एक्सप्लोरर

Punjab Politics: आज राहुल गांधी से मिलेंगे पंजाब कांग्रेस के नेता, AAP से गठबंधन पर हो सकती है चर्चा

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब के अमृतसर का दौरा करेंगे. वह दरबार साहिब में माथा भी टेकेंगे. पंजाब कांग्रेस के नेताओं से गठबंधन के मसले पर कर सकते हैं चर्चा.

Punjab News: ड्रग्स मामले में नाम आने पर दो दिन पहले पंजाब (Punjab) कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खेहरा (Sukhpal Singh Khaira) की गिरफ्तारी के बाद से प्रदेश की राजनीति में भूचाल की स्थिति है. पंजाब कांग्रेस (Congress) के नेता इसका खुला विरोध कर रहे हैं. इस घटना ने इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) की दो प्रमुख पार्टियों के बीच लोकसभा चुनाव (Lok sabha Election) से पहले आपसी मतभेदों को सामने लाकर रख दिया है. इस बीच दो अक्टूबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज निजी दौरे पर पंजाब पहुंचेंगे. लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले राहुल गांधी के अमृतसर दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है. राहुल गांधी अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब में माथा भी टेकेंगे और सेवा करेंगे. 

दरअसल, पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्ता में है. कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल की भूमिका है. दोनों दल इंडिया गठबंधन में प्रमुख पार्टियों में शुमार है. इसके बावजूद ड्रग्स मामले में कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी ने दोनों दलों के बीच सियासी तकरार की स्थिति पैदा कर दी है. कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने आप के रुख देखते हुए इस मसले पर चुप्प है, लेकिन पंजाब कांग्रेस नेता आप के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग, कद्दावर नेता प्रताप सिंह बाजवा समेत अधिकांश नेता गठबंधन का खुला विरोध कर रहे हैं. आप से गठबंधन के पक्ष में रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को सुखपाल खेहरा के बाद गठबंधन नहीं करने की वकालत की है. दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल भी I.N.D.I.A गठबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग हैं. 

आप से गठबंधन पर हो सकती है चर्चा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चर्चा इस बात की भी है कि पंजाब कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के समझ इस मसले को उठाएंगे. साथ ही आप से गठबंधन न करने पर जोर देंगे. इस मामले में पंजाब कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि आप नेता कांग्रेस के वोट बैंक पर डाका डालकर पहले दिल्ली में पार्टी को सत्ता से बेदखल किया. उसके पंजाब पंजाब मे दिल्ली की तरह सरकार बनाई. गुजरात चुनाव के दौरान भी कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया. सात राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान भी आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने का कांग्रेस को नुकसान होगा. ऐसे में पंजाब में मुख्य विपक्षी पार्टी होते हुए भी आप से गठबंधन करना कांग्रेस के लिए नुकसान का सौदा साबित हो सकता है. 

 प्रदेश इकाई गठबंधन के पक्ष में नहीं

बता दें कि पंजाब कांग्रेस के बड़ा धड़ा इंडिया गठबंधन का अस्तित्व में आने से पहले से ही मोदी सरकार को लोकसभा चुनाव में हराने के लिए प्रदेश में आप से गठबंधन का विरोध कर रहा है. अब तो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं. ऐसे में पंजाब की राजनीति किस करवट बैठेगा वो पार्टी आलाकमान के फैसले पर निर्भर करता है. 

यह भी पढ़ें: Vande Bharat: अब सिर्फ 14 मिनट में होगी वंदे भारत ट्रेन की सफाई, रेल मंत्री ने कहा- ‘यात्रीगण कृपया ध्यान दें!’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार की तीर्थयात्रा योजना में 15 बसें रवाना, केजरीवाल-CM मान ने दिखाई हरी झंडी
पंजाब सरकार की तीर्थयात्रा योजना में 15 बसें रवाना, केजरीवाल-CM मान ने दिखाई हरी झंडी
जेल से बाहर आएगा सीएम बेअंत सिंह की हत्या का दोषी, राज्यपाल बोले- सिफारिश की है...
जेल से बाहर आएगा सीएम बेअंत सिंह की हत्या का दोषी, राज्यपाल बोले- सिफारिश की है...
पंजाब SIR: पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी जारी, जानें कैसे चेक करें नाम और दर्ज कराएं आपत्ति
पंजाब SIR: पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी जारी, जानें कैसे चेक करें नाम और दर्ज कराएं आपत्ति
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget