एक्सप्लोरर

Haryana Lok Sabha Election: निर्दलीय विधायक के तौर पर रणजीत चौटाला के इस्तीफे का मामला, स्पीकर ने लिया ये फैसला

Ranjit Singh Chautala News: हरियाणा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि रणजीत सिंह चौटाला को 23 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा गया है. बीजेपी ने चौटाला को हिसार से टिकट दिया है.

Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा में बीजेपी में शामिल होने के बाद निर्दलीय विधायक के तौर पर रणजीत सिंह चौटाला का इस्तीफा अभी भी स्वीकार नहीं हुआ है. हरियाणा विधानसभा से इस्तीफा देने के करीब तीन सप्ताह बाद उन्हें अगले हफ्ते विधानसभा अध्यक्ष से व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए बुलाया गया है. 78 साल के रणजीत चौटाला का इस्तीफा अभी भी मंजूर नहीं हुआ है. पिछले महीने उनके पार्टी में शामिल होने के बाद बीजेपी ने उन्हें हिसार लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया हैं.

सिरसा जिले की रानिया सीट से निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला ने 24 मार्च को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को अपना इस्तीफा भेजा था. अध्यक्ष ने बुधवार (17 अप्रैल) को कहा कि रणजीत चौटाला का इस्तीफा 24 मार्च को एक मैसेंजर के माध्यम से आया और विचाराधीन है.

रणजीत चौटाला का इस्तीफा क्यों नहीं हुआ मंजूर?

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा, ''रणजीत सिंह चौटाला को 23 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा गया है. विधानसभा अध्यक्ष के रूप में, यह मेरी जिम्मेदारी है कि यदि कोई सदस्य विधानसभा से इस्तीफा देता है, तो यह सत्यापित करना हमारा काम है कि इस्तीफा किसी दबाव या मजबूरी में नहीं भेजा गया है.''

हरियाणा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने क्या कहा?

पंचकुला में पार्टी के एक कार्यक्रम से इतर मीडिया से बात करते हुए स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा, 'एक बार वह व्यक्तिगत रूप से सामने आएंगे, तो चीजें स्पष्ट करेंगे और इसके बाद (विधायक के रूप में रणजीत चौटाला के इस्तीफे पर) कोई निर्णय लिया जाएगा. गुप्ता पंचकुला से बीजेपी विधायक हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या विधानसभा सदस्य के रूप में चौटाला का इस्तीफा उसी दिन स्वीकार कर लिया जाएगा, उन्होंने कहा, अगर हम संतुष्ट होते हैं तो इसे उसी दिन स्वीकार किया जा सकता है.''

नायब सिंह सैनी सरकार में चौटाला बने बिजली मंत्री

बता दें कि हरियाणा में पिछले महीने जब बीजेपी ने मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया था तो रणजीत चौटाला फिर से सैनी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार में बिजली मंत्री बन गए. रणजीत चौटाला और पूर्व कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल 24 मार्च को बीजेपी में शामिल हो गए थे. बीजेपी ने रणजीत चौटाला को हिसार और नवील जिंदल को कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है.

ये भी पढ़ें:

गुरुग्राम में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर बैठक, निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव ने कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रोपर्टी का किया बंटवारा, बेटी को अमृतसर वाला घर, बेटे को दिया पुश्तैनी मकान
नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रोपर्टी का किया बंटवारा, बेटी को अमृतसर वाला घर, बेटे को दिया पुश्तैनी मकान
पंजाब में OTS स्कीम को मिला बम्पर समर्थन! 298 करोड़ के बकाए के लिए आए 7845 आवेदन
पंजाब में OTS स्कीम को मिला बम्पर समर्थन! 298 करोड़ के बकाए के लिए आए 7845 आवेदन
'केंद्र की आयुष्मान स्कीम सिर्फ दिखावा, हमारी 'मुख्यमंत्री सेहत योजना है असली वरदान'- सीएम मान
'केंद्र की आयुष्मान स्कीम सिर्फ दिखावा, हमारी 'मुख्यमंत्री सेहत योजना है असली वरदान'- सीएम मान
'नशा माफिया से लड़ने की हिम्मत नहीं तो छोड़ दें पार्टी'- अमृतसर में विधायकों से बोले सिसोदिया
'नशा माफिया से लड़ने की हिम्मत नहीं तो छोड़ दें पार्टी'- अमृतसर में विधायकों से बोले सिसोदिया

वीडियोज

Iran-Israel War: परमाणु युद्ध की आहट से ट्रंप की बढ़ी चिंता | Iran Israel War | World War 3
Mahadangal: खाड़ी में कयामत की रात, प्रचंड परमाणु आघात? | Nuclear War | Iran Israel War
Dhurandhar: The Revenge क्या एक Propaganda फिल्म है? Zahoor Mistry का जवाब उड़ाएगा होश
Dhurandhar: The Revenge | Omar Haider को 1000 Cr होने पर Sanjay Dutt ने क्या बोला?
Iran-Israel War: महायुद्ध का अगला चरण अब चलेगा एटम बम ? | Breaking News | Middle East | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ेगी ओवैसी की पार्टी, हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन का किया ऐलान, ममता बनर्जी की बढ़ेगी टेंशन!
बंगाल में चुनाव लड़ेगी ओवैसी की पार्टी, हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन का किया ऐलान, ममता बनर्जी की बढ़ेगी टेंशन!
'निशांत के कंधों पर हो बिहार संभालने की जिम्मेदारी...', नीतीश कुमार के भाई ने CM पद के लिए की पैरवी
'निशांत के कंधों पर हो बिहार संभालने की जिम्मेदारी...', नीतीश कुमार के भाई ने CM पद के लिए की पैरवी
Oil Crisis: पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
पाकिस्तान के बाद अब इस देश में तेल का संकट, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25% बढ़ाईं
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
तालिबान के खौफ से कांपा पाकिस्तान, PSL को लेना पड़ा बहुत बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने बॉक्स ऑफिस पर दी रणवीर सिंह को पटखनी, जानें 22 मार्च का कलेक्शन
Israel-US Iran War Live: कब तक चलेगा ईरान युद्ध? अमेरिकी वित्त सचिव बोले- हमारे पास पर्याप्त फंड
Live: कब तक चलेगा ईरान युद्ध? अमेरिकी वित्त सचिव बोले- हमारे पास पर्याप्त फंड
'पीड़ा बढ़ रही है…पीड़ित बढ़ रहे हैं...', मंत्री संजय निषाद मंच पर रोए तो बोले अखिलेश यादव
'पीड़ा बढ़ रही है…पीड़ित बढ़ रहे हैं...', मंत्री संजय निषाद मंच पर रोए तो बोले अखिलेश यादव
इन जरूरतों के लिए नहीं निकाल सकते PF का पैसा, जान लीजिए नियम
इन जरूरतों के लिए नहीं निकाल सकते PF का पैसा, जान लीजिए नियम
Embed widget