एक्सप्लोरर

Sidhu Moosewala Death Anniversary: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पहली बरसी आज, पंडाल में ये चीजें आएंगी नजर

मनसा की दाना मंडी में आज पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पहली बरसी मनाई जाएगी. इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

Punjab News:  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की पहली बरसी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. सिद्धू मूसेवाला की जयंती पर मनसा की दाना मंडी में उनकी प्रतिमा को 5911 ट्रैक्टर पर दर्शन के लिए रखा जाएगा. आज 19 मार्च को सिद्धू मूसेवाला की पहली बरसी मनाई जाएगी और इसको लेकर मनसा की अनाज मंडी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. लोगों से पहली वर्षगांठ के कार्यक्रम में शांतिपूर्ण तरीके से शामिल होने का अनुरोध किया गया है.

मूसेवाला की थार भी आएगी नजर

मनसा एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. वहीं सिद्धू मूसेवाला की टीम ने कहा कि मनसा की ओर से आने वाले पहले गेट से आम लोगों का प्रवेश होता है. साथ ही दूसरे गेट से वीवीआईपी के लिए और तीसरे गेट पर लंगर की व्यवस्था की गई है. सिद्धू मूसेवाला की अंतिम सवारी थार और 5911 ट्रैक्टर सहित उनकी प्रतिमा को पंडाल में रखा जाएगा. 

कांग्रेस अध्यक्ष ने किया ट्वीट

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने सिद्धू मूसेवाला की पहली बरसी को लेकर ट्वीट किया है. राजा वेडिंग ने ट्वीट मे लिखा कि, "हमारे प्यारे शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की पहली पुण्यतिथि 19 मार्च को नई अनाज मंडी मनसा में मनाई जाएगी. मैं सभी से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील करता हूं."

आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई 2022 को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के मुताबिक,  अभी तक इस मामले में 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी मुठभेड़ में मारे गए और 5 को भारत के बाहर से लाया जाना है, जिसके लिए राज्य सरकार केंद्र और अन्य एजेंसियों के संपर्क में है, और हाल ही में जेल से एबीपी न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दावा किया है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या गोल्डी बराड़ ने की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raghav Chadha News: 'राघव चड्ढा बीजेपी के साथ...' राज्यसभा सांसद के मुद्दे पर बोले पंजाब के सीएम भगवंत मान
'राघव चड्ढा बीजेपी के साथ...' राज्यसभा सांसद के मुद्दे पर बोले पंजाब के सीएम भगवंत मान
Punjab: रिश्तों का कत्ल! 'मुंहबोली बहन' बनाकर राजस्थान ले गया, 10 दिनों तक बंधक बनाकर किया रेप
रिश्तों का कत्ल! 'मुंहबोली बहन' बनाकर राजस्थान ले गया, 10 दिनों तक बंधक बनाकर किया रेप
चीमा गांव को मिली वर्ल्ड क्लास सुविधा, CM मान ने किया 30 बेड वाले 'अत्याधुनिक' अस्पताल का उद्घाटन
चीमा गांव को मिली वर्ल्ड क्लास सुविधा, CM मान ने किया 30 बेड वाले 'अत्याधुनिक' अस्पताल का उद्घाटन
'पंजाब में ऐसे तत्व काम कर रहे हैं...', पंजाब BJP हेडक्वार्टर के बाहर ग्रेनेड हमले पर सियासत तेज
'पंजाब में ऐसे तत्व काम कर रहे हैं...', पंजाब BJP हेडक्वार्टर के बाहर ग्रेनेड हमले पर सियासत तेज

वीडियोज

MG Windsor Long Term Review #mg #mgwindsor #mgwindsorev #autolive
Mercedes G450d India review: What Makes the G Wagon So Iconic? | #mercedes #autolive #gwagon
Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
INS तारागिरी की भारतीय नौसेना में एंट्री, समंदर में ताकत दोगुनी, राजनाथ सिंह ने दिया PAK को मिर्ची लगाने वाला मैसेज
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
जियोपॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी और स्ट्रैटजी..., मिडिल ईस्ट जंग के बीच बोले नेवी चीफ- बदल रहा सुरक्षित वातावरण
जियोपॉलिटिक्स, टेक्नोलॉजी और स्ट्रैटजी..., मिडिल ईस्ट जंग के बीच बोले नेवी चीफ- बदल रहा सुरक्षित वातावरण
Watch: लाइव टीवी पर पाकिस्तान की फजीहत, सरेआम PSL का बना मजाक; फैंस बोले- भिखारी...
लाइव टीवी पर पाकिस्तान की फजीहत, सरेआम PSL का बना मजाक; फैंस बोले- भिखारी...
राजपाल यादव का खुलासा जेल में नहीं मिला कोई खास ट्रीटमेंट, बोले-'हर हाल में जीना सीख लिया'
राजपाल यादव का खुलासा जेल में नहीं मिला कोई खास ट्रीटमेंट, बोले-'हर हाल में जीना सीख लिया'
Explained: कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी, आजम खान... साइडलाइन नेताओं की लंबी है लिस्ट
कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी.. साइडलाइन नेताओं की लंबी लिस्ट
CBSE ने बदली पढ़ाई की तस्वीर, क्लास 6 से तीसरी भाषा जरूरी, 9-10 में हुनर और तकनीक पर जोर
CBSE ने बदली पढ़ाई की तस्वीर, क्लास 6 से तीसरी भाषा जरूरी, 9-10 में हुनर और तकनीक पर जोर
Viral Video : कुछ नहीं दीदी ड्राइविंग लाइसेंस लेने आई हैं... स्कूटी चलाने की स्किल देख घूम गया RTO का माथा; देखें वीडियो
कुछ नहीं दीदी ड्राइविंग लाइसेंस लेने आई हैं... स्कूटी चलाने की स्किल देख घूम गया RTO का माथा; देखें वीडियो
Embed widget