एक्सप्लोरर

Punjab News: अमृतपाल सिंह के समर्थन में उतरी अकाली दल, सुखबीर बादल बोले- 'हम NSA जैसे काले कानूनों...'

Amritpal Singh News: अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मैं और मेरी पार्टी अमृतपाल सिंह के खिलाफ एनएसए बढ़ाए जाने का कड़ा विरोध करते हैं क्योंकि यह संविधान और मानवाधिकारों का उल्लंघन है.

Sukhbir Singh Badal On Amritpal Singh: राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत पंजाब के नवनिर्वाचित सांसद अमृतपाल सिंह की हिरासत अवधि एक साल के लिए बढ़ा दी गई है. इस लेकर शिरोमणी अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ एनएसए बढ़ाए जाने पर कड़ा विरोध जताया है. उन्होंने इसे संविधान का उल्लंघन करार दिया है.

सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''मैं और मेरी पार्टी भाई अमृतपाल सिंह के खिलाफ एनएसए बढ़ाए जाने का कड़ा विरोध करते हैं क्योंकि यह संविधान और मानवाधिकारों का उल्लंघन है. भाई अमृतपाल सिंह के साथ हमारी विचारधारा अलग हो सकती है लेकिन हम उनके खिलाफ या किसी और के खिलाफ दमन और अन्याय का विरोध करेंगे''.

SAD ने अमृतपाल सिंह के NSA बढ़ाने का किया विरोध

उन्होंने आगे कहा, ''हमें इसकी परवाह नहीं है कि इसके लिए हमें कितनी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी. ये वे सिद्धांत हैं जो महान गुरु साहिबान ने हमें सिखाए हैं. मैं इन सिद्धांतों से पीछे नहीं हटूंगा. अकाली दल राज्य में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के माहौल के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इसे बनाए रखने के प्रयासों का नेतृत्व करना जारी रखेगा''. 

काले कानून स्वीकार नहीं- सुखबीर सिंह बादल

उन्होंने ये भी कहा, ''शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के बिना कोई प्रगति और समृद्धि नहीं हो सकती और हमारी पार्टी इस संबंध में अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेगी साथ ही, हम एनएसए (NSA) और यूएपीए (UAPA) जैसे दमनकारी काले कानूनों का भी समान रूप से दृढ़ता से विरोध करते हैं. काले कानून स्वीकार नहीं हैं''.

डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद है अमृतपाल

पंजाब के नवनिर्वाचित सांसद अमृतपाल सिंह और नौ अन्य की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत बुधवार को एक साल के लिए बढ़ा दी गई. वह पिछले साल मार्च से जेल में हैं. 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह और तीन सहयोगियों की हिरासत 24 जुलाई को समाप्त होने वाली थी, जबकि छह अन्य सहयोगियों की एनएसए हिरासत 18 जून को समाप्त होने वाली थी. अपने पहले चुनावी मुकाबले में सिख कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह ने जीत हासिल की. खडूर साहिब सीट पर उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, कांग्रेस उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा को 1,97,120 वोटों से हराया.

ये भी पढ़ें:

Jalandhar West By Election 2024: जालंधर उपचुनाव के लिए SAD ने उतारा उम्मीदवार, सुरजीत कौर को दिया टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jalandhar News: जालंधर में सड़क हादसे में बड़े भाई की मौत, छोटा भाई घायल, टिप्पर से टकराई बाइक
Jalandhar News: जालंधर में सड़क हादसे में बड़े भाई की मौत, छोटा भाई घायल, टिप्पर से टकराई बाइक
हाई कोर्ट का बड़ा फैसला! हाई-टेंशन करंट हादसे में झुलसी 10 साल की बच्ची को ₹1 करोड़ मुआवजा
हाई कोर्ट का बड़ा फैसला! हाई-टेंशन करंट हादसे में झुलसी 10 साल की बच्ची को ₹1 करोड़ मुआवजा
जालंधर में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा! गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर मारपीट का आरोप
जालंधर में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा! गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर मारपीट का आरोप
Panipat News: समालखा जीटी रोड पर भीषण एक्सीडेंट, खराब कार के कारण एक के बाद एक टकराए चार वाहन
समालखा जीटी रोड पर भीषण एक्सीडेंट, खराब कार के कारण एक के बाद एक टकराए चार वाहन

वीडियोज

Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
Weather Update: एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Embed widget