एक्सप्लोरर

Punjab University Election: पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में NSUI के जतिंदर सिंह बने अध्यक्ष, किस पद पर कौन जीता?

Punjab University Election Result: छात्र संघ चुनाव में साथ नाम के संगठन की रणमीकजोत कौर उपाध्यक्ष चुनी गई हैं. वहीं जेजेपी के छात्र संगठन के दीपक गोयल सचिव चुने गए हैं.

Punjab University Election: पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने जीत हासिल की. एनएसयूआई के जतिंदर सिंह नए छात्र संघ अध्यक्ष बने हैं. पिछले साल एबीवीपी से आए सीवाईएसएस के आयुष खटकर ने एबीवीपी के हरीश गुर्जर को 660 वोटों से हराया था. साथ (Sath) नामक संगठन की रणमीकजोत कौर वाइस प्रेसिडेंट बनी हैं जबकि जन नायक जनता पार्टी के छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (आईएनएसओ) के दीपक गोयत सचिव चुने गए हैं. पंजाब यूनिवर्सिटी हेल्पिंग हैंड (पीयूएचएच) के गौरव चहल ज्वाइंट सेक्रेटरी चुने गए हैं.

चार सदस्यीय पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस छात्र परिषद के लिए मतदान बुधवार को 1,200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती के बीच शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ था. 21 उम्मीदवार मैदान में थे. कुल 320 मतपेटियों के साथ 170 मतदान केंद्रों की व्यवस्था की गई थी. पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संघ (पीयूएसयू), पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संगठन (एसओपीयू), भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई), अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (आईएनएसओ) छात्र संघ के चुनावी मैदान में थी.

Punjab News: पंजाब में BJP की बड़ी कार्रवाई, पार्टी विरोधी गतिविधि के चलते ये चार नेता निष्कासित

अध्यक्ष के शीर्ष पद के लिए नौ उम्मीदवार और उपाध्यक्ष, सचिव तथा संयुक्त सचिव पदों के लिए चार-चार उम्मीदवार मैदान में थे. दविंदर पाल सिंह (पूसा), दिव्यांश ठाकुर (छात्र युवा संघर्ष समिति या सीवाईएसएस), जतिंदर सिंह (एनएसयूआई), कुलदीप सिंह (हरियाणा स्टूडेंट्स एसोसिएशन), मनिका छाबड़ा (पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन ललकार), प्रतीक कुमार (स्टूडेंट्स फॉर सोसाइटी), राकेश देशवाल (एबीवीपी), सक्षम सिंह (स्वतंत्र) और युवराज गर्ग (भारतीय छात्र संगठन) शीर्ष पद के लिए मैदान में थे. 

चारों पदों के लिए कुल 110 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे. चुनाव से पहले तीन गठबंधन उभर कर सामने आए. सीवाईएसएस ने हिमाचल छात्र संघ (एचआईएमएसयू) से हाथ मिलाया. आईएनएसओ ने एसओआई और हिमाचल प्रदेश छात्र संघ के साथ गठबंधन किया, जबकि पंजाब यूनिवर्सिटी हेल्पिंग हैंड्स (पीयूएचएच) ने एबीवीपी के साथ गठबंधन किया.

पिछले साल एनएसयूआई दो पदों पर कब्जा करने में कामयाब रही थी, जिसमें हर्षदीप सिंह बाथ को उपाध्यक्ष और मनीष बूरा को संयुक्त सचिव चुना गया था. सचिव पद एबीवीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार प्रवेश बिश्नोई को मिला था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा पर AAP का बड़ा बयान, 'उनकी चुप्पी निराशाजनक, संसद में...'
राघव चड्ढा पर AAP का बड़ा बयान, 'उनकी चुप्पी निराशाजनक, संसद में...'
परिवहन कर्मियों को मान सरकार का 'सुरक्षा कवच', ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज, पटियाला कैंप में बने सेहत कार्ड
परिवहन कर्मियों को मान सरकार का 'सुरक्षा कवच', ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज, पटियाला कैंप में बने सेहत कार्ड
Punjab: गुरदासपुर के सरकारी स्कूल में चोरी, गैस सिलेंडर और मिड-डे मील का सामान ले उड़े चोर
Punjab: गुरदासपुर के सरकारी स्कूल में चोरी, गैस सिलेंडर और मिड-डे मील का सामान ले उड़े चोर
Punjab: क्रिकेट खेल रहे थे, अचानक आसमान से गिरी बिजली, 1 लड़के की दर्दनाक मौत, 2 घायल
Punjab: क्रिकेट खेल रहे थे, अचानक आसमान से गिरी बिजली, 1 लड़के की दर्दनाक मौत, 2 घायल

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget