एक्सप्लोरर

Paramjit Singh Panjwar: आतंक के एक और अध्याय का अंत, पंजाब को दहलाने की साजिश रचने वाले परमजीत की लाहौर में हत्या

KCF के प्रमुख परमजीत सिंह पंजवड़ को शनिवार को पाकिस्तान के लाहौर में मौत के घाट उतार दिया गया. पंजवड़ पंजाब में आंतकवाद को हवा देकर ISI के इशारे पर नेटवर्क चला रहा था

Paramjit Singh Panjwar Killed:  खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) का प्रमुख आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़ शनिवार को मौत के घाट उतार दिया गया. पाकिस्तान के लाहौर में गोलियां दागकर उसकी हत्या कर दी गई. परमजीत सिंह पंजवड़ लाहौर में बैठकर ही ख़ालिस्तान समर्थित गतिविधियों को अंजाम दिलवाता था. पंजवड़ की मौत से आतंक का एक अध्याय समाप्त हो गया है. आईएसआई के मंसूबों पर पानी फिर गया है. नशे के तस्करी के माध्यम से पंजवड़ अपने संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स को जिंदा रखे हुए थे. 

लाभ सिंह की मौत के बाद पंजवड़ ने संभाली कमान
आपको बता दें कि 12 जुलाई 1988 को सुरक्षा बलों ने खालिस्तान कमांडो फोर्स की कमान संभालने वाले लाभ सिंह को मार गिराया था. जिसके बाद परमजीत सिंह पंजवड़ का उदय हुआ और पंजवड़ खालिस्तान कमांडो फोर्स का प्रमुख बन गया. वो पाकिस्तान में मलिक सरदार सिंह के नाम से रह रहा था. भारतीय एजेंसियों के अनुसार, 30 जून 1999 को चंडीगढ़ में पासपोर्ट कार्यालय के पास जो बम ब्लास्ट हुआ था, वो परमजीत सिंह पंजवड़ ने ही कराया था. इस बम ब्लास्ट में 4 लोग घायल हुए थे, बम को स्कूटर की डिग्गी में रखा गया था.

बाइक सवारों ने दागी गोलियां
सूत्रों की मानें तो परमजीत सिंह पंजवड़ को लाहौर में कुछ बाइक सवारों ने निशाना बनाया. पंजवड़ जिस सोसाइटी में रह रहा था वहां घुसकर हमलावरों ने पंजवड़ पर फायरिंग की जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. गौरतबल है कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने साल 2020 में जिन 9 आतंकियों की लिस्ट जारी की थी उसमें परमजीत सिंह पंजवड़ का नाम भी शामिल था. 

भारत में कई हत्याओं के लिए जिम्मेदार था पंजवड़
1990 में केसीएफ की कमान संभालने के बाद परमजीत सिंह पंजवड़ ने अपने संगठन को काफी मजबूत किया. उसने कनाडा, यूके, जर्मनी तक अपने लिंक बनाए और लाहौर को अपना ठिकाना बना लिया. पंजवड़ ने भारतीय सुरक्षा बलों, सीआरपीएफ , बीएसएफ और अन्य पुलिस बलों को भी अपना निशाना बनवाया. केएसीएफ का मकसद था कि एक अलग सिख राज्य का निर्माण किया जाए.

यह भी पढ़ें: Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ का फिर दिखा असर, हल्की बारिश से सुबह और शाम का मौसम हुआ सुहावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ludhiana News: लुधियाना MBD मॉल कर्मचारी की हत्या! सुबह खाली प्लॉट में मिला युवक का लाश
लुधियाना MBD मॉल कर्मचारी की हत्या! सुबह खाली प्लॉट में मिला युवक का लाश
Punjab Weather: पंजाब में फिर पड़ेगी भीषण गर्मी! IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें अगले दिनों का हाल
पंजाब में फिर पड़ेगी भीषण गर्मी! IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें अगले दिनों का हाल
Punjab News: पटियाला में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत! परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
पटियाला में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत! परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
Punjab Weather Update: पंजाब में कब बदलेगा मौसम? जानें बारिश और हीटवेव का पूरा अपडेट
पंजाब में कब बदलेगा मौसम? जानें बारिश और हीटवेव का पूरा अपडेट

वीडियोज

YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
INDIA Bloc Meeting LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office: वरुण धवन की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
'है जवानी तो इश्क होना है' हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
Embed widget