मतदाता करेंगे मतदान। 344 मतदान क्षेत्र अतिसंवेदनशील, 665 संवेदनशील घोषित। 1,609 मतदान केंद्रों पर 3,809 मतदान बूथ

Punjab Nagar Nigam Chunav: पंजाब में पांच नगर निगमों और 44 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए 21 दिसंबर को मतदान होगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने रविवार को यह जानकारी दी. आयोग के मुताबिक, नगर निकाय चुनावों के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राज्य निर्वाचन आयुक्त राज कमल चौधरी ने बताया कि पांच नगर निगमों और 44 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान 21 दिसंबर को सुबह 7.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक होगा.

निर्वाचन आयुक्त ने बताया, ‘‘आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी.’’ पंजाब के जिन पांच नगर निगमों के लिए चुनाव हो रहे हैं वे हैं अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा. राज कमल चौधरी ने बताया कि नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया 9 दिसंबर से शुरू होगी और अंतिम तिथि 12 दिसंबर होगी. नामांकन पत्रों की जांच 13 दिसंबर को की जाएगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर होगी.

नगर निगम चुनाव के लिए EVM की व्यवस्था
उन्होंने बताया कि इन चुनावों में 37.32 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं जिनमें 17.75 लाख महिलाएं और 204 तृतीय लिंगी मतदाता शामिल हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त चौधरी ने कहा कि मतदान के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जाएगा. चुनाव में इस्तेमाल के लिए पर्याप्त संख्या में ईवीएम की व्यवस्था की गई है. 

मतदान पूरा होने के बाद उसी दिन मतदान केंद्र पर मतों की गिनती की जाएगी. नगर निगमों के 381 वार्ड और नगर परिषदों/नगर पंचायतों के 598 वार्ड के लिए मतदान होगा. पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है और एक व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की गई है. 

सुरक्षाबलों के हजारों जवान किए जाएंगे तैनात
कुल 1,609 मतदान स्थल बनाए जाएंगे जिनमें 3,809 मतदान बूथ हैं. इनमें से 344 मतदान स्थलों को अतिसंवेदनशील और 665 को संवेदनशील घोषित किया गया है. पुलिस विभाग और होमगार्ड के कुल 21,500 कर्मियों को तैनात किया जाएगा. पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मतदान स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए अधिकृत किया गया है. 

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, करीब 23 हजार चुनाव कर्मियों को चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात किया जाएगा. चुनाव के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और प्रादेशिक सिविल सेवा (PCS) के 25 अधिकारियों को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं अशोक मित्तल? जिन्हें AAP ने राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा में उपनेता की दी जिम्मेदारी
कौन हैं अशोक मित्तल? जिन्हें AAP ने राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा में उपनेता की दी जिम्मेदारी
संगरूर: बच्चों का झगड़ा सुलझाने गया था 50 साल का शख्स, किरच से मारकर कर दी हत्या
संगरूर: बच्चों का झगड़ा सुलझाने गया था 50 साल का शख्स, किरच से मारकर कर दी हत्या
पंजाब चुनाव से पहले एडवोकेट HS फुल्का BJP में शामिल, राजा वडिंग ने बताया कांग्रेस पर पड़ेगा क्या असर
पंजाब चुनाव से पहले एडवोकेट HS फुल्का BJP में शामिल, राजा वडिंग ने बताया कांग्रेस पर पड़ेगा क्या असर
'भारतीय सिस्टम को संदेश देना था', BJP दफ्तर के पास हुए ब्लास्ट पर बोला सुखजिंदर बब्बर | 5 बड़ी बातें
'भारतीय सिस्टम को संदेश देना था', BJP दफ्तर के पास हुए ब्लास्ट पर बोला सुखजिंदर बब्बर | 5 बड़ी बातें

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान से जंग के बीच एक और यूरोपीय देश ने US को दिया झटका, गालिबाफ का दावा- 70 लाख लोग सेना में आने को तैयार
ईरान से जंग के बीच एक और यूरोपीय देश ने US को दिया झटका, गालिबाफ का दावा- 70 लाख लोग सेना में आने को तैयार
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
ऋषभ पंत का अपमान, संजीव गोयनका पर भड़के IPL के फाउंडर ललित मोदी, बोले- ड्रामा कम करो...
ऋषभ पंत का अपमान, संजीव गोयनका पर भड़के IPL के फाउंडर ललित मोदी, बोले- ड्रामा कम करो
Explained: क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया! जानें तब-अब में 5 बड़े फर्क
क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया!
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
Viral video: पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
Embed widget